धर्म

Today’s Rashifal:आमदनी के स्रोत बढ़ाने के लिए करें हनुमान जी की पूजा, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष
आज आयुष्मान और सौभाग्य योग का संगम रहेगा। ऐसे में पूजा पाठ का महत्व सर्वाधिक होगा। हनुमान जी की पूजा पाठ का अनंत गुना फल मिलेगा आर्थिक उन्नति बढ़ेगी। रोग शांति के लिए लाल वस्तुओं का दान करें। खीर बनाकर के मां गौरी को भोग लगाएं।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष

दिन – मंगलवार

तिथि – अष्टमी तिथि

नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद नक्षत्र

योग – आयुष्मान योग प्रातः 6:39 तक उपरांत सौभाग्य योग

करण -बालव करण प्रातः 8:39 तक उपरांत कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 9:29 से मध्यान्ह 2:33 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 4:14 से शाम 5:55 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 8:55 से रात्रि 10:14 तक

 

जानिए आज का अपना राशिफल:

 

मेष -आपका दिन बेहद शानदार साबित होगा। दाम्पत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। व्यवहार की सराहना होगी। अनजान लोगों से लेनदेन करते समय सतर्क रहें। बोलचाल पर नियंत्रण रखें। अविवाहितों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कारोबारी काम से जुड़ी यात्रा कर सकते हैं। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। सेहत को सुधारने के लिए व्यायाम आदि शुरू करें। खुशखबरी मिलेगी। प्रसन्न रहेंगे। खर्च ज्यादा हो सकता है।

वृषभ-दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कर्ज की रकम आसानी से वापस मिलेगी। खानपान का विशेष ध्यान रखें। बुजुर्गों की सेहत बिगड़ सकती है। सगे संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। पूजापाठ से आपको मानसिक शांति मिलेगी। रिश्तेदारों सेखुशखबरी मिलेगी। किसी बात को लेकर दंपत्तियों के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। लोग आपकी बातों सम्मान करेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। नए प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू कर सकते हैं।

मिथुन-दिन सामान्य रहेगा। धन संबंधी स्थिति में परिवर्तन होगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। रूके हुए काम आज पूरे होंगे। पूर्व में की गई मेहनत का आपको फायदा मिलेगा। ऑफिस में सावधान रहें। सेहत ठीक रहेगी। तनाव न लें। धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में खर्च करेंगे। पास की जगह यात्रा पर जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मधुरता रहेगी। कुसंगति से दूर रहें। युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आलस्य न करें।

कर्क-कारोबार में प्रगति होगी। आज आपकी मुलाकात प्रबुद्ध व्यक्ति से होगी। आपको नई दिशा मिलेगी। आपके व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आएंगा। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में सहयोगियों से मदद मिलेगी। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। परिवार की किसी समस्या का समाधान कर पाएंगे। नए काम में सफलता मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी।

सिंह-आपका दिन मिलाजुला रहेगा। किसी विरोधी की वजह से नुकसान हो सकता है। बुजुर्गों का ख्याल रखें। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। आज किसी को उधार न दें। निवेश कर सकते हैं। शासकीय कार्य पूरे कर पाएंगे। मानसिक शांति का अनुभव होगा। युवाओं को लाभ होगा। आपके व्यवसाय में मंदी के आसार हैं। संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। प्रभु की आराधना करें। परिवार के किसी सदस्य को कामयाबी मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। कुंवारों की शादी तय हो सकती है। खुश रहेंगे।

कन्या-आज आपका किसी से विवाद हो सकता है। धन लाभ हो सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर नए विचार आएंगे। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। बेवजह खर्चों से बचें। नए सामान लेने का समय अभी नहीं है। नए लोगों से मुलाकात के बाद आपके जीवन को नई दिशा मिलेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। निवेश कर सकते हैं। कुसंगति से हानि होगी। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों को लाभ होगा।

तुला -आज आप काफी खुश रहेंगे। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। आपका दिन खास रहेगा। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी।सामाजिक जीवन में आपकी सराहना होगी। परिवार के लोगों से सामंजस्य बना रहेगा। आप किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। काम को लेकर यात्रा कर सकते हैं।

वृश्चिक -आज अनजान लोगों से सावधान रहना होगा। आज आपको कुछ नुकसान हो सकता है। गोपनीय चर्चा हर किसी से न करें। खानपान में लापरवाही न करें। परिवार के सदस्य की सेहत की चिंता रहेगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास करें। खर्च पर नियंत्रण रखें। समाज में आपकी सेहत ठीक रहेगी। आज के दिन किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को सफलता मिल सकती है। कैरियर आगे बढ़ेगा। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा।

धनु-आज का दिन शानदार रहेगा। धऩ लाभ के आसार हैं। व्यवसाय में उन्नति और तरक्की के योग हैं। लेनदेन से जुड़े कार्य पूरे कर सकते हैं। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दफ्तर में आपको सहयोगियों की मदद मिलेगी। नई योजना शुरू करने से पहले बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। अपनी सेहत को संतुलित रखने का प्रयास करें। जीवनसाथी को पूरा समय दें। नए अवसर मिलेंगे। आज सकारात्मक रहेंगे। निवेश के अवसर मिल सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। इलाज में खर्च हो सकता है।

मकर -आज आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। रूकी हुई रकम मिल सकती है। किसी से बहस होने की आशंका है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। शारीरिक पीड़ा से परेशान रहेंगे। नए काम की शुरूआत न करें। पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नए विचार आएंगे। नशा, लाटरी, जुआ जैसे व्यसनों से दूर रहें। छात्रों को कामयाबी मिल सकती है।। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। देर रात तक न जागें। जीवनसाथी की बात को मानें। बेवजह के कार्यों में समय नष्ट न करें।

कुंभ- आज आपका धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। सकारात्मक रहेंगे। रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। छात्रों की समस्या का हल निकल सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों का दिन काफी बेहतर होगा। कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी से मदद मिलेगी। कोई प्रस्ताव भी मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद का हल निकल सकता है। दंपत्ति खुश रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी निभा पाएंगे। दिनभर किसी न किसी से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कारोबार में प्रगति होगी।

मीन -युवाओं को नौकरी मिल सकती है। खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक आयोजन में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नई योजनाएं बनेंगी। विद्यार्थियों को आज ज्यादा पढ़ाई करना चाहिए। उन्नति के लिए नया प्लान बनायेंगे। ऑफिस में आपकी सराहना होगी। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। बुजुर्गों की सेहत में सुधार दिखेगा। किसी की बात में न आएं, सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें। अनजान लोगों से सतर्क रहना होगा। यात्रा को टालें।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पश्चिमी में चोरों ने कई घरों को बनाया अपना शिकार

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…

11 hours

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा- अखिलेश यादव

बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

13 hours

आईसीयू में हैं सपा-बसपा – कांग्रेस, इन्हें ऑक्सीजन मत देना- केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…

13 hours

अजब गजब मामला : भाजपा – सपा प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर दो अधिवक्ताओं में दो-दो लाख रुपए की लगी शर्त ,

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध    यूपी के  बदायूं में भाजपा और…

13 hours

मजदूरी मांगने पर की गाली गलौज,केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…

13 hours

बरेली के युवा वोट, शिक्षा ,रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करके चुनेंगे अपना सांसद

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…

14 hours