धर्म

आज कृष्ण जन्माष्टमी पर गाय की सेवा और गोपाल की पूजा देगी चमत्कारिक फल ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement
पंडित मुकेश मिश्रा

-जन्माष्टमी विशेष

आज भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भी है। और भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव भी। ऐसे में कृष्ण कन्हैया की पूजा और गाय की सेवा चमत्कारी फल देगी। यश, वैभव, धन- संपदा वृद्धि के लिए और नकारात्मकता को मिटाने के लिए आज व्रत रखें और मध्य रात्रि में कन्हैया जी का दूध, दही, घी, शहद, बूरा सहित पंचामृत से अभिषेक करें ।भगवान को प्रिय वस्तु का भोग लगाएं। तुलसीदल अवश्य ही डालें।गाय की सेवा आज विशेष फल देगी। गोपाल सहस्रनाम का पाठ भी चमत्कारी फल देगा।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष

दिन -शुक्रवार

तिथि -अष्टमी तिथि

नक्षत्र- कृतिका नक्षत्र

योग -ध्रुव योग

करण-बालव प्रातः 10:04 तक उपरांत कौलव कारण

*किसी भी शुभ कार्य का समय*
चर, लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:45 से 10:38 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:16 से 1:53 तक

चर, का चौघड़िया शाम 5:09 बजे से 6:46 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आपको धन संपत्ति के मामले में भावुकता में आकर कोई भी निर्णय लेने से आज बचना चाहिए। पारिवारिक मसलों पर मतभेद रह सकते हैं। मन में बेचैनी बनी रहेगी। जिद्दबाजी से बचें। आर्थिक मामलों में समय बेहतर है। कंस्ट्रक्शन के कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।

वृषभ – निर्णय लेने में देरी की वजह से महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को योजना के बारे में विस्तार से बताते समय शब्दों का विशेष ध्यान रखें, गलतफहमी की आशंका बन रही है। ऑनलाइन काम करने वाले जातक ट्रांजैक्शन करने से पहले उसको क्रॉस चेक जरूर कर लें।

मिथुन- अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाने के बाद भी एकांकी महसूस करेंगे। नकारात्मक विचार मन को परेशान कर सकते हैं। मेडिटेशन आज आपके लिए बहुत जरूरी है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। जिन्हें पूरा करने के लिए संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है।

कर्क-अपनी सामाजिक छवि बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। पैसा कमाने का जुनून रहेगा। पुरानी किसी इच्छा की पूर्ति के लिए मानसिक रूप से मजबूत होना बहुत जरूरी है। पारिवारिक सहयोग से अच्छे धन लाभ की संभावना बन रही है। पुरानी मेहनत का फल भी आज आपको मिल सकता है।

सिंह-आज विदेशी संबंध कामकाज में लाभ प्रदान करेंगे। व्यापारियों के व्यवसायिक खर्चे संभव है। मानसिक असंतुष्टि देने वाला दिन है। बहुत मेहनत के बाद भी इक्छित सफलता मिलने में देरी होगी। व्यर्थ के खर्चे नियंत्रित करने का प्रयास करें वरना आगे जाकर किसी मुश्किल में फंस सकते हैं।

कन्या -आज कोई भी प्रतिक्रिया देने से पहले बात को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। भ्रमित हो सकते हैं, जिससे करना कुछ और चाहेंगे लेकिन परिणाम कुछ अलग निकलेंगे। अपने स्किल्स को बढ़ाने का प्रयास करें। प्रोफेशनल सक्सेस अपने आप आपको मिलने लगेगी। आर्थिक लिहाज से समय अच्छा है।

तुला-आज गोपनीय गतिविधियां बढ़ेंगी। दुनिया से छुपा के काम करने की वजह से डर बना रहेगा। उत्पादन कार्यों से संबंधित जातकों के लिए समय अच्छा है। फैक्ट्री में दिन-रात काम चल सकता है। व्यापारी वर्ग अच्छी कमाई कर पाएगा। खर्च को संभालने की जरूरत होगी।

वृश्चिक- व्यावसायिक मामलों में दिन बहुत अच्छा रहेगा। कामकाज के विस्तार के लिए जरूरी निर्णय लेंगे। लीडरशिप क्वालिटी डिवेलप होगी। नकारात्मक विचारों को इग्नोर करें। कमाई के लिए दिन अच्छा है। आपके बहुत ज्यादा बोलने से लोग इरिटेट हो सकते हैं।

धनु- मानसिक तनाव तथा कन्फ्यूजन देने वाला दिन है। आपका जिद्दी व्यवहार सहयोगियों के साथ रिश्ते खराब कर सकता है। महत्वपूर्ण डिसीजन लेने के लिए समय बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है। दूसरों की भावनाओं को समझ कर चलेंगे, तो आधी मुश्किल वैसे ही हल हो जाएगी। व्यापारियों की कमाई के लिए समय अनुकूल है।

मकर- अपने कामकाज को पूरी तरह ऑर्गेनाइज करने पर अपना ध्यान फोकस करेंगे। एक समय में एकाग्रता के साथ एक ही कार्य को पूरा करने से बहुत लाभ होगा। मुश्किलों का हल आसानी से निकाल लेंगे। मित्रों की कंपनी नकारात्मकता को दूर करने में मददगार रहेगी।

कुंभ- बाहरी लोगों की बातों पर बहुत ज्यादा तवज्जो देने से बचना चाहिए। लोग आपका ध्यान भटकाने के लिए गलत या भ्रामक प्रचार कर सकते हैं। मानसिक तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। व्यावसायिक दृष्टि से आपकी साख बढ़ेगी। कमाई अच्छी होने की संभावना है।

मीन- आज अपनी कथनी और करनी एक रखना चाहिए प्रॉमिस करके किसी कार्य को पूरा ना करने से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। काम को समय सीमा में पूरा करने के लिए बहुत मेहनत व व्यवस्थित दिनचर्या की जरूरत होगी। कमाई ठीक होने की संभावना बनती है। रिस्क लेकर भी धन का निवेश करेंगे।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पश्चिमी में चोरों ने कई घरों को बनाया अपना शिकार

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…

10 hours

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा- अखिलेश यादव

बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

12 hours

आईसीयू में हैं सपा-बसपा – कांग्रेस, इन्हें ऑक्सीजन मत देना- केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…

12 hours

अजब गजब मामला : भाजपा – सपा प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर दो अधिवक्ताओं में दो-दो लाख रुपए की लगी शर्त ,

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध    यूपी के  बदायूं में भाजपा और…

12 hours

मजदूरी मांगने पर की गाली गलौज,केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…

13 hours

बरेली के युवा वोट, शिक्षा ,रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करके चुनेंगे अपना सांसद

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…

13 hours