News Vox India
धर्म

Today Rasifal: भगवान गणेश को चढ़ाएं दुर्वा, लगाएं लड्डूओं का भोग, सभी कार्य होंगे सिद्ध ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

-आज विशेष

आर्थिक लाभ के लिए आज भगवान गणेश की पूजा अर्चना करें। मोतीचूर के लड्डू और दूर्वा घास चढ़ाएं। रोग शांति के लिए किन्नरों को हरी साड़ी, हरी चूड़ियों का दान करें साथ ही गाय माता को हरा चारा खिलाएं।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – वैशाख मास, शुक्ल पक्ष

दिन -बुधवार

तिथि -तृतीया तिथि प्रातः 7:32 तक उपरांत चतुर्थी तिथि

नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र

योग – अतिगंड योग

करण- गर करण प्रातः 7:32 तक उपरांत वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:31 से
8:50 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 10:30 से 12:09 तक

चर,लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:28 से शाम 6:48 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आपको धन संपत्ति के मामले में भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से आज बचना चाहिए। पारिवारिक मसलों पर मतभेद रह सकते हैं। मन में बेचैनी बनी रहेगी। जिद्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में समय बेहतर है। कंस्ट्रक्शन के कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।

वृषभ – निर्णय लेने में देरी की वजह से महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को योजना के बारे में विस्तार से बताते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें, गलतफहमी की आशंका बन रही है। ऑनलाइन काम करने वाले जातक ट्रांजैक्शन करने से पहले उसको क्रॉस चेक जरूर कर लें।

मिथुन- अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने के बाद भी एकांकी महसूस करेंगे। नकारात्मक विचार मन को परेशान कर सकते हैं। मेडिटेशन आज आपके लिए बहुत जरूरी है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। जिन्हें पूरा करने के लिए संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

कर्क-अपनी सामाजिक छवि बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। पैसा कमाने का जुनून रहेगा। पुरानी किसी इच्छा की पूर्ति के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। पारिवारिक सहयोग से अच्छे धन लाभ की संभावना बन रही है। पुरानी मेहनत का फल भी आज आपको मिल सकता है।

सिंह-आज विदेशी संबंध कामकाज में लाभ प्रदान करेंगे। व्यापारियों के व्यवसायिक खर्चे संभव है। मानसिक असंतुष्टि देने वाला दिन है। बहुत मेहनत के बाद भी इक्छित सफलता मिलने में देरी होगी। व्यर्थ के खर्चे नियंत्रित करने का प्रयास करें वरना आगे जाकर किसी मुश्किल में फंस सकते हैं।

कन्या -आज कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। भ्रमित हो सकते हैं, जिससे करना कुछ और चाहेंगे लेकिन परिणाम कुछ अलग निकलेंगे। अपने स्किल्स को बढ़ाने का प्रयास करें। प्रोफेशनल सक्सेस अपने आप आपको मिलने लगेगी। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है।

तुला-आज गोपनीय गतिविधियां बढ़ेंगी। दुनिया से छुपा के काम करने की वजह से डर बना रहेगा। उत्पादन कार्यों से संबंधित जातकों के लिए समय अच्छा है। फैक्ट्री में दिन-रात काम चल सकता है। व्यापारी वर्ग अच्छी कमाई कर पाएगा। खर्च को संभालने की जरूरत होगी।

वृश्चिक- व्यावसायिक मामलों में दिन बहुत अच्छा रहेगा। कामकाज के विस्तार के लिए जरूरी निर्णय लेंगे। लीडरशिप क्वालिटी डिवेलप होगी। नकारात्मक विचारों को इग्नोर करें। कमाई के लिए दिन अच्छा है। आपके बहुत ज्यादा बोलने से लोग इरिटेट हो सकते हैं।

धनु- मानसिक तनाव तथा कन्फ्यूजन देने वाला दिन है। आपका जिद्दी व्यवहार सहयोगियों के साथ रिश्ते खराब कर सकता है। महत्वपूर्ण डिसीजन लेने के लिए समय बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है। दूसरों की भावनाओं को समझ कर चलेंगे, तो आधी मुश्किल वैसे ही हल हो जाएगी। व्यापारियों की कमाई के लिए समय अनुकूल है।

मकर- अपने कामकाज को पूरी तरह ऑर्गेनाइज करने पर अपना ध्यान फोकस करेंगे। एक समय में एकाग्रता के साथ एक ही कार्य को पूरा करने से बहुत लाभ होगा। मुश्किलों का हल आसानी से निकाल लेंगे। मित्रों की कंपनी नकारात्मकता को दूर करने में मददगार रहेगी।

कुंभ- बाहरी लोगों की बातों पर बहुत ज्यादा तवज्जो देने से बचना चाहिए। लोग आपका ध्यान भटकाने के लिए गलत या भ्रामक प्रचार कर सकते हैं। मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। व्यावसायिक दृष्टि से आपकी साख बढ़ेगी। कमाई अच्छी होने की संभावना है।

मीन- आज अपनी कथनी और करनी एक रखना चाहिए प्रॉमिस करके किसी कार्य को पूरा ना करने से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। काम को समय सीमा में पूरा करने के लिए बहुत मेहनत व व्यवस्थित दिनचर्या की जरूरत होगी। कमाई ठीक होने की संभावना बनती है। रिस्क लेकर भी धन का निवेश करेंगे।

Related posts

पंचांग देखकर जानिए कौन सा समय आपके लिए हो सकता है बेहतर ,

newsvoxindia

नागिन का इंतकाम  :  नागिन ने 7 महीने में 7 बार अपने शिकार को डसा  , जानिए पूरा कहानी 

newsvoxindia

बहेड़ी में  बाल दिवस पर निकाली गई मोन रैली,

newsvoxindia

Leave a Comment