धर्म

आज उच्च के चंद्रमा से मिलेगी भरपूर ऊर्जा -ऐसे करें शनिदेव की पूजा अर्चना , जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा वृषभ राशि में गतिशील रहेगा। जिसे उच्च का माना जाता है उच्च के चंद्रमा में पूजा-अर्चना से सुख समृद्धि यश वैभव संपन्नता और निडरता सरलता से प्राप्त होती है। ऐसे में आज शनिवार में शनिदेव की पूजा- अर्चना विशेष लाभ देगी। आज शनि मंदिर में सरसों तेल का चौमुखा दीपक जलाएं। शनि चालीसा, शनि स्तोत्र, शनि मंत्र का जप करें। सरसों के तेल में अपना चेहरा देख कर दान करें। तो समस्त बीमारियां शांत होगी। सुख समृद्धि तीव्रता से बढ़ेगी।

 

 

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास-‌ आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- चतुर्दशी तिथि

दिन-शनिवार

नक्षत्र- रोहिणी नक्षत्र

योग- शूल योग

करण- शकुनि करण

राहुकाल- प्रातः 8:38 से 10:21 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 6:56 से 8:38 तक

चर, लाभ, अमृत चौघड़िया प्रातः 12:04 से मध्यान्ह 5:11 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 6:54 से रात्रि 8:11 तक

 

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

 

 

*जानिए आज का राशिफल*

मेष – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में बीतेगा। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परोपकार और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

मिथुन – आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही उनके साथ संबंध भी मजबूत होंगे। अनावश्यक खर्च से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

कर्क – व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा, जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा।

सिंह – आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए ज़हर का काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा।

कन्या – आज कीर्ति यश में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। मौद्रिक लाभ के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। किसी से ज्यादा दिन से चल रही अनबन समाप्त हो जायेगी।

तुला – आज आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ कामों में रूकावट आने से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आप दोनों के बीच रिश्तें बेहतर होंगे।

वृश्चिक – आपके लिए आज का दिन अनुकूलता की ओर इशारा कर रहा है। आपको आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी और बरसों से अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है जिसकी वजह भी आपका व्यवहार होगा इसलिए माफी मांगना बेहतर होगा।

धनु – आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों।

मकर – आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। मध्याह्न के बाद स्थिति थोड़ी बदल सकती है। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी. लवमेट को उपहार मिलेगा।

कुंभ – आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। जो छात्र विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी।

मीन – आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार और काम को लेकर चली आ रही परेशानियों में कुछ कमी होगी। फिर भी आपको अपने काम पर और परिवार पर दोनों में तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपी गिरफ्तार,दर्ज है एक दर्जन से अधिक मामले

बरेली। जीआरपी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

24 mins

ससुर सहित पति पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

सिरौली। दहेज लोभियों ने एक विवाहिता के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दहेज की…

29 mins

डंपर की टक्कर बाइक सवार युवक हुए घायल , अस्पताल में भर्ती

बरेली।  सिरौली थाना क्षेत्र में एक  डंपर की टक्कर से  दो युवक गंभीर रूप से…

30 mins

निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर पर मचा हंगामा ,पुलिस मामले की जांच में जुटी

आंवला।  पुरैना पर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसूता की उपचार के दौरान हो गई…

32 mins

बाइक चोरी कर भागते पेशेवर अपराधी को पकड़कर ग्रामीणों  ने पुलिस को सौंपा

शीशगढ़। दिन दहाड़े बाइक चोरी कर भागते चोर को बाइक स्वामी ने  ग्रामीणों  की मदद…

34 mins

डॉक्टर वीके पांडेय जरूरतमंदों को देते है निःशुल्क परामर्श ,

डॉक्टर वीके पांडेय चार सालों से लगातार कर रहे है समाजसेवा , शहर के एक…

4 hours