धर्म

आज मंगला गौरी के साथ हनुमान जी की पूजा करेगी मंगल ही मंगल ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

Advertisement

 

-आज विशेष
आज चंद्रमा मंगल ग्रह की मेष राशि में गतिशील रहेगा।आज मंगलवार है साथ ही सुकर्मा योग आज के दिन को अत्यंत मंगलकारी बना रहा है। आज महिलाएं मंगला गौरी का व्रत पूजन करेंगे साथ ही आज हनुमान जी पूजा अर्चना विशेष फल देगी। लाल वस्त्र पहने । चमेली के तेल का पंचमुखी दीपक हनुमान जी के सम्मुख जलाएं और हनुमान चालीसा, बजरंग बाण का पाठ करें। ऐसा करने से रोग, शोक, दुख दूर होंगे और शुभता में वृद्धि होगी।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- श्रावण मास, कृष्ण पक्ष

तिथि- नवमी तिथि

दिन-मंगलवार

नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र

योग- सुकर्मा योग

करण- गर करण

राहुकाल- मध्यान्ह 3:45 से 5:28 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर,लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 8:51 से मध्यान्ह 2:01 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:45 से 5:28 तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 8:28 से रात्रि 9:45 तक

 

पंडित मुकेश मिश्रा

*जानिए आज का राशिफल*

मेष- शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की उलझनें बढ़ेंगी। नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय में लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। किसी दूसरे पर या पार्टनर पर विश्वास नुकसानदेय रहेगा। प्रेम संबंध में साथी की तलाश पूरी होगी । वैवाहिक बंधन और परिवार के साथ सामंजस्य बिठाने में परेशानी होगी। आज जातक का सेहत बढ़िया रहेगा।

वृषभ – आज ऑफिस में जातक के काम को अहमियत नहीं मिलने से मन उदास रहेगा। व्यवसाय में निवेश से भविष्य में लाभ संभव है।शिक्षा और करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती हैं। परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन और मनोरंजन करेंगे। प्रेम संबंध में अलगाव की संभावना है। सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन- जातक आज व्यवसाय में विस्तार की योजना बनाएंगे जो भविष्य के लिए सुखद संकेत है। नौकरी की तलाश में रहेंगे। पढ़ाई में बाधा आएगी। बच्चों के लिए ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं।घर में मांगलिक काम का आयोजन होगा। सेहत का ख्याल रखें। प्यार के लिए दिन बढ़िया है।

कर्क -नौकरी में मनमुताबिक काम न होने से परेशानी होगी। शिक्ष-प्रतियोगिता और लेखन साहित्य के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे।परिवार का ख्याल रखें। प्रेम में ना सुनने की भी आदत आज डालनी होगी। सेहत को लेकर परेशानी बढ़ेगी। यात्रा से बचें।

सिंह-दिन सामान्य रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में कुछ खास नहीं रहेगा। मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रसिद्धि मिलेगी। घर में धार्मिक या वैवाहिक आयोजन होगा। परिवार के साथ आज खुशियों में शामिल होंगे। बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंध में धोखा खाएंगे।

कन्या -बाहर जाने से पहले जरूरी बातों पर ध्यान दें नहीं तो परेशानी होगी। नौकरी और व्यवसाय में भाग्यशाली दिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों से भरा दिन रहेगा।प्रेम संबंध में बात आगे बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ प्यार भरा दिन गुजरेगा। सेहत का ख्याल रखें। खासकर मां की बीमारी परेशानी खड़ी कर सकती है।

तुला -आज सेहत खराब होगी। अस्पताल के चक्कर काटने पड़ेंगें। परिवार पर भी मुसीबतों का पहाड़ टूटेगा।नौकरी में अधिकारी आपके काम से नाखुश होंगे और व्यवसाय में मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी। शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रेम में साथी का साथ नहीं मिलेगा। अपनी भावनाओं का ख्याल रखें।

वृश्चिक- परिवार के साथ मनोरंजन करेंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जातक के प्रेम संबंधों पर परिवार की सहमति बनेगी। शिक्षा के लिए घर से बाहर जाएँगे। बच्चों की शिक्षा में रुकावटें आएगी। आज जातक को आर्थिक लाभ होगा। नौकरी और व्यवसाय में दिन जातक के लिए शुभ रहेगा।

धनु-आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में आज इस राशि के जातक को सम्मान मिलेगा। नौकरी में सहयोगी जातक की आलोचना करेंगे। व्यवसाय में नुकसान संभव है। शिक्षा में बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। प्रेम के लिए दिन बढ़िया है।वैवाहिक बंधन में बधेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

मकर-साथी की तलाश सोशल मीडिया के जरिए पूरी हो सकती हैं। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। व्यवसाय में दिन भाग्यशाली रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। सेहत का ख्याल रखें , बाहर बिना मास्क का निकलें।

कुंभ- इंजीनियरिंग और मेडिकल के क्षेत्र से संबंधित लोगों को सफलता मिलेगी। समाज में पहचान बढ़ेगी। आज पढ़ाई को लेकर मन में उलझन बनी रहेगी। व्यवसाय में सामान्य रहेगा, लेकिन अगर किराने का व्यवसाय है तो अप्रत्याशित धन लाभ होगा। आज परिवार मे किसी खास की तबियत खराब हो सकती है। बच्चों का ख्याल रखें।

मीन-आज का दिन अगर चालाकी से काम लेंगे तो सफलता निश्चित है। नौकरी में जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति संभव होगी। व्यवसाय में जातक के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास करेंगे। साथ ही करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम के मामले अभी थोड़ा इतंजार करना होगा। सेहत का ख्याल रखें। बिना मास्क बाहर ना जाएं।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ओवरब्रिज से बस गिरी , एक यात्री की मौत , कई घायल

फ्लाई ओवर से बस लिंक रोड़ पर गिरी, एक की मौत, 16 से अधिक घायल,…

5 hours

मिस प्राची सिंह वाधवा के सिर सजा मई क्वीन 2024 का ताज

बरेली। बरेली क्लब ने 125वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए मिस मई क्वीन बॉल पेजेंट…

17 hours

आल इण्डिया बालीवाल टूर्नामेंट का फाइनल रिछा ने जीता

विजेता और उप विजेता टीमों को किया पुरस्कृत देवरनियां। कस्बा रिछा मे आयोजित आल इण्डिया…

18 hours

मोहनी एकादशी पर  मनौना धाम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

मनौना धाम में प्रतिदिन भक्तों के साथ हो रहे हैं चमत्कार आंवला:-श्री श्याम मंदिर मनौना…

18 hours

मेष -मिथुन राशि के जातकों को रखना है संयम , देखें अपना राशिफल

दैनिक राशिफल ।। 20 मई, दिन सोमवार , वर्ष 2024 ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला   मेष,…

18 hours

सफाईकर्मी  को एंबुलेंस ने मारी टक्कर ,

बरेली। जिला अस्पताल परिसर में बाइक से जा रहे हैं युवक को एंबुलेंस ने टक्कर…

19 hours