News Vox India
धर्मशहर

आज भौम प्रदोष का व्रत अत्यंत कल्याणकारी हनुमान जी की पूजा देगी चमत्कार फल ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

-आज विशेष
आज मंगलवार है और प्रदोष का व्रत भी है। ऐसे में भौम प्रदोष का यह योग जनमानस के लिए बेहद ही कल्याणकारी है। हनुमान जी की पूजा अर्चना विशेष चमत्कारी फल देगी। आर्थिक लाभ के लिए लाल वस्त्र पहने, लाल वस्तुओं का दान करें। हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और उपासना करें। रोग शांति के लिए निर्धन, विकलांग व्यक्ति की सहायता करें, अनार का फल हनुमान जी को अर्पण करें।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – श्रावण मास, शुक्ल पक्ष

दिन – मंगलवार

तिथि – द्वादशी तिथि

नक्षत्र-मूल नक्षत्र

योग – विष्कुंभ योग

करण – बव करण प्रातः 7:25 तक उपरांत वालब करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 9:02 से मध्यान्ह 2:00 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:39 से 5:19 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 8:19 से रात्रि 9:39 तक

 

 

पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-आज किसी की दुष्टता के कारण आपको नुकसान हो सकता है। शत्रुओं से सतर्क रहें। धन लाभ होने की संभावना है। शासकीय कार्य आगे बढ़ेंगे। संपत्ति के मामले की प्रगति धीमी रहेगी। विवाद को टालने का प्रयास करें । वाहन चलाते समय सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

वृषभ-बिना वजह की परेशानी का सामना कर सकते हैं। आपकी परेशानी बढ़ेगी। तनावग्रस्त रहेंगे। अपने क्रोध को नियंत्रित रखें। नुकसान होने की आशंका है। सेहत का ध्यान रखें। परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं। आपका काम आगे बढ़ेगा। दफ्तर का माहौल कुछ दिक्कत भरा रहेगा। परिवार से जुड़ी ज्यादा जिम्मेदारी रहेगी।

मिथुन-आज आपका दिन शानदार रहेगा। सगे संबंधियों से मुलाकात होगी। आपके परिवार में किसी को कामयाबी मिलने पर प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम से यात्रा पर जा सकते हैं। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। दिनचर्या सामान्य रहेगी। सेहत में सुधार होगा। बड़े-बुजुर्गं का ख्याल रखें । कुंवारों के लिए रिश्ते की सचना मिलेगी।

कर्क-जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं। किसी कार्य काे न टालें। खानपान का ध्यान रखें। बाहर जाते समय आवश्यक कागजात साथ रखें। आमदनी के अवसर मिलेंगे। उधार की रकम वापस मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें। दिनचर्या में परिवर्तन कर सकते हैं। सेहत सुधरेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।

सिंह-आज का दिन सामान्य रहेगा देर रात तक कार्य करने से बचें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं। आपको तनाव होगा। एकांत में रहना पसंद करेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता कर सकते हैं। किसी रिश्तेदार से अप्रिय सूचना मिल सकती है। नुकसान होने की आशंका है। बुजुर्गों की सेवा करें।

कन्या-आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। दफ्तर के काम समय पर पूरे होंगे। अधिकारी सराहना करेंगे। किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जाएंगे। दिनचर्या में बदलाव ला सकते हैं। किसी दोस्त से शुभ सूचना मिलेगी। संतान पक्ष की दिक्कतें दूर होंगी। खानपान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। कामकाज में प्रगति होगी।

तुला-रूके हुए काम पूरे होंगे। ज्यादा जोखिम न लें। विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। आज आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपको कर्ज की रकम वापस मिलेगी। सामाजिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। आज का दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक-युवाओं को कामयाबी मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफल रहेंगे। काम अच्छा चलेगा। निवेश को लेकर सावधानी बरतें। किसी अपरिचित से ज्यादा मेलजोल न करें। छात्रों को लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। बच्चों के साथ समय बिता पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की तबियत बिगड़ सकती है।

धनु-आज विवाद होने की आशंका है। आपको आज काफी सावधान रहना होगा। किसी से बातचीत करते समय अपशब्दों शब्दों का इस्तेमाल न करें। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन झलकेगा। क्रोध को नियंत्रित करें। स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।

मकर-आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिजनों के साथ मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आज का दिन कामयाबी वाला साबित हो सकता है। आपको आनंद आएगा। ऑफिस का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। समय पर कार्य पूरे होंगे। जरूरतमंद की मदद कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ-आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय से जुड़े कार्यो को लेकर आज यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दफ्तर का माहौल आज कुछ तनाव भरा हो सकता है। किसी की बात से ठेस लग सकती है। मित्रों और रिश्तेदारों से चर्चा होगी। गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। आज आर्थिक नुकसान हो सकता है। उधार देने से बचें। जरूरी फैसले लेने में जल्दबाजी न करें।

मीन-आज सत्संग में मन लगेगा। आज जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। परिवार की जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। अचानक किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। युवाओं को परिश्रम करना होगा। विशेषज्ञों से मदद मिलेगी। आपके खर्चे नियंत्रित होंगे।

Related posts

यार्ड में खड़े ट्रेनों के कोच में चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

newsvoxindia

भारत रत्न कपूरी ठाकुर पद यात्रा का फतेहगंज पश्चिमी में हुआ शानदार  स्वागत

newsvoxindia

रामलीला मैदान में रबड़ फैक्ट्री मजदूर संघ के बैनर तले एक मीटिंग का आयोजन हुआ,

newsvoxindia

Leave a Comment