धर्म

Today rashifal:आज शोभन योग में उच्च का चंद्रमा बरसाएगा कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

-आज विशेष
आज मंगलवार में अक्षय तृतीया कई शुभ संयोग लेकर आई है। आज के दिन की गई पूजा पाठ वर्षभर संपन्नता देगी। आज माता लक्ष्मी की चांदी की चरण पादुका खरीद कर लाने से और उनकी की पूजा करने से धन की बढ़ोतरी तीव्रता से होगी वही, भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से सभी रोग शोक दोष दूर होंगे।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -वैशाख मास, शुक्ल पक्ष

दिन – मंगलवार

तिथि -तृतीया तिथि

नक्षत्र – रोहिणी नक्षत्र

योग – शोभन योग

करण -तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 8:51 बजे से मध्यान्ह 1:49 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:28 से 5:33 तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 8:07 से 9:28 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष -व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया काम शुरू करने के योग हैं। सामाजिक कार्यों से मान-प्रतिष्ठा में लाभ होगा। मस्तक पर केसर का तिलक लगाए, लाभ होगा।

वृषभ -ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लाभ के मामले में किस्मत का आपको भरपूर साथ मिलेगा। माता-पिता द्वारा गिफ्ट या आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन -बच्चों के स्वास्थ्य पर धन खर्च होने की संभावना है। आर्थिक तौर पर आपके लिए समय मध्यम है। विरोधियों द्वारा आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए सतर्क रहना अति आवश्यक है। सफेद वस्तुओं का इस्तेमाल करें, लाभ होगा।

कर्क -निवेश से जुड़े जो अवसर आज आपको मिलेंगे उन पर विचार जरूर करें। योजनाओं का भलि-भांति अध्ययन करने के बाद ही धन लगाएं। आपके खर्च नियंत्रित होंगे इनकम के नए सोर्स मिलने के भी योग है। भगवती पर अनार चढ़ाए, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह-धन-पैसे से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने का प्रयास करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धन खर्च होने की संभावना है। हालांकि, भूमि द्वारा पारिवारिक लाभ भी मिल सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन ठीक है। आर्थिक फायदा के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

कन्या -आपको आज विभिन्न स्त्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। घर के निर्माण में अत्याधिक धन खर्च हो सकता है। इसके साथ ही माता के स्वास्थ्य पर अचानक धन खर्च से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। गोले का बुरादा और बुरा मिलाकर चीटियों को चुगाए, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला -आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। धन की बचत करेंगे तो आर्थिक समस्याओं से बच सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। पानी वाला नारियल बहते पानी में छोड़े, इससे स्थिति और मजबूत होगी।

वृश्चिक -आज आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक लाभ मिलेगा। जल में गंगाजल डालकर के स्नान करें। ऊर्जा बढ़ेगी।

धनु -धैर्य एवं संयम आपकी आर्थिक परिस्थितियों को ठीक करने में मदद करेगा। भाग्य द्वारा अचानक धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। फिलहाल, आर्थिक लिहाज से आपका दिन मध्यम है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर -कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। धन कमाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। कमाई बढ़ाने एवं खर्चों में कटौती करने पर मनोभाव कर सकते हैं। शिवलिंग पर काले तिल अर्पण करें, और बेलपत्र चढ़ाएं, इससे स्थितियां और मजबूत होगी।

कुंभ -आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। खर्च नियंत्रित होने से आपको आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस होगा। उन्नति के लिए कन्याओं को फल बांटे।

मीन -व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं, किंतु आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी। धार्मिक क्रियाकलापों के आयोजन पर खर्च कर सकते हैं। इष्ट देव की पूजा ,अर्चना आज आपके लिए कल्याण प्रद है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

ब्राह्मण महासभा ने मातृ दिवस मनाया

मीरगंज। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने परशुराम जयंती के तीसरे दिन मातृ दिवस मनाया।ग्राम प्रधान…

4 hours

ईट भट्ठे की मिक्सिंग मशीन के नीचे दबकर मजदूर की मौत

मीरगंज। सोमवार को ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर की मिक्सिंग मशीन में दबकर…

5 hours

प्रभारी निरीक्षक  ने अनाथ बच्चे को गोद लेकर दिया  मानवता का परिचय

आदर्श दिवाकर , मीरगंज। आपने अक्सर लोगों को पुलिस की बुराई करते सूना होगा पर…

5 hours

चेयरमैन सैय्यद आबिद अली की मौजूदगी में हुई बैठक, नाले नालियों की साफ सफाई के दिए आदेश

आंवला। नगर पालिकाचेयरमैन सैय्यद आबिद अली की मौजूदगी में एक बैठक हुई। जिसमें साफ सफाई…

5 hours

मकान में नकब लगाकर लाखों के सोने चांदी के ज़ेवर और नगदी चोरी

शीशगढ़। थाना क्षेत्र के गाँव सहोड़ा निवासी एक ग्रामीण के मकान में पीछे से नकब…

5 hours