News Vox India
धर्मशहर

Today Rashifal: भगवान विष्णु और सूर्य की पूजा- अर्चना देगी अपार संपन्नता, जानिए कहते हैं सितारे,

-आज विशेष

चंद्रमा मंगल ग्रह की मेष राशि में मध्यान्ह 11:14 तक गतिशील रहेंगा, उपरांत वृषभ राशि में गतिशील होंगा। धन- ऐश्वर्य प्राप्ति और रोग मुक्ति के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। सूर्य भगवान को रोली, लाल पुष्प डालकर जल चढ़ाएं। सूर्य के सम्मुख हनुमान चालीसा का पाठ करें लाल वस्त्र पहने ‌लाल वस्तुओं का दान करें।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – जेष्ठ मास, कृष्ण पक्ष

दिन -रविवार

तिथि – चतुर्दशी तिथि

नक्षत्र- कृतिका नक्षत्र

योग – अतिगंड योग

करण – -शकुनि करण

किसी भी शुभ कार्य का समय का

चर, लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:02 से मध्यान्ह 12:09 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:52 से 3:34 तक

शुभ,अमृत, चर का चौघड़िया शाम 6:59 से रात्रि 10:52 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज रियल स्टेट को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु के एकादश व चन्द्रमा द्वादश गोचर के जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मीन राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का दशम गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा का नवम गोचर स्वास्थ्य में उन्नति देगी।

कन्या- रुका धन प्राप्त होगा। चन्द्रमा का इस राशि पर अष्टम व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करे।

धनु- चन्द्रमा आज मेष राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के तृतीय व चन्द्र के चतुर्थ गोचर से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- आज मेष में चन्द्रमा व गुरु मीन राशि में हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से सुख मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का मेष राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

Related posts

पुलिस भर्ती परीक्षा में दिखा महिलाओं में जोश , पतियों ने भी बच्चों को संभालकर दिया  पत्नियों का साथ

newsvoxindia

दहेज हत्या के मामले में तीन को आजीवन कारावास की सजा

newsvoxindia

सौहार्द और समृद्धि की परंपराओं को सहेजते  मनाया जाएगा दीपोत्सव , प्रशासन को सीएम ने दी यह जिम्मेदारी ,

newsvoxindia

Leave a Comment