News Vox India
धर्मशहर

जानिए मार्च माह का राशिफल, धनु के लिए यह महीना खास,

 

राशिफल

*मेष-* फरवरी का महीना कैरियर के दृष्टिकोण से मध्यम फल कारक रहेगा।
-शुक्र पहले भाव में होने के कारण नौकरी में सफलता मिल सकती है।
-सूर्य का एकादश भाव में रहने के कारण जातकों लाभ के कई अवसर मिलेंगे।
-व्यवसाय करने जातकों को इस महीने अधिक रिटर्न की उम्मीद नहीं की जा सकती।
-प्रतिबद्धताओं और जिम्मेदारियों के कारण मूलनिवासी ऋण लेने की स्थिति में आ सकते हैं।
-बृहस्पति ग्रह बारहवें भाव में है जिस कारण स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
-इस महीने के दौरान विवाहित जातकों के बीच कम्युनिकेशन गैप के कारण विवाद हो सकता है।

Advertisement

 

 

 

*उपाय -* प्रतिदिन सूर्यदेव के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
-मंगलवार के दिन गरीब लोगों की सहायता करें।
____________
*वृषभ*-करियर के दृष्टिकोण से इस राशि के जातकों को अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
-प्रोत्साहन के रूप में अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।
-गुरु एकादश भाव में होने से महीना शुभ फल देने वाला साबित होगा।
-व्यापार कर रहे जातकों के लिए यह माह अंत में अच्छा लाभ देगा।
-बारहवें घर में राहु की उपस्थिति के कारण पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
-ग्रहों की युति के कारण महीने के उत्तरार्ध में प्रेम और वैवाहिक जीवन में सफल परिणाम मिलेंगे।
-नौकरी की इच्छा रखने वाले जातकों को इस महा मनोरथ पूर्ण हो सकता है।

*उपाय* -राहु मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जप करें।

-शुक्रवार को महिलाओं को अन्नदान करें।
_______________

 

 

 

*मिथुन* -करियर के अनुसार इस महीने ग्रहों की युति अनुकूल परिणाम देगी।
-कड़ी मेहनत के कारण इस महीने पदोन्नति प्राप्त कर सकते हैं।
-दसवें घर में बृहस्पति की स्थिति आपको कुछ असफलताओं और अचानक नौकरी में बदलाव का सामना करा सकती है।
-कैरियर के मामले में विदेश में अवसर प्राप्त हो सकते हैं और यह मौका बेहतर होगा।
-व्यवसायिक और कारोबारी इस महीने के मध्य में अच्छा मुनाफा कमाएंगे।
-यह महीना वैवाहिक व रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए असफल हो सकता है‌
-मंगल ग्रह के कारण आप कुछ तनाव व दर्द के शिकार हो सकते हैं।
*उपाय*-प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
-केसर का तिलक लगाएं मछलियों को आटे की गोली खिलाएं।
————————–

 

*कर्क* -कैरियर के दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
-शनि आठवें स्थान में है जिस कारण सावधान रहने की जरूरत है।
-इस महीने काम में गलतियां अधिक होंगी जिस कारण कुछ हानि हो सकती है।
-बृहस्पति चंद्रमा पर दृष्टि डालेगा जिस कारण व्यवसाय के लोगों के लिए राहत मिलेगी और मुनाफा होगा।
-विवाह के इच्छुक जातकों को इस महीने सफलता मिल सकती है।
-आधे महीने के बाद निवेश संभव होंगे और रिटर्न दे सकते हैं।
-शनि की प्रतिकूल स्थिति के कारण परिवारिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
-बारहवें भाव में मंगल की स्थिति कारण कंधों और पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है।
*उपाय*-प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी रहेगा।
-सोमवार के दिन गरीबों और वृद्ध महिलाओं को दान करें।
__________________

 

