News Vox India
धर्मनेशनलशहर

पीले वस्त्र पहन कर केले के वृक्ष को जल से सींचे-  करें भगवान विष्णु की पूजा -होंगे सभी कार्य पूरे , जानिए क्या कहते हैं सितारे,

-आज विशेष
आज शनि देव की राशि कुंभ में चंद्रमा गतिशील रहेगा। आज के दिन व्रत -उपवास रखकर शंख बजाकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। मुनक्का में तुलसी डालकर भोग भगवान को लगाए। हल्दी मिश्रित जल से केले के वृक्ष को सीचे। भगवान विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें पीले वस्त्र पहने। पीली वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से नित्य निरंतर ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। सभी मनोरथ पूर्ण होंगे।रोग, शोक, दुख दूर होंगे और शुभता में वृद्धि होगी।
Advertisement
*जानिए आज का पंचांग*
संवत् -2079
शाके-1944
मास-मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष
तिथि- अष्टमी तिथि प्रातः 7:20 तक उपरांत नवमी तिथि
दिन-बृहस्पतिवार
नक्षत्र-पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र
योग-हर्षण योग
करण-वालव करण
राहुकाल- मध्यान्ह 1:22 से 2:20 तक
*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*
शुभ का चौघड़िया प्रातः 6:52 से 8:10 तक
चर,लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 10:40 से मध्यान्ह 2:20 तक
शुभ ,अमृत,चरका चौघड़िया मध्यान्ह 3:58 से रात्रि 8:40 तक
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
*जानिए आज का राशिफल*
मेष  –आज सतर्क रहने की जरूरत है। किसी से विवाद हो सकता है। सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। करियर आगे बढ़ेगा। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। सामाजिक संगठन के काम में जुटेंगे। पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृषभ – कुसंगति से हानि के साथ ही आपकी आलोचना हो सकती है। राजनीतिक लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। यात्रा के अवसर आएंगे। शिक्षा से जुड़ी समस्या दूर होगी। आपकाे कारोबार में कामयाबी मिल सकती है।
मिथुन – कारोबार में अच्छा खासा लाभ होगा।  छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिल सकती है। रूके हुए कार्य पूरे होने से अच्छा महसूस करेंगे। नवविवाहित जोड़े आज घूमने जा सकते हैं। यात्रा की दिक्कतें दूर होंगी। ज्यादा खर्च होगा।
कर्क – अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। जोखिम लेने से हानि होगी। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ हो सकता है। उधार न दें। सेहत बिगड़ सकती है।  पारिवारिक कष्ट कम होग। व्यापार में उन्नति हो सकती है। विवाद से दूर रहें।
सिंह – विवाद के चलते आपका मन खिन्न रहेगा। बच्चों की समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे। अनजान लोगों से हानि हो सकती है। दफ्तर में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या हो सकती है।
कन्या – करियर आगे बढ़ेगा। आपके पुराने विवाद दूर होंगे। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आज मुश्किल होगी। सुबह से पास की जगह यात्रा पर जाएंगे। खेलकूद, पठनपाठन में मन लगेगा। सार्वजनिक जगहों पर गलत बात न कहें।
तुला – आमदनी के स्रोत मिलेंगे। आपको किसी की बात से कष्ट हो सकता है। विद्यार्थियों को लाभ होगा। खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। कानूनी मामले में कामयाबी मिल सकती है। आपको घूमने जाने का मौका मिल सकता है।
वृश्चिक – अपने व्यवहार से दूसरों का दिल जीतेंगे। धर्म-कर्म में मन लगेगा। आज का दिन फलदायी रहेगा। आपकाे किसी अज्ञात स्रोत से लाभ होने की संभावना है।घरेलू समस्या दूर हो सकती है। विवादित जगहों से दूर रहें।
धनु – राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा पद और सम्मान मिल सकता है। अपनी कामयाबी पर खुश रहेंगे। सोशल मीडिया पर बिजी रह सकते हैं। चाटुकारों से सतर्क रहें। किसी को भी उधार न दें। कारोबार में प्रगति होगी।
मकर -फील्ड में काम करने वालों को सफलता मिलेगी। अपनी कामयाबी को सेलिब्रेट करेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। सोचे हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। संतान पक्ष को उन्नति मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता और प्रेम रहेगा।
कुंभ  – जरूरी काम को पूरा करेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। जोखिम लेना भारी पड़ सकता है। पारिवारिक लोगों से मिलकर खुशी मिलेगी। आपको उपहार मिल सकता है। धन संबंधी स्थिति ठीक रहेगी।
मीन – आज का दिन फलदायी रहेगा। किस्मत का साथ मिलेगा। आपके कौशल की सराहना होगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातकों को कामयाबी मिल सकती है। करियर आगे बढ़ेग। जॉब ऑफर मिलेंगे। संकट की स्थिति दूर होगी।

Related posts

SHAHJHANPUR News : राम प्रसाद बिस्मिल की पुण्यतिथि पर पहुचेंगे  शाहजहांपुर मुख्य सचिव,

newsvoxindia

भाजपा ने भूपेंद्र सिंह को बनाया यूपी प्रदेश अध्यक्ष , भूपेंद्र की जाट वोट को भाजपा के पाले में लाने की खास होगी जिम्मेदारी ,

newsvoxindia

आज करवा चौथ पर रहेगा उच्च का चंद्रमा सुहागिन महिलाओं को मिलेगा पूजा पाठ का अनंत फल ,जानिय  क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Leave a Comment