धर्म

कुंवारा पंचमी पर करें आज अविवाहित पितरों का श्राद्ध ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

-आज विशेष
आज कुंवारा पंचमी है ऐसे में अविवाहित पितरों का श्राद्ध तर्पण करना बेहद लाभकारी होगा। जिनकी मृत्यु तिथि है उनका भी श्राद्ध आज ही होगा।आर्थिक लाभ के लिए बुध मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें और भगवान गणेश को दुर्गा घास अर्पित करें। भोलेनाथ का अभिषेक करें। रोग शांति के लिए किन्नरों को हरे वस्त्र, हरी चूड़ियां दान करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – अश्विन मास, कृष्ण पक्ष

दिन – बुधवार

तिथि -चतुर्थी तिथि प्रातः 10:24 तक उपरांत पंचमी तिथि

नक्षत्र- अश्विनी नक्षत्र प्रातः 6:16 तक उपरांत भरणी नक्षत्र

योग – ध्रुव योग प्रातः 6:18 तक उपरांत व्याघात योग

करण – बालव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:58 से 9:03 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:35 से मध्यान्ह 12:08 मिनट तक

चर लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:13 से शाम 6:18 तक

 

 

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-आज किसी सगे संबंधी से मुलाकात हो सकती है। सार्वजनिक कामों को करने में मित्रों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। अपने सेहत का भी ध्यान रखें। आज दिन अच्छा गुजरेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर विचार कर सकते है, लेकिन काम शुरू न करें। यात्रा पर जा सकते हैं। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। धन लाभ होगा।।

वृषभ-आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कारोबार के हिसाब से आज का दिन राहत वाला रहने वाला है। सेहत संबंधी दिक्कतों को न छिपाएं। आपका दिन मिला-जुला रहेगा। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। युवाओं की दिक्कत दूर होगी। छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत खराब रहेगी। आज यात्रा न करें। कामकाज अच्छा चलेगा।

मिथुन-आज कारोबार में लाभ होने की संभावना है। आपकी सकारात्मक सोच आपको नई दिशा देगी। अधिकांश जिम्मेदारियों के पूरा हो जाने से आपका प्रसन्न रहेंगे। आज का दिन बेहतर रहेगा। दफ्तर का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। सहयोगियों की मदद मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा।

कर्क-आज आप बेवजह के कामों में आप समय नष्ट कर सकते हैं । विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। लेनदेन के मामलों में सतर्क रहें। आज काम में देरी होगी। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। कार्य को सफल बनाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी होगी। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें।

सिंह-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। नई योजनाओं को लागू करने के लिए ठीक समय नहीं है। धन लाभ के आसार हैं। निवेश करने के लिए सही समय है। परिवार के किसी सदस्य या मित्र के साथ बहस हो सकती है। आप नए लोगों से मिल सकते हैं। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। कुसंगति से बचें। दिन भर व्यस्त रहेंगे। बोलचाल के दौरान सावधान रहें।

कन्या-आज आपको किसी काम को लेकर सराहना मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा। कुछ लोगों को फील्ड से जुड़े काम में लाभ होगा। यात्रा को टालें। आप बेहद प्रसन्न रहेंगे। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से आप उत्साहित रहेंगे। सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन शानदार रहेगा। तनाव दूर हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। कुंवारों की शादी तय हो सकती है।

तुला-आज किसी काम में अच्छा खासा लाभ होने की संभावना है । सोच-समझकर ही बोलें। परिवार के किसी सदस्य को कामयाबी मिल सकती है। धन लाभ होगा। का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आगामी कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। वित्तीय योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। आपका बजट नियंत्रत रहेगा। युवाओं को नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक-आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं।आप किसी को सलाह न दें। दफ्तर में विवाद से बचें। अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने जरूरत है। आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी। जोखिम न लें। काफी व्यस्त रहेंगे। थकान महसूस कर सकते हैं। पुरानी बीमारी उभरने की आशंका है।

धनु-आज पारिवारिक जीवन में थोड़ी समस्या होगी। व्यवसाय के क्षेत्र में आपका प्रभाव रहेगा। धन संबंधी स्थिति अच्छी रहेगी। कारोबार या पारिवारिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कुंवारों के लिए रिश्ते की सूचना मिल सकती है। शुभ सूचना मिलेगी जिससे आप बेहद खुश रहेंगे। दंपत्तियों में मधुरता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहें। जोखिम न लें।

मकर-आज का दिन शानदार रहेगा। दंपत्तियों के लिए दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी दिनचर्या में परिवर्तन आएगा। व्यवसाय में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। परिजनों से विचार करने के बाद ही कोई बड़ा निर्णय करें। सेहत ठीक रहेगी। अनावश्यक विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। लंबित मामलों में कुछ तेजी आने की संभावना है।

कुंभ-आज सेहत कमजोर रह सकती है। कारोबार सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आपके लिए कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। नए खर्चे बने रहेंगे। आज का दिन सामान्य रहेगा। आज गाड़ी सावधानी से चलाएं। धन संबंधी स्थितियां बदलेगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। नौकरी परिवर्तन पर विचार कर सकते हैं।

मीन-आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। मित्र पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। आज पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। निवेश करने से पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। परिवार के साथ अपना समय बिताएंगे। दंपत्ति कहीं घूमने जा सकते हैं। किसी को आज उधार न दें। खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

मोटरसाइकिल एजेंसी के ताले तोड़कर हजारों की हुई चोरी

आंवला।  सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम व चेक पोस्ट हरदासपुर में मोनू गुप्ता की हीरो…

2 hours

भाजपा ने एनजीओ सम्मेलन करके माँगा जन -समर्थन

बरेली। भाजपा ने रविवार को  एनजीओ सम्मेलन खुशहाली सभागार में आयोजित किया गया जिसमें वन…

2 hours

अखिलेश का भाजपा पर तंज : बरेली की जनता सुरमा लगाकर भाजपा को करेगी विदा

2024 का चुनाव संविधान बचाने का चुनाव  मोदी की फिल्म हो गई है फ्लॉप  बरेली। …

2 hours

सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के लिए मांगे वोट,बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थक

सीएम ने सपा -कांग्रेस -बसपा को लिया निशाने पर , सीएम ने अपने भाषण में…

2 hours

लाइव ।।अखिलेश यादव जनसभा के लिए बरेली पहुंचे

बरेली ब्रेकिंग बरेली। अखिलेश यादव जनसभा के लिए बरेली पहुंचे। सपा उम्मीदवार प्रवीण सिंह ऐरन…

6 hours

डीजे को लेकर हुए झगड़े में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

भोजीपुरा। मंडप की दावत में डीजे को लेकर हुए झगड़े में दूल्हा और उसके परिजनों…

23 hours