*सिंह* -इस राशि के जातकों को कैरियर के क्षेत्र में मिलाजुला परिणाम मिलेगा।
-महीने की शुरुआत में नौकरी में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।
-आपके सहयोगी काम में बाधा उत्पन्न करेंगे।
-जो जातक वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन की उम्मीद कर रहे हैं तो महीने के अंत तक इंतजार करना होगा।
-जो लोग व्यापार कर रहे हैं तो इस महीने व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग कम ही बन रहे हैं।
-महीने के अंत के दौरान ग्यारहवें भाव में मंगल की स्थिति के चलते व्यवसाई लोगों को काफी लाभ मिल सकता है।
-प्रेम और वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाना आपके लिए आवश्यक रहेगा।
-आपको जांघों और पैरों में दर्द की समस्या से जूझना पड़ सकता है।
*उपाय* -प्रतिदिन प्रातः सूर्य के पूजा अवश्य करें
-रविवार के दिन लाल वस्त्र पहने। लाल वस्तुओं का दान करें।
___________________

 

*कन्या* -इस राशि के जातकों को नौकरी में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
-जातक कड़ी मेहनत से प्रतिष्ठा प्राप्त करने की स्थिति में हो सकते हैं और लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
-व्यवसाई लोगों के लिए यह महीना लाभकारी संयोग लेकर आया आया है। लाभान्वित होंगे।
-मंगल के आठवें भाव में होने के कारण आपको कुछ नुकसान भी हो सकता है।
-महीने की शुरुआत में विवाह की प्लानिंग करने वाले जातकों के लिए अच्छा समय है।
-इस महीने जातकों को डिहाइड्रेशन जैसी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं।
-संपत्ति के संबंध में परिवार में समस्याएं उत्पन्न होने के योग बन रहे हैं।
*उपाय*-प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
-घर से बाहर मस्तक पर तिलक लगाकर निकले।
————————-
*तुला*-कैरियर की दृष्टि से इस महीने मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे।
-शनि पंचम भाव में होने के कारण कार्यों को पूरा करने में देरी हो सकती है।
-महीने की शुरुआत में जातकों को कैरियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
-कारोबार कर रहे जातकों को महीने के शुरुआत में अच्छा लाभ होगा।
-ग्रहों के चलते इस महीने काम का दबाव और चुनौतियां बढ़ सकती है।
-इस महीने प्रेम और दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। विवाहित जीवन में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
-इस महीने आंखों में संक्रमण चिंता और सिरदर्द के समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।
*उपाय*-बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास को चढ़ाएं और पूजा करें।
-प्रतिदिन जल में गंगाजल डालकर स्नान करें।
————————–
*वृश्चिक*-इस महीने किसी भी कार्य को पूरा करने में आपको समय लगेगा।
-नौकरी के प्रति सचेत रहना बहुत ही आवश्यक होगा।
-कुछ जातकों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है और यह लाभकारी होगा।
-बृहस्पति और चंद्रमा के कारण कड़ी मेहनत से आपको अपने करियर में सफलता हासिल हो सकती है।
-कारोबारी या व्यवसाई लोगों को यह महीना अधिक लाभ देगा।
-विवाह की प्लानिंग कर रहे जातकों को प्रतीक्षा करने की आवश्यकता है।
-मंगल ग्रह के कारण आपको पैरों और कंधों में दर्द हो सकता है।
-ग्रहों के कारण आपको अवांछित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
*उपाय* -प्रतिदिन गणेश चालीसा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
-घर से गंगा जल पीकर और तिलक लगाकर निकले।
_________________
*धनु*-इस राशि के जातकों के लिए यह महीना कैरियर की दृष्टि से अनुकूल रहेगा।
-इस महीने कैरियर में आपकी स्थितरता आएगी और सफलता प्राप्त होगी।
-नौकरी के सिलसिले से यात्रा की योग भी बन रहे हैं।
-व्यापारिक क्षेत्र में भारी राजस्व अर्जित करने का अवसर प्राप्त होगा।
-महीने के मध्य में प्रेम और दांपत्य जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।
-कुछ असुरक्षित भावनाओं के कारण मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।
-गुरु और शनि ग्रह के कारण परिवार में खुशी और संतुष्टि बनी रहेगी।
यह महीना आध्यात्मिक उन्नति और कैरियर की उन्नति आदि की दृष्टि से भाग्यशाली हो सकता है।
*उपाय*-प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें।
सोमवार- शनिवार को काले तिल शिवलिंग पर अर्पित करें।
————————–

