News Vox India
धर्मनेशनलशहर

आज सिद्धि योग में पूजा पाठ से भगवान सूर्य होंगे प्रसन्न, बढ़ेगी उर्जा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

 

-आज विशेष
आज चंद्रमा शनि देव की मकर राशि में गतिशील रहेगा। वरियान योग भी व्याप्त रहेगा।ऐसे में सूर्य की उपासना का महत्व कई गुना अधिक बढ़ जाएगा। आज लाल वस्त्र पहनकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें और सूर्य सम्मुख हनुमान चालीसा का पाठ करें ।लाल वस्तुओं का दान करें। ऐसा करने से यश- वैभव, धन -संपदा में वृद्धि होगी। रोग भी शांत होंगे।

Advertisement

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2079

शाके-1944

मास- चैत्र मास, कृष्ण पक्ष

दिन-रविवार

तिथि- द्वादशी तिथि प्रातः 8:06 तक उपरांत त्रयोदशी तिथि

नक्षत्र- घनिष्ठा नक्षत्र

योग- सिद्धि योग

करण- तैतुल करण

राहुकाल- शाम 4:46 से 6:16 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:44 से मध्यान्ह 12:15 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:46 से 3:16 तक

शुभ, अमृत,चर का चौघड़िया शाम 6:16 से रात्रि 10:45 तक

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का राशिफल

मेष -विदेश से अच्छे समाचार जातक को मिलेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। आज मान-सम्मान प्राप्त होगा।

वृष -आज किसी भी निर्णय लेने की स्थिति में नहीं रहेंगे, इसलिए आवश्यक निर्णय न लें। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखें। गलतफहमियों को दूर करें। परिवार के साथ मनमुटाव होगा। दोपहर के बाद दोस्तों के साथ हुई भेंट से मन प्रसन्न होगा। नौकरी व बिजनेस में मायूसी मिलेगी।

मिथुन – नौकरी व बिजनेस में सतर्क रहें। प्रेम में ब्रेकअप की बहुत हद तक संभावनाएं है। अनजान लोगों से बचें। समाज में अपयश मिल सकता है। पढ़ाई के लिए दिन बढ़िया है, लेकिन गलत संगत की वजह से काम में मन नहीं लगेगा।

कर्क -संभलकर कदम उठाना होगा। परिवार के साथ ज्यादा क्रोध से बचें। नींद पूरी ना होने से सेहत बिगड़ सकती है। जातक की यात्रा के योग है। कलाकारों के लिए दिन उत्तम है। खर्च अधिक होगा। नौकरी में लाभ होगा, काम कम होगा, लेकिन कलीग्स की साजिश का शिकार होंगे। व्यवसाय को खुद से चलाएं नहीं तो नुकसान संभव है।

सिंह -आज का दिन परिवार के साथ मस्तीभरा बितेगा। दोपहर के बाद जातक के उपर क्रोध और गुस्सा हावी रहेगा। अधिक खर्च होने से धन की परेशानी बढ़ेगी। सरकारी कामों में रुकावट आएगी। नौकरी में बॉस जातक के काम से असंतुष्ट रहेंगे। बिजनेस में पार्टनर धोखा दे सकते हैं।

कन्या – आज परिवार में खुशियां रहेगी।जिसका आनंद पूरा घर वाले उठाएंगे। अगर जातक किसी के साथ रिलेशन में है तो घरवालें उसके खिलाफ रहेंगे। लॉकडाउन में जातक घर की सजावट पर ध्यान देंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगा। संतान से सुख मिलेगा। दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। नौकरी के नए ऑफर मिलेगे, जो भविष्य के लिए बढ़िया है।

तुला – आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी।जातक का दिन सुख शांति से बितेगा। बिजनेस का माहौल अनुकूल रहेगा। दोपहर के बाद मन में अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। धनहानि के साथ-साथ मानहानि भी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन होगा।

वृश्चिक-असंतोष की भावनाओं से मन ग्रस्त रहेगा। कोरोना काल में पारिवारिक में मेलजोल नहीं रहेगा। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ नहीं रहेंगे। पढ़ने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। दोपहर के बाद समय अच्छा गुजरेगा। ऑफिस में भी मन मुताबिक रहेगा। काम का बोझ कम होगा। दोस्तों के साथ अनबन होगी।

धनु -भावनाओं के बंधन में बंध जाने का आज अनुभव होगा । कार्य दिन में संपन्न हो जाने से आनंद की मात्रा में वृद्धि होगी। जातक को भाई-बहनों से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से जातक खुशी का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश के योग है।

मकर – पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। शारीरिक और मानसिक सेहत अच्छा रहेगा। आज वाहन चलाने का आनंद लेंगे। बिजनेस में यश मिलेगा। नए कपड़ें और ज्वैलरी पर धन का खर्च होगा। नौकरी में जातक के काम की सराहना होगी। छात्रों के लिए दिन अच्छा नहीं हैं।

कुंभ – वाद-विवाद से बचें। नए काम की शुरुआत आज ना करें। दोपहर के बाद सेहत सामान्य रहेगी। लेकिन थोड़ा बहुत शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। बिजनेस के लिए दिन बढ़िया है।प्यार करने वालों के लिए दिन अच्छा नहीं है। विवाद से बचें, नहीं तो अलगाव की पूरी संभावना है। बच्चों का ख्याल रखें।

मीन -आज का दिन सुबह के समय सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। विचारों से संयम रखें। धन को लेकर परेशानी रहेगी, लेकिन दोपहर बाद आकस्मिक धन मिलने से स्थिति थोड़ी कंट्रोल होगी। बिजनेस से लाभ होगा। दोस्तों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। यात्रा योग है। पति-पत्नी के बीच अनबन व प्यार दोनों रहेगा।

Related posts

साइबर ठगों ने खाते से निकाले 1 लाख 53 हजार रुपये 

newsvoxindia

बरेली के फरीदपुर में बड़ा हादसा , एक परिवार के पांच लोगो की जलने से मौत,

newsvoxindia

राजू श्रीवास्तव की लव स्टोरी, शादी के लिए करना पड़ा था 12 साल का इंतजार

newsvoxindia

Leave a Comment