News Vox India
धर्मनेशनलशहर

आज शिवयोग में बरसेगी भगवान शनि की कृपा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मकर राशि में गतिशील रहेगा। साथ ही शिव योग भी व्याप्त रहेगा। जो कि समस्त समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। आज शनिवार में शनिदेव की पूजा- अर्चना विशेष लाभ देगी। आज शनि मंदिर में सरसों तेल का चौमुखा दीपक जलाएं। शनि चालीसा, शनि स्तोत्र, शनि मंत्र का जप करें। सरसों के तेल में अपना चेहरा देख कर दान करें। तो समस्त बीमारियां शांत होगी। सुख समृद्धि तीव्रता से बढ़ेगी।

Advertisement

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2079

शाके-1944

मास- चैत्र मास, कृष्ण पक्ष

तिथि- एकादशी तिथि

दिन-शनिवार

नक्षत्र- श्रवण नक्षत्र

योग-शिव योग

करण-बालव करण

राहुकाल- प्रातः 9:23 से 10:53 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:53 से 9:23 तक

चर, लाभ, अमृत चौघड़िया प्रातः 12:23 से मध्यान्ह 4:53 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 6:23 से रात्रि 7:53

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

जानिए आज का राशिफल

मेष – व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी हुई है। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ – भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु पास रखें।

मिथुन- जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। कोई रिस्क न लें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक है व व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान में दूरी रहेगी। व्यापार भी मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह – शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। बाधाओं के साथ कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य नरम गरम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार लगभग ठीक चलेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या – भावुक मन से लिया गया निर्णय नुकसान करेगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, प्रेम में तूतू-मैं मैं हो सकती है। संतान की सेहत में ध्यान रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला – घरेलू कलह के शिकार होंगे। घरेलू सुख बाधित होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी भी दिख रही है। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक- व्यापारिक हालात सुधरेंगे। अपनों का साथ होगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान अच्छा है व व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु – कुटुंबों से न उलझें। जुबान पर नियंत्रण रखें। जुआ, सट्टा-लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर – जरूरत के हिसाब से जीवन में चीजें उपलब्ध होंगी। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। मन सानंद रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कुंभ – चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन परेशान रहेगा। किसी भी चीज का खोने का भय रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सिरदर्द व नेत्रपीड़ा हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन साधन बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। एक अद्भुत सा समय दिख रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

Related posts

बदायूं स्पेशल : रावण की पूजा से बनते है बिगड़े काम,बस करना होता है यह काम,

newsvoxindia

डेलापीर में सब्जियों के यह है दाम, देखे यह लिस्ट,

newsvoxindia

क्रेटा का ये नया अवतार हुआ लॉन्च लाजवाब फीचर्स से है लैस,

newsvoxindia

Leave a Comment