सोशल मीडिया पोस्ट पर बरेली कॉलेज में हंगामा, ABVP का प्रदर्शन, चीफ प्रॉक्टर हटाए गए

SHARE:

बरेली । बुधवार को बरेली कॉलेज में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे द्वारा साध्वी से संबंधित एक कथित विवादित पोस्ट करने के बाद छात्रों में नाराजगी फैल गई। पोस्ट के विरोध में ABVP कार्यकर्ता खुलकर सामने आए और कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

बताया जा रहा है कि 19 मार्च को नवराात्रि के पहले दिन की गई फेसबुक पोस्ट वायरल होते ही विरोध शुरू हो गया। बुधवार को बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और प्रिंसिपल कार्यालय का घेराव किया। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर को मौके पर बुलाने की मांग की। जैसे ही आलोक खरे सामने आए, माहौल गर्म हो गया और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। किसी तरह स्टाफ ने बीच-बचाव कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंसिपल डॉ. ओमप्रकाश राय ने आलोक खरे को पद से हटा दिया। उनकी जगह प्रोफेसर इंदिवर सिंह चौहान को नया चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है।वहीं, ABVP का कहना है कि केवल पद से हटाना काफी नहीं है, पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।

दूसरी ओर चीफ प्रॉक्टर  आलोक खरे ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया है। उनका कहना है कि उनका कार्यकाल खत्म होने वाला था और कुछ लोग उन्हें पहले ही हटाना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज प्रबंधन यदि ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई पुलिस से करता है तो ठीक ,बरना वह खुद पुलिस से मामले में शिकायत करेंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!