धर्म

आज करें भगवान सूर्य की पूजा- उपासना, होगा कैरियर में प्रमोशन जानिए,क्या कहते हैं सितारे

Advertisement

 

आज विशेष

आज चंद्रमा मेष राशि में प्रातः 10:03 तक स्थित है। उपरांत वृषभ राशि में गतिशील होगा। आज इष्ट देवता के प्रति जप करने से अपार समृद्धि प्राप्त होगी। आज लाल वस्त्र पहने भगवान सूर्य विष्णु की उपासना करें। सूर्य को लाल पुष्प, रोली डालकर जल अर्पण करें और सूर्य के सम्मुख ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी रोग, शोक, ताप सभी दूर होंगे।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2079

शाके-1944

मास- फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- सप्तमी तिथि

दिन-रविवार

नक्षत्र- कृतिका नक्षत्र

योग- ऐन्द्र योग

करण-गर करण

राहुकाल- मध्यान्ह 4:43 से 6:09 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर,लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः8:08 से मध्यान्ह 12:25 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:51 से 3:17 तक

शुभ, अमृत, चर का चौघड़िया 6:09 से रात्रि 10:51 तक

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

*जानिए आज का राशिफल*

मेष –आज का दिन मेष वालों के लिए अच्छा रहेगा। किसी काम के सिलसिले में रिश्तेदारों से भेंट करेंगे। कामकाजी लोगों को प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में सफलता मिल सकती है। संभलकर खर्च करना होगा।

वृषभ – रूके हुए कार्य पूरे होने से आप आलोचना से बच सकते हैं। तनाव कम होगा। यात्रा जरूरी न हो तो टालने का प्रयास करें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। मित्रों के साथ साझेदारी में काम फिलहाल शुरू न करें।

मिथुन – आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहेगा। किसी को उधार देना महंगा पड़ सकता है। रकम डूबने की आशंका है। तनाव रहेगा। आपको व्यापार को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। छात्र सफल रहेंगे।

कर्क – सलाह देने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज किसी समस्या से घिर सकते हैं। बच्चों की सेहत के चलते खर्च ज्यादा होगा। अज्ञात स्रोत से धन लाभ हो सकता है। आपको व्यापार के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह – आज क्रोध ज्यादा रहेगा। पारिवारिक विवाद के चलते आपको अदालती मामले का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा, व्यवसाय को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। कुटिल लोगों से सावधान रहें। ज्यादा खर्च हो सकता है।

कन्या – किसी से मदद मांगने की नौबत आ सकती है। आपका दिन कुछ तनाव भरा रहेगा। राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप का लाभ नहीं होगा। अपने साथियों के साथ जरूरी चर्चा कर सकते हैं। दंपत्तियों के बीच विवाद हो सकता है।

तुला – सेहत संबंधी समस्या दूर होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात का लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन की सूचना मिल सकती है। उधार देने से पहले अच्छी तरह से विचारकर लें। घरेलू कार्यों को पूरा करने में कोताही न करें।

वृश्चिक – छात्रों को कामयाबी मिलेगी। करियर को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। किसी की बातों में न आएं। मेहनत का फल मिलेगा। शारीरिक कष्ट दूर होने की संभावना है। विवाद की स्थिति से दूर रहें। वाहन खराब होने की संभावना है।

धनु – आज आपका किसी करीबी से विवाद हो सकता है। उधार देंगे तो रकम डूबेगी। तनाव रहेगा। दफ्तर मेें साथियों की मदद कर सकते हैं। आपको कृषि आदि क्षेत्र में लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत हो सकती है।

मकर-ऑफिस में अपनी जिम्मेदारी तय समय पर पूरी नहीं कर पाएंगे। अफसर नाराज हो सकते हैं।वाहन सावधानी से चलाएं। किसी बात को लेकर मित्रों से चर्चा करेंगे। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

कुंभ – नौकरी में कामयाबी मिलेगी। पूर्व की समस्या दूर होने से प्रसन्न रहेंगे। कुसंगति को छोड़ें। सेहत ठीक रहेगी। अपने रिश्तेदारों से मुलाकात कर सकते हैं। संतान को कामयाबी मिलेगी। आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा।

मीन – अपने व्यवहार में शालीनता लाएं। दोस्तों के साथ बहस होने की संभावना है। जोखिम लेने से बचें। खानपान को नियंत्रित करें। पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है। खर्च ज्यादा होगा। पारिवारिक समस्या से घिर सकते है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

डीजे को लेकर हुए झगड़े में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

भोजीपुरा। मंडप की दावत में डीजे को लेकर हुए झगड़े में दूल्हा और उसके परिजनों…

5 hours

बिलवा ओवरब्रिज पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर महिला की मौत ,बच्चे घायल

भोजीपुरा। बिलवा स्थित बड़े बाईपास पर ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक की चपेट में आकर बाइक…

5 hours

कठिन मेहनत, सादगी और सौम्यता से बरेली वासियों का दिल जीत रहे भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार

संघ से ताल्लुक रखते है प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार अब दिन-रात घनघनाते फोन, हमारा प्रोग्राम लगवा…

7 hours

मुख्यमंत्री आने की खबर से अधिकारियों में मची खलबली, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे

आंवला। आंवला के सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री आने की धमक…

7 hours

तमंचे के साथ युवक को पकड़ा, भेजा जेल

फतेहगंज पूर्वी।गस्त के दौरान पुलिस ने युवक को दबोचा।तलाशी लेने पर युवक के पास से…

7 hours

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

आंवला। आंवला तहसील के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी में लटक रही जर्जर हाईटेंशन…

8 hours