*मकर* -इस महा अच्छे और बुरे दोनों तरह के औसत परिणाम मिलेंगे।
-शुक्र के अनुकूल स्थिति के कारण व्यवसाई इस महीने के उत्तरार्ध में अच्छा स्कोर करने में सक्षम होंगे।
-कैरियर के संबंध में विदेश में भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
-विवाहित जातकों को इस महीने जीवन साथी के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है।
-धन के प्रवाह में संकुचन हो सकता है। खर्चे भी अचानक से बढ़ सकते हैं।
-इस महीने आपको अपेक्षित लाभ अर्जित करने में समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।
-ग्रहों के संयोग कारण इस महीने स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
-आध्यात्मिक गतिविधियों से संबंधित यात्रा पर जाने के लिए योग बन रहे हैं।
*उपाय*-प्रतिदिन भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा करें।
-शनिवार के दिन विकलांगों को कुछ ना कुछ दान अवश्य करें।
————————–

*कुंभ*-इस राशि के जातकों को यह महीना चुनौतीपूर्ण रहने वाला है।
-इस महीने कदम -कदम आगे बढ़ना है और समझदारी से निर्णय लेना है।
-ग्रहयोग के कारण जो लोग व्यापार कर रहे हैं। वे बहुत अधिक लाभ प्राप्त करने में असक्षम रहेंगे।
-प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए यह महीना ज्यादा शुभ नहीं है।
-इस महीने पीठ दर्द संबंधित कुछ समस्या हो सकती हैं।
-पारिवारिक जीवन की दृष्टि से शनि की अपनी राशि में होने से परिवार में आकर्षण कम हो सकता है।
-ग्रह योग जातकों को विदेश यात्रा करने और आध्यात्मिक खोज हासिल करने में मदद कर सकते हैं।
*उपाय* -प्रत्येक शनिवार को शनि चालीसा का पाठ करें। कुत्तों को खाना देना भी आपके लिए फायदेमंद होगा।
-भगवान विष्णु की पूजा भी सकारात्मक उर्जा देगी।
———————–
*मीन*-कैरियर के मामले में यह महीना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
-शनि बारहवें भाव में स्थित होगा और यह कैरियर का ग्रह है जिसे चुनौतियां बढ़ेगी।
-काम का अधिक दबाव हो सकता है जिससे नौकरी परिवर्तन के योग हैं।
-व्यवसाय करने वाले जातकों को यह महीना अत्यधिक चुनौतीपूर्ण लग सकता है क्योंकि नुकसान होने की संभावना है।
-लेकिन बृहस्पति पहले भाव में स्थित है जो लाभकारी साबित होगा। धन अर्जित करने की पूर्ण भूमिका निभाएगा।
-आत्मविश्वास की कमी कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
-ग्रहों के समीकरण परिवार में अवांछित कलह हो सकती है।
*उपाय* -बृहस्पतिवार को पीले वस्त्र धारण करें और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
-गंगाजल का छिड़काव प्रतिदिन घर में करें।

Related posts

पत्नी की मौत से डिप्रेशन में चल रहे पति ने दो मासूम बच्चों की हत्या, बाद में खुद भी झूल गया फंदे  पर ,

newsvoxindia

सपा नेता आजम ने ईद के मौके पर पूर्व पीएम अटल को याद करके कही यह बड़ी बात ,

newsvoxindia

बदायूं : कैदी के शव की आँखे गायब होने से मचा हड़कंप , अधिकारी मामले की जाँच में जुटे ,

newsvoxindia

Leave a Comment