धर्म

सुकर्मा योग में करें भगवान शिव के साथ गणेश की पूजा होगी सुख समृद्धि में तीव्रता से वृद्धि, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष
आज चंद्रमा मध्यान्ह मीन राशि उपरांत मेष राशि में गतिशील रहेगा। साथ ही सुकर्मा योग भी व्याप्त होगा। ऐसे में पूजा पाठ का महत्व कई गुना अधिक बढेगा। आज भगवान शिव के साथ विशेष रूप से गणेश जी की भी पूजा करें। आंवले का भोग और दुर्वांकुर चढ़ाने से सभी कष्टों का निवारण होगा और सुख- समृद्धि में तेजी से वृद्धि होगी।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – श्रावण मास,कृष्ण पक्ष

दिन – बुधवार

तिथि – सप्तमी तिथि प्रातः 7:35 तक उपरांत अष्टमी तिथि

नक्षत्र- रेवती नक्षत्र

योग – सुकर्मा योग

करण – -बव करण प्रातः 7:35 तक उपरांत बालव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय का

लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:24 से 8:49 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:31 से मध्यान्ह 12:13तक

चर, लाभ का चौघड़िया शाम 3:38 से रात्रि 5:20 तक

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज रियल स्टेट को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा के एकादश गोचर के कारण जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- मध्यान्ह 02:05 के बाद आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मीन राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का नवम गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा का खष्ठम गोचर स्वास्थ्य में उन्नति देगी।

कन्या- रुका धन प्राप्त होगा। चन्द्रमा का इस राशि पर गोचर व शनि का षष्ठम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करे।

धनु- चन्द्रमा आज 12:49 तक मीन राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के तृतीय व चन्द्र के तृतीय गोचर से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- आज मीन में चन्द्रमा व गुरु मीन में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से सुख मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का प्रातःकाल इस राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

मीरगंज में 63.11 प्रतिशत मतदान:शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, युवाओं में दिखा उत्साह मीरगंज।विधानसभा क्षेत्र के सभी 384 बूथों पर मतदान हुआ।मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक कुल 63.11 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह से ही लोग लाइन में लगकर मतदान किया। दोपहर में भीड़ हल्की हुई लेकिन शाम होते-होते फिर रफ्तार पकड़ लिया। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। युवा काफी उत्साहित दिखे।मीरगंज विधान सभा में लोक सभा का चुनाव सम्पन्न होने के बाद 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद होते ही हार जीत की अटकलें तेज हो गई।सिरौली,स्टेशन,तहसील चौराहो सहित बाजारों में अपने अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे को लेकर कयासों का दौर शुरू है।पार्टियों के परम्परागत वोटों में हुए सेंधमारी को लेकर समर्थक अपने अपने जीत के प्रबल दावे कर रहे हैं। पार्टियों के परंपरागत एवं जातिगत वोटों का विखराव कहीं न कहीं साफ दिखाई दे रहा। सियासी अपने अपने जीत के दम्भ भरने वाले प्रत्याशियों सहित समर्थकों में काफी उत्साह है। आगामी 4 जून को होने वाले मतगणना के बाद ही पता चलेगा कि राजनीति का ऊंट किस करवट बैठेगा।एसडीएम देश दीपक सिंह , तहसीलदार आशीष कुमार सिंह मतदान चलने तक भ्रमणशील रहकर जायजा लेते रहे।सामान्य प्रेक्षक मीरगंज पहुँचे। बूथों को घूमफिरकर देखा।और एसडीएम से जानकारी ली।साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। दोपहर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मतदान केंद्र पर पहुंचे और मतदान केंद्र से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।तथा एसडीएम, सीओ , तहसीलदार , थाना प्रभारी से आवश्यक जानकारी ली। ईवीएम खराब होने से कई जगह प्रभावित हुआ मतदान मीरगंज। मीरगंज विधानसभा क्षेत्र मे मतदान बूथों पर मशीनों मे खामिया मिली है। जिससे कई जगह मतदान प्रभावित रहा है। मीरगंज क्षेत्र में अधिकतर बूथों पर वोटिंग मशीन खराब पाई गई। जिनको काफी समय तक नहीं बदला गया। मतदान केंद्र मीरनगर उर्फ नौगवां,चुरई दलपतपुर,कम्पोजिट विद्यालय 209,कुल्छा किसान जूनियर हाईस्कूल,दिवना बूथ संख्या 355,सिमरिया बड़ी 207,डकिया डाम,चकदहा भगौतीपुर,नरखेडा,जाम में मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है। लगभग 1 घंटे तक यह बंद रही, जिसके कारण वोट करने आए लोग घर वापिस जाते हुए दिखाई दिए। हांलाकि मशीन चालू होने के बाद फिर से मतदाता धीरे-धीरे वोटिंग के लिए आने लगे हैं।यहां पर एसडीएम देश दीपक सिंह ने पहुंचकर ईवीएम में आई खराबी को दूर किया।तब जाकर मतदान शुरु हो सका।

मीरगंज।विधानसभा क्षेत्र के सभी 384 बूथों पर मतदान हुआ।मंगलवार की सुबह 7 बजे से शाम…

6 hours

बीएलओ ने चौधरी कर्मवीर को बना दिया मृतक

मीरगंज। लोकसभा क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर में चौधरी कर्मवीर वोट डालने पहुंचे तो बताया…

6 hours

फोटोग्राफर का कैमरा व अन्य सामान लेकर कार चालक फरार

बहेड़ी। एक प्रोग्राम में फोटोग्राफी करने जा रहे एक युवक का कार चालक कैमरा व…

6 hours

देवरनियां मे मुस्लिम मतदाता घरों से निकले कम,सुने पडे रहे मतदान केन्द्र

देवरनियां। बरेली लोकसभा के लिए मंगलवार को हुए मतदान के दौरान नगर पंचायत देवरनियां मे…

6 hours

सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव समेत डेढ दर्जन लोग देवरनियां थाने मे रहे नजरबन्द

देवरनियां। बरेली लोकसभा के लिए मंगलवार को मतदान हुआ।‌ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के…

6 hours

नौगंवा घाटमपुर के ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार

इंस्पेक्टर के समझाने पर ग्रामीणों ने किया मतदान भोजीपुरा। ब्लाक क्षेत्र के गांव नौंगंवा घाटमपुर…

6 hours