
मेष- यह महीना कैरियर की दृष्टिकोण से सामान्य रहने वाला है।
-कुंडली में शुक्र और सूर्य की स्थिति से आपके बिगड़े कार्यों में भी सुधार देखने को मिलेगा।
-जो जातक नौकरी की तलाश में है। उनकी यह मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
-व्यवसाय करने वालों के लिए यह महीना अनुकूल रहेगा।
-इस महीने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
-माह के अंतिम 15 दिनों की अवधि में बुधादित्य योग बनेगा। जो आर्थिक ऊर्जा को और भी गति देगा।
-प्रेम संबंधों के लिहाज से यह महीना सुखद रहने की संभावना है।
उपाय- प्रतिदिन बजरंग बाण का पाठ करें हनुमान जी को चूरमा का भोग लगाएं।
-शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा आराधना विशेष फल देगी।
————————–
वृषभ-कैरियर की दृष्टिकोण से अगस्त का महीना अनुकूल रहेगा।
-इस महीने भाग्य का भरपूर साथ मिलने की संभावना है।
-अच्छे अवसर की तलाश में जो नौकरी बदलना चाहते हैं बदल सकते हैं।
-जो विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं उनके लिए महीना बेहद लाभदायक है।
-नए व्यापार के मार्ग भी प्रशस्त होंगे।
-इस दौरान भ्रम,मानसिक तनाव अवसाद जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
-यह महीना प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा रहने की संभावना है।
-व्यवसाय के नए स्रोतों को ढूंढने में सफल होंगे।
उपाय- भगवान श्री गणेश की उपासना करें। कुंवारी कन्याओं को हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
-शनिवार के दिन शनि चालीसा का नियमित पाठ करें।
————————-
मिथुन-कैरियर के लिहाज से यह महीना सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित होगा।
-बृहस्पति ग्रह के कारण आपकी मेहनत का आपको संपूर्ण फल प्राप्त होने की संभावना है।
-नौकरी की तलाश में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
-पुराने रुके हुए कार्यों में तेजी आने की संभावना पूर्णतया है।
-इस दौरान किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं। योजना आपकी आय में वृद्धि करेगी।
-प्रेम संबंधों के हिसाब से यह महीना औसत रूप से सकारात्मक रह सकता है।
-इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती है।
उपाय- हर बुधवार को गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ अवश्य करें। शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करें।
-भगवान गणेश की उपासना नियमित करें।
————————–
कर्क- कैरियर की दृष्टि से महीना थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा।
-मंगल और राहु की युति की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
-नौकरी पेशा जातकों के लिए यह महीना अनुकूल है।
– कार्यक्षेत्र में आपको किसी अनजान व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
-आमदनी के नए अवसर उत्पन्न होंगे।
-नई बीमारियां परेशान कर सकती है।
-प्रेम जीवन में नोकझोंक और मनमुटाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने की संभावना