News Vox India
धर्मशहर

कई मंगलकारी संयोगों में दूसरा सोमवार आज, सभी राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

सावन का दूसरा सोमवार आज कई शुभ संयोगो के साथ आया है। इस सोमवार की पूजा अर्चना से भोलेनाथ अति शीघ्र प्रसन्न होंगे और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करेंगे ।ज्योतिष के अनुसार सोमवार में आज सायं काल की बेला में द्वादशी त्रयोदशी का मिलाप होगा। यानी आज प्रदोष व्रत भी रखा जाएगा। वही सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ अमृत सिद्धि योग भी व्याप्त रहेगा। और सत्ताइस योगों में प्रमुख ध्रुव योग का होना इस सोमवार की महत्व को कई गुना अधिक बढ़ाएगा। तात्पर्य है कि ध्रुव योग में पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। सर्वार्थ सिद्धि योग के कारण सभी बिगड़े काम बनते हैं। और अमृत सिद्धि विशेष करके रोगों का शमन करता है और सुख समृद्धि ऐश्वर्य संपन्नता आदि की प्राप्ति सरलता से कराता है। कुल मिलाकर इन सभी संयोगों का एक साथ मिलन होना दुर्लभ संयोग है। इसलिए यह सोमवार बहुत ही खास है। इसलिए आज के दिन पूजा पाठ करने से कर्ज, रोग आदि से छुटकारा मिलेगा और संपन्नता तीव्रता से बढ़ेगी।

Advertisement

 

 

*देखिए आज का पंचांग*

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – श्रावण मास, कृष्ण पक्ष

दिन – सोमवार

तिथि – द्वादशी तिथि

नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र

योग – ध्रुव योग

करण – तैतुल करण

*किसी भी शुभ कार्य का समय*

अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:35 से 7:17 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:59 से 10:42 तक

चर, लाभ, अमृत, चर, का चौघड़िया मध्यान्ह 2:06 से रात्रि 8:31 तक

*जानिए आज का अपना राशिफल*

मेष-आज का दिन शानदार रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अप्रिय शब्द कहने से बचें। कारोबार में लाभ होगा। उधार की रकम वापस मिलेगी। बुजुर्गों का ख्याल रखें। घर के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें। विरोधी शांत रहेंगे। फील्ड में नए अवसर मिलेंगे। छात्र खुश रहेंगे। कैरियर आगे बढ़ेगा।

वृषभ-आज कुछ नुकसान की आशंका बनी हुई है। गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। जोखिम वाले काम करने से बचें। तबियत ठीक रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की संभावना है। रिश्तेदारों से भेंट होगी। मित्रों से चर्चा कर सकते हैं। विद्यार्थियो को सफलता मिलेगी। आज का उधार देने से बचें। किसी योजना में निवेश कर सकते हैं। नई जानकारी मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

मिथुन-आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर अधीरता न दिखाएं। प्रसन्नता महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। वित्तीय लेनदेन करते समय सतर्क रहें। ऑफिस में आपके काम से अफसर प्रभावित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। खुश रहेंगे। आय के नए स्रोत मिलेंगे। अचल संपत्ति खऱीदने का विचार कर सकते हैं। सभी कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करें।

कर्क-आज दुखद सूचना मिल सकती है। अधिक खर्च होने से मासिक बजट प्रभावित होगा। कर्ज की रकम फिलहाल वापस नहीं मिलेगी। विद्यार्थियों को अधिक कार्य करना होगा। आज ज्यादातर काम पूरे नहीं होने से तनाव बना रहेगा। बुजुर्गों से चर्चा कर अपनी उलझनें सुलझाएं। सेहत ठीक रहेगी। व्यवसाय अच्छा चलेगा।

सिंह-आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवारिक कार्य ज्यादा रहेंगे। कानूनी मामले सुलझेंगे। किसी रिश्तेदार से तन दूर होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन बेहद सुखी रहेगा। मित्रों से खुशखबरी मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें। बुजुर्गों की सेवा करें। आज धार्मिक कार्य में शामिल होंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या-आज अप्रिय खबर मिल सकती है। दफ्तर में विवाद होने की आशंका है। क्रोध से बचें। अनर्गल शब्दों का प्रयोग नहीं करें। जीवनसाथी की सेहत के चलते चिंता हो सकती है। युवाओं को खुशखबरी मिलेगी। छात्रों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। जोखिम लेने से बचें। किसी कार्य को न टालें। आपको धनलाभ होगा। गाड़ी चलाते समय सावधान रखें।

तुला-आज संबंधियों से मुलाकात होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। कारोबार ठीक चलेगा। नई योजना बना सकते हैं। भौतिक संसाधन में वृद्धि होगी। मंदिरों के दर्शन में समय बीतेगा। दान आदि कार्य करें। खानपान का ध्यान रखें। आज बेहद सकारात्मक रहेंगे। चिंता व तनाव न लें। आज का दिन शानदार रहेगा। धन लाभ होगा।

वृश्चिक-आज सम्मान बढ़ेगा। वित्तीय निवेश कर सकते हैं। जोखिम से जुड़े कार्य करने के दौरान बेहद सतर्क रहें। निवेश को टालें। कारोबारी आज कुछ चिंतित हो सकते हैं। तनाव लेने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। युवा वर्ग को नए अवसर मिलेंगे। सेहत ठीक रहेगी। कार्यस्थल पर खुशखबरी मिलेगी। खानपान का ध्यान रखें।

धनु-आज किसी कार्य को न टालें। युवाओं को अवसर मिलेगा। किसी विवाद में शामिल होने से बचें। जीवन साथी का सहयोग रहेगा। प्रभु की आराधना करें। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रसन्न रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। दफ्तर के काम ज्यादा रहेंगे।

मकर-आज सकारात्मक महसूस करेंगे। आज सभी कार्य उत्साह के साथ पूरा करेंगे। निवेश से जुड़े कार्य न करें। यात्रा के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं। सेहत ठीक रहेगी। खुशखबरी मिलेगी। मित्रों से मुलाकात होगी। काफी दिनों बाद रिश्तेदारों से मुलाकात सकती है। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर का माहौल बेहद खुशनुमा रहेगा।

कुंभ-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से भेंट हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संतानपक्ष की दिक्कत दूर होगी। शरीर के दर्द से परेशान हो सकते हैं। निवेश कर सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होगी।

मीन-आज घरेलू दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उधार की रकम वापस फिलहाल नहीं मिलेगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। सामाजिक कार्य करेंगे। कारोबार में लाभ होगा। शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। चिंता व तनाव से दूर रहने किताबें पढ़ें। धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

Related posts

रहपुरा जागीर में पंचायत घर के लिए जगह हुई चिन्हित ,

newsvoxindia

बरेली ।।शार्ट सर्किट से लगी कपड़े के शोरूम में आग,देखें यह वीडियो

newsvoxindia

आज का राशिफल: शनिदेव की पूजा से आज मिलेगा आशीर्वाद, इन राशियों को होने वाला विशेष फायदा,

newsvoxindia

Leave a Comment