धर्म

आज मां भगवती को लाल पुष्पों की माला पहनाकर चमकाए सौभाग्य का सितारा ,जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन,

Advertisement

-आज विशेष
आज चंद्रमा शनि देव की राशि कुंभ में गतिशील है ऐसे में आज आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए भगवती को लाल पुष्पों की माला पहनाए। अनार के फल का भोग लगाएं। रोग शांति के लिए शुक्र मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें, और सफेद वस्त्र पहने।

 

 

 

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – अश्विन मास, शुक्ल पक्ष

दिन -शुक्रवार

तिथि – द्वादशी तिथि प्रातः 7:26 तक उपरांत त्रयोदशी तिथि

नक्षत्र- शतभिषा नक्षत्र

योग – गण्ड योग

करण – बालव करण प्रातः 7:26 तक उपरांत कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:05 से 10:28 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 11:56 से 1:24 तक

चर का चौघड़िया शाम 4:20 से 5:48 तक

 

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक तनाव में कमी आएगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। तनाव से बचें।

वृष -कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भवनसुख में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्‍यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मिथुन-कारोबारी कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आय कम एवं खर्च अधिक की स्थिति रहेगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय स्रोत विकसित हो सकते हैं। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

कर्क-मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कमी आ सकती है।

सिंह-आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मन:स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। सुखद समाचार मि‍लेगा।

कन्या-आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। सेहत का ध्यान रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संयमित रहें। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

तुला-मन अशान्त रहेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। किसी पैतृक सम्पत्ति से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। माता से मतभेद बढ़ सकते हैं। तरक्‍की के योग हैं।

वृश्चिक-नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। खर्चों से च‍िंति‍त‍ रहेंगे।

धनु-सम्पत्ति में निवेश कर सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे।

मकर-आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी।

कुंभ -क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति हो सकती है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मीन -परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। परिवार में आशांति हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पिता का साथ मिलेगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

आंवला सीएचसी पर रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

आंवला। आंवला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बरेली के रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की…

21 hours

सुब्हानी मियां की सरपरस्ती में दरगाह पर हुआ ताजुशशरिया का कुल, देखे यह वीडियो

बचपन से बड़े फ़क़ीह व ज़हीन थे ताजुशशरिया बरेली,।ताजुशशरिया मुफ़्ती अख़्तर रज़ा क़ादरी अज़हरी मियां…

21 hours

हत्या में वांछित बर्फ विक्रेता गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्या के आरोपी बर्फ विक्रेता शेर सिंह को जेल…

21 hours

चौकी प्रभारी पर लगा आरोपियों के साथ मिलकर फैसले का दबाव बनाने का आरोप

भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। चौकी क्षेत्र बंजरिया के एक गाँव निवासी महिला ने चौकी प्रभारी…

21 hours

ससुरालीजनों पर महिला ने लगाया किडनी चोरी का आरोप ,मुकदमा दर्ज

बरेली : दहेज की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने विवाहिता के…

22 hours

माँ लक्ष्मी की इन राशियों पर रहेगी विशेष कृपा , जाने अपना राशिफल

ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला , राशिफल : दिन शुक्रवार , वर्ष 2024 ,दिनांक 17   मेष…

22 hours