धर्म

धन की बढ़ोतरी के लिए आज ब्रह्म योग में करें शनिदेव की पूजा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मेष राशि में गतिशील रहेगा। जो कि समस्त समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। साथ ही आज ब्रह्म योग भी विद्वान रहेगा जोकि धन आगमन का सूचक है। ऐसे में आज शनिवार में शनिदेव की पूजा- अर्चना विशेष लाभ देगी। आज शनि मंदिर में सरसों तेल का चौमुखा दीपक जलाएं। शनि चालीसा, शनि स्तोत्र, शनि मंत्र का जप करें। सरसों के तेल में अपना चेहरा देख कर दान करें। तो समस्त बीमारियां शांत होगी। सुख समृद्धि तीव्रता से बढ़ेगी।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2079

शाके-1944

मास-‌ फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- षष्ठी तिथि

दिन-शनिवार

नक्षत्र- भरणी नक्षत्र

योग-ब्रह्म योग

करण- कौलव करण

राहुकाल- प्रातः 9:34 से 10:59 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:09 से 9:34 तक

चर, लाभ, अमृत चौघड़िया प्रातः 12:26 से मध्यान्ह 4:43 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 6:06 से रात्रि 7:42 तक

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

*जानिए आज का राशिफल*

मेष – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और धनलाभ की स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन के साथ आय वृद्धि के योग बनेंगे। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और परिजनों के साथ दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में बीतेगा। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा प्रकट करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे, जिससे समाज में सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ – आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। परोपकार और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढकऱ भाग लेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी।

मिथुन – आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही उनके साथ संबंध भी मजबूत होंगे। अनावश्यक खर्च से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा और परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सेहत का ध्यान रखें।

कर्क – व्यापार में अच्छा लाभ का योग आज बन सकता है। आप अपने साझेदार के साथ अच्छे व्यवहार के कारण अपने व्यापार को नई गति देंगे। आप दोनों का निर्णय कोई बड़ा काम करेगा। जीवनसाथी को परिवार के लोगों से लाभ मिलेगा, जिसका आपको भी अप्रत्याशित फायदा पहुंचेगा।

सिंह – आलस्य और कम ऊर्जा-स्तर आपके शरीर के लिए ज़हर का काम करेंगे। किसी सृजनात्मक काम में ख़ुद को व्यस्त रखना बेहतर रहेगा। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा।

कन्या – आज कीर्ति यश में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ मनमुटाव ना हो, इसका ध्यान रखें। मौद्रिक लाभ के लिए यह एक उत्कृष्ट दिन होगा। आपका पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। किसी से ज्यादा दिन से चल रही अनबन समाप्त हो जायेगी।

तुला – आज आप परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आपको किसी अजनबी से अपनी बातों को शेयर करने से बचना चाहिए। कुछ कामों में रूकावट आने से आपको थोड़ी परेशानी हो सकती हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आप दोनों के बीच रिश्तें बेहतर होंगे।

वृश्चिक – आपके लिए आज का दिन अनुकूलता की ओर इशारा कर रहा है। आपको आत्मविश्वास की प्राप्ति होगी और बरसों से अटके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने प्रिय की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है जिसकी वजह भी आपका व्यवहार होगा इसलिए माफी मांगना बेहतर होगा।

धनु – आपका प्रबल आत्मविश्वास और आज के दिन का आसान कामकाज मिलकर आपको आराम के लिए काफ़ी वक़्त देंगे। आर्थिक परेशानियों के चलते आपको आलोचना और वादविवाद का सामना करना पड़ सकता है- ऐसे लोगों से न कहने के लिए तैयार रहें, जो आपसे ज़रूरत से ज़्यादा उम्मीदें लगाए हों।

मकर – आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। मध्याह्न के बाद स्थिति थोड़ी बदल सकती है। आज किसी को उधार न दें, परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी. लवमेट को उपहार मिलेगा।

कुंभ – आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। समाज में आपका मान- सम्मान बढ़ेगा। जो छात्र विदेश में शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी।

मीन – आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। परिवार और काम को लेकर चली आ रही परेशानियों में कुछ कमी होगी। फिर भी आपको अपने काम पर और परिवार पर दोनों में तालमेल बनाकर रखना होगा नहीं तो एक का नकारात्मक प्रभाव दूसरे पर पड़ सकता है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बंद मकान का ताला काटकर नगदी व बाइक ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…

1 hour

युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…

4 hours

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…

5 hours

अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

5 hours

उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…

5 hours

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…

5 hours