धर्म

Today’s Rashifal: त्रिस्पृशा- निर्जला एकादशी पर करे भगवान विष्णु की पूजा -आराधना और दान पुण्य मिलेगा अनंत गुना फल ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

-आज विशेष
आर्थिक लाभ के लिए पीपल के पत्तों राम-राम लिखकर 108 की माला बनाएं और हनुमान जी पर चढ़ाएं। सुख -समृद्धि, ऐश्वर्य के लिएआज जल का दान करें जरूरतमंदों को जरुरत की वस्तु दान करें। भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा चमत्कारिक फल देगी। क्योंकि आज निर्जला एकादशी है। रोग शांति के लिए सरसों के तेल का चौमुखा दीपक शनिदेव के सम्मुख जलाएं, और शनि चालीसा का पाठ करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष

दिन – शनिवार

तिथि – एकादशी तिथि प्रातः 5:44 तक उपरांत द्वादशी तिथि

नक्षत्र- स्वाति नक्षत्र

योग -परिघ योग

करण- बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 6:59 से 8:44 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:12 से शाम 5:24 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 7:08 से रात्रि 8:24 तक

 

 

 

 

 

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-आज बेकार के कार्य में आप अपना समय खराब करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। लेनदेन को लेकर सतर्क रहें। आपके अड़ियल रवैए से जिम्मेदारी को पूरा करने में विलंब होगा। आर्थिक लाभ में कमी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन भर व्यस्तता रहेगी। जोखिम से जुड़े कार्य कर सकते हैं। सावधान रहना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ-किसी की तबियत खराब होने से चिंतित रहेंगे। दफ्तर में काम करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपनी किसी योजना का खुलासा कर सकते हैं। आज आप जरूरतमंदों की मदद करेंगे। दर्शन के लिए मंदिर-देवालय जाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भौतिक सुख के संसाधन जुटा सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी। अनजान लोगों से लेनदेन न करें।

मिथुन-आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन को नई दिशा देगी। जीवनसाथी से बेहतर सामंजस्य के चलते आप खुश रहेंगे। आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबारियों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ होगा, नई योजनाएं बनेंगी। रिश्तेदारों के साथ बेहतर सामंजस्य रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते है।

 

 

कर्क-आज समय अच्छा बीतेगा। दिन आपके अनुकूल है। नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। कुछ पुराने काम भी बनेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद होगी। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। कारोबार में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखें। लेनदेन सावधानी से करें।

सिंह-कारोबार शुरू करने से पहले अच्छी तरह से योजना बना लें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। प्रसन्न रहेंगे। धन लाभ होगा। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह लें, तभी निवेश करें। युवाओं का दिन कैरियर से जुड़ी जानकारी हासिल करने में बीतेगा। सेहत पर ध्यान दें, दिनचर्या में बदलाव करने की कोशििश करें। दंपत्ति आज कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

कन्या-आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। कुछ जरूरी खर्चे बने रहेंगे। आमदनी बढ़ेगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुधरेंगी। किसी मित्र के साथ उलझन आ सकती है। स्वास्थ्य में कमजोरी आ सकती है।

 

 

 

 

तुला-छात्रों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी जीवनशैली में बदलाव आएगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। नया कार्य करने के लिए परिवार वालों के साथ सोच-विचार करके ही कोई निर्णय लें। बुजुर्गों की सेहत सामन्य रहेगी। अनजान लोगों से सतर्क रहें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक-पारिवारिक जीवन में थोड़ी दिक्कत होगी। आज अचानक आर्थिक लाभ हो सकता है। उधार देने से बचें। दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। व्यवसाय के सिलसिले में आप यात्रा कर सकते हैं। कुंवारों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। युवाओं को लाभ होगा। कामयाबी मिलेगी।

धनु-आपकी सलाह से किसी व्यक्ति के काम पूरे होंगे। ऑफिस में विवाद से दूर रहें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर दिन है। आपको कुछ नई जानकारी हासिल हो सकती हैं। छोटी यात्रा कर सकते हैं। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। पैतृक मामले हल हो सकते हैं।

मकर-व्यवसाय लाभ के संकेत मिल रहे हैं। निवेश करसकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है। आप नए लोगों के मुलाकात कर सकते हैं। आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी करेंगे। बुजुर्गं का ख्याल रखें। वाहन सावधानी से चलाएं। योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। छात्रों को जरूरी जानकारी मिलेगी।

 

 

 

 

कुंभ-नए कारोबार की शुरूआत कर सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह जरूर लें। पारिवारिक कार्य के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन शानदार रहेगा। आपको सुखद सूचना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज यात्रा करने से बचें। आज ज्यादा खर्च हो सकता है। कामकाज अच्छा चलेगा।

मीन-मित्रों से कुछ विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परेशानी में फंस सकते हैं। सोच विचारकर किसी मुद्दे पर बात करें। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके लिए समय काफी अच्छा रह सकता है। नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या नया मकान खरीद सकते हैं।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ ,मुकदमा दर्ज

भोजीपुरा। बीती रात एक दबंग प्रवृत्ति के युवक ने घर में घुसकर एक दलित समाज…

14 mins

फतेहपुर में दिव्य श्रीमद् भागवत महापुराण का आयोजन

फतेहपुर । दिव्य श्रीमद् भागवत महापुरा का आयोजन गंभु का डेरा बगहा सरकंडी फतेहपुर में…

8 hours

प्रसूता की निजी अस्पताल में मौत के मामले में बजरंग दल ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

आंवला ।। सोमवार को  सी एम ओ डॉक्टर विश्राम सिंह के बरेली स्थित  कार्यालय पहुंच…

9 hours

तुला -धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन है खास , मिलेगी हर क्षेत्र में सफलता , जाने अपना राशिफल

  दैनिक राशिफल ।।। 21 मई ,दिन मंगलवार, वर्ष 2024 मेष, मन अशांत रहेगा व्यापार…

11 hours

गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत

मृतक भाजपा में अनुसूचित जाति के महामंत्री के पद पर था , बरेली : कोतवाली…

12 hours

वेयरहाउस का डीएम एसएसपी ने लिया जायज़ा

  बरेली : 4 जून को नतीजे आने वाले है इसको लेकर डीएम और एसएसपी…

12 hours