News Vox India
धर्मनेशनलशहर

वृद्धि योग में गणेश जी को चढ़ाएं दुर्वा और लगाएं आंवले का भोग, हर कामना होगी परिपुर्ण, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मकर राशि में 2:41 तक गति रहेगा उपरांत कुंभ राशि में विचरण करेगा। ज्योतिष के अनुसार आज वृद्धि योग भी व्याप्त रहेगा। जो कि किसी कार्य के लिए बेहद ही उन्नति दायक माना जाता है। ऐसे में आज भगवान गणेश जी को दूर्वा घास चढाएं। आंवले का भोग लगाएं। गणेश मंत्र का जप करें। साथ ही किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग विराम लेंगे।

Advertisement

जानिए आज का पंचांग

संवत् -2079

शाके-1944

मास-कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- नवमी तिथि

दिन-वुधवार

नक्षत्र-घनिष्ठा नक्षत्र

योग-गण्ड योग प्रातः 10:25 तक उपरांत वृद्धि योग

करण-वालव करण प्रातः 10:04 उपरांत कौलव करण

राहुकाल- मध्यान्ह 11:56 से 1:18 तक

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय

लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:26 से 9:11 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:33 से 11:56 तक

चर,लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:41 से शाम 5:26 तक

 

 

जानिए आज का राशिफल

मेष -आज का दिन व्यापार व नौकरी पर ध्यान देने होंगे। इस लिए अपने संबंधित अधिकारियों से सलाह मशविरा जरूर करें। इस राशि के जातक अपने पुत्र/पुत्री की उन्नति से खुश रहेंगे। उन्हें आगे बढ़ाने व खूब पढ़ाने की मुहिम तेज रहेगी। जिससे आप खुश रहेगे।

वृष -आज अपने कामों को पूरा करने का दवाब होगा। किन्तु इस दवाब के चलते कुछ जरूरी सामान भूल सकते हैं। अतः अपनी ऊर्जा का जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें। अन्यथा नुकसान होगा। विदेश व निवेश के कामों में आपको फायदा होगा। हालांकि निजी संबंधों में साथी के साथ उतार-चढ़ाव की स्थिति होगी।

मिथुन -सम्पत्ति के मामलों में मुश्किलों को कुछ बढ़ाने वाला होगा। जिससे कुछ और धन व्यय करने की जरूरत होगी। वैवाहिक जीवन में खुशी होगी। नौकरी व व्यापार सामान्य रूप से चलता हुआ होगा। जिससे खुश होगे। यदि जातक अल्पकालिक सेवाएं दे रहे हैं। तो उन्हें बढ़ाने के लिए संस्था विचार कर सकती है।

कर्क -नौकरी के क्षेत्रों में अच्छे मिलेंगे। नौकरी व दलाली के कामों में मुनाफा होगा। किन्तु कड़ी मेहनत के बाद ।प्रेमसंबंधों में साथी के साथ विवाद से बचें। जिससे आप परेशान होगे। शिक्षा व तकनीक के क्षेत्रों में बढ़त हेतु पूरी लगन के साथ मेहनत करने की जरूरत होगी।

सिंह-अच्छी तरह से आराम करें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं, जो सकारात्मक और मददगार स्वभाव के हैं। जीवनसाथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकते है। लेकिन सब्र रखें। साथी को लाल या नारंगी कोई भी वस्तु गिफ्ट करने से लव लाइफ बढ़िया चलेगी।

कन्या -आज सेहत की देखभाल की ज़रूरत है। आज कुछ पैसे जमा कर सकते हैं। आज पुराना उधार वापस मिल सकता हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन दिन है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। जज़्बात क़ाबू में रखें, नहीं तो रिश्ते में खटास हो सकती है। पुराने दोस्त से मिल सकते है। इस दिन को यादगार बनाएं। नौकरी पर ध्यान दें।

तुला-आज जातक के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पैसे की चिंता जातक को थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैसे की उलझन से परेशान रहेंगे। दोपहर बाद परेशानियों से राहत मिलेगी। शाम का समय अच्छा गुजरेगा। अपने पार्टनर के साथ ये समय व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक-आज घर व बाहर की जरूरतों को पूरा करने के लिए बाजार में भाग-दौड़ करेंगे। हालांकि इस दौरान आपको सावधानी के साथ चलना होगा। अन्यथा हानि होगी। सेहत के लिए दिन मध्यम रहने के संकेत दे रहा है। अपने खान-पान का पूरा ध्यान दें। नौकरी में भी सामान्य है।

धनु -आज मन और विश्वास को बढ़ाने वाला होगा। क्योंकि आज कई कामों में अच्छा करेंगे। जिससे खुशी मिलेगी। जातक मौके का पूरा फायदा उठाने की ताक में रहते हैं। स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल होगा। नौकरी में विरोधी पक्ष की चाल से परेशान होगे। ध्यान देने की जरूरत होगी।

मकर -लोगों के बदलते व्यवहारों से परेशान होगे। ऐसा लगेगा कि लोगों का विश्वास करने लायक नहीं हैं। धन निवेश व विदेश के कामों में बढ़त बनाने में सक्षम होगे। प्रेम संबंधों में साथी के साथ कुछ बातों में तनाव से बचें। अन्यथा हानि हो सकती है। संतान की सफलता से खुश होंगे।

कुंभ -आज के दिन अपने उपयोग की कुछ नई वस्तुओं को खरीदने में ध्यान देगे। क्योंकि आज आपके पूंजी में वद्धि दर्ज होगी। जिससे आप खुश होगे। फिल्म, खेल, संगीत, कानून के कामों में अच्छी बढ़त की स्थिति होगी। यदि आप शादी सुदा हैं। तो आपको संतान की तरफ से कोई उम्मीद के अनुसार समाचार प्राप्त होगा।

मीन-आज का दिन एक नहीं कई कामों में अच्छे परिणाम देने वाला होगा। जिससे आप खुश होगे। परिवार के साथ तालमेल को स्थापित करने की कोशिशें आज परवान चढ़ सकती हैं।इस राशि के जातक राजनैतिक, सामाजिक, तकनीक, चिकित्सा के क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। इन आज के दिन दूर दराज के क्षेत्रों में कामों को पूरा करने के लिए जाना पड़ सकता हैं।

Related posts

फर्जी इनकाउंटर के मामले में बिग ब्रेकिंग : कोर्ट ने दरोगा को सुनाई उम्रकैद की सजा,

newsvoxindia

नवागत एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने  संभाला चार्ज ,पहले दिन सुनी फरियादियों की शिकायत,

newsvoxindia

 बरेली की डेलापीर की सब्जी मंडी  में  यह है सब्जियों के भाव , देखे यह लिस्ट ,

newsvoxindia

Leave a Comment