News Vox India
धर्मनेशनलयूपी टॉप न्यूज़शहर

Live : बरेली में 163 वीं बार निकली ऐतिहासिक रामबारात , हजारों लोग रामबारात के बने साक्षी,

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में आज ऐतिहासिक रामबारात निकाली गई। इस मौके पर हजारों लोग भगवान राम के बारात के साक्षी बने। इस मौके पर जमकर हुरियारों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर मोर्चा लिया। रामबारात परंपरा मुताबिक बमनपुरी के नरसिंह मंदिर से पूजा अर्चना के बात निकली। बारात जैसे जैसे आगे आगे बड़ी तो बड़ी संख्या में राम बाराती शामिल होते गए। रामबारात में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के साथ शहर के कई दिग्गज भी शामिल हुए ।

Advertisement

 

बरेली जिला उन शहरों में शुमार रखता है जहां की होली विरासत के रूप में पहचान रखती है | यही वजह है कि होली के मौके पर कई विदेशी देशों से भी होली को देखने के लिए हर वर्ष अपने करीबियों के साथ बरेली पहुंचते है | बरेली में होली के मौके पर दुनिया की ऐतिहासिक और इकलौती रामलीला होती है। इसकी शुरुआत ब्रिटिश काल मे 1861 में शुरू हुई थी तबसे यहां लगातार रामलीला हो रही है और फागुन की पूर्णिमा यानी छोटी होली वाले दिन राम बारात निकाली जाती है। जो शहर के विभिन्न इलाकों से होकर निकलती है | इस दौरान पूरा शहर होली के रंगों में सराबोर हो जाता है | इस दौरान हुरयारे अपने मस्त अंदाज में दिखाई देते है |

 

 

शहर के वरिष्ठ पत्रकार के रूप में पहचान रखने वाले वाले जनार्दन आचार्य ने बताया कि बरेली के बमनपुरी से निकलने वाली ऐतिहासिक राम बारात है । यह पिछले 162 वर्ष से लगातार निकाली जा रही है। इसमें  देश के कोने कोने से लोग शामिल होते है। उन्होंने यह भी बताया कि बरेली की रामलीला होली वाली रामलीला के रूप में विश्व विख्यात है इसीलिए इसे वर्ल्ड हेरिटेज के नाम से भी जाना जाता है। 2008 में यूनेस्को ने इस रामलीला को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल किया था। 2015 में बरेली की होली वाली रामलीला को विश्व धरोहर घोषित किया गया। यूपी सरकार के संस्कृति विभाग की ओर से हर वर्ष होली वाली रामलीला के लिए एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है। बताया यह भी जाता है कि जब अंग्रेजो से जब बगावत चल रही थी तब उनसे मोर्चा लेने के लिए अंग्रेजो को मुंहतोड़ जबाब देने के लिए प्रभु श्रीराम की सेना बनाई गई। इसके बाद से बड़ी बमनपुरी में रामलीला का मंच शुरू हुआ। अंग्रेजो ने रामलीला को रुकवाने का प्रयास किया लेकिन वह इसमे सफल नहीं हो सके और 1861 में शुरू हुई ये रामलीला तब से निरंतर चली आ रही है।

 

 

कैंट विधायक  संजीव अग्रवाल ने बताया कि बरेली की   रामबारात अपने आप में ऐतिहासिक है। इससे बरेली की पहचान है। बरेली इस मौके पर बरेली वासियों के साथ रामलीला आयोजकों को शानदार आयोजन के लिए अपनी बधाई देते है।

बता दे कि रामलीला का खास आयोजन राम बारात होती है। राम बारात फागुन की पूर्णिमा (छोटी होली) वाले दिन राम बारात निकाली जाती है। राम बारात में प्रभु श्री राम की झांकी, भगवान नरसिंह की झांकी के अलावा सैकड़ो खुले ट्रालो में बड़े बड़े ड्रमों में रंग भरकर रखा जाता है। सभी ट्रालो पर सैकड़ो हुरियारे होते है जो बड़े बड़े पम्पो से एक दूसरे पर रंगों की बौछार करते है।

 

 

शहर के मुख्य चौराहों पर हुरियारों के ऊपर लोग रंगों की बरसात करते है तो मुस्लिम समुदाय के लोग फूलों से राम बारात का स्वागत करते है। बड़ी बमनपुरी से शुरू हुई राम बारात बिहारीपुर ढाल, कुतुबखाना घन्टाघर, नावेल्टी चौराहा, रोडवेज, बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी, श्यामगंज, सिकलापुर, मठ की चौकी, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, साहूकारा, किला, सिटी स्टेशन से डलाव वाली मठिया होती हुई बमनपुरी के नरसिंह मंदिर पर समाप्त होती है। राम बारात का दूसरा मोर्चा चाहबाई से निकलता है और वो कुतुबखाना से मुख्य बारात में शामिल होता है।

 

 

राम बारात में रंग और पानी की व्यवस्था जिला प्रशासन की होती है। इसके लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां और नगर निगम के टैंक हुरियारों  के साथ साथ चलते है ताकि होरियारों को पानी की कोई कमी न रहे।राम बारात की सुरक्षा के लिए पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स साथ चलती है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरे भी राम बारात की सुरक्षा के लिए लगाये जाते है ताकि कोई उपद्रवी रंग में भंग न कर दे।

 

हालांकि बरेली की होली पर रामबारात अपने आप मे इसलिए और खास हो जाती है क्योंकि यहां हिन्दू मुसलमान मिलकर इंसानी रंगों को और होली के रंगों द्वारा  चटक  करते है और इस बात का भी एहसास कराते है कि दोनों  का वजूद एक दूसरे के बैगर संभव नहीं है।

 

Related posts

अग्निपथ को लेकर पूर्व सैनिकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग ,

newsvoxindia

आज शुक्ल योग में भगवान सूर्य देंगे जीवन में सकारात्मक प्रकाश, ऐसे करें पूजा- आराधना, जानिए क्या कहते हैं सितारे

newsvoxindia

सोने और चांदी के दामों में बनी हुई कमी है,यह है आज के भाव,

newsvoxindia

Leave a Comment