धर्म

छठ महोत्सव के चारों दिन रहेंगे शुभ संयोग

Advertisement

 

-आचार्य मुकेश मिश्रा,

बरेली।कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी से सप्तमी तक चलने वाला चार दिनों का यह छठ पर्व इस बार कई शुभ योगों को संजोए हुए हैं। जिस कारण इस पर्व की महत्वा कई गुना अधिक बढ़ गई है। इस बार यह पर्व 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।

 

 

छठ पर्व के पहले दिन ही शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग व्याप्त रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार शोभन योग सकारात्मक ऊर्जा को तेजी से बढ़ाता है। वही सर्वार्थ सिद्धि योग सभी मनोकामना को पूर्ण करने वाला माना गया है।

छठ पर्व के दूसरे दिन शनिवार को लोहंडा और खरना का महत्व होता है। दिन में रवि योग और रात्रि में सुकर्मा योग व्याप्त रहेगा। जो इस दिन को बहुत ही खास बना रहा है। रवि और सुकर्मा योग में पूजा -पाठ करने से अनंत फल की प्राप्ति होती है।

 

 

छठ पर्व के तीसरे दिन रविवार को धृति योग का संयोग रहेगा। साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग बना रहेगा। यह योग सुख- संपदा में वृद्धि और रोग मुक्ति के कारक माने गए हैं।

चौथे दिन सोमवार यानी 31 अक्टूबर को छठ पूजा का प्रातः अर्घ देने का कार्यक्रम होगा। सूर्योदय का समय 6:32 पर होगा और इस दिन भी सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। साथ ही त्रिपुष्कर योग भी बनेगा। इस योग में पूजा -पाठ का तीन गुना फल मिलता है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पश्चिमी में चोरों ने कई घरों को बनाया अपना शिकार

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…

12 hours

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा- अखिलेश यादव

बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

14 hours

आईसीयू में हैं सपा-बसपा – कांग्रेस, इन्हें ऑक्सीजन मत देना- केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…

14 hours

अजब गजब मामला : भाजपा – सपा प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर दो अधिवक्ताओं में दो-दो लाख रुपए की लगी शर्त ,

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध    यूपी के  बदायूं में भाजपा और…

14 hours

मजदूरी मांगने पर की गाली गलौज,केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…

14 hours

बरेली के युवा वोट, शिक्षा ,रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करके चुनेंगे अपना सांसद

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…

14 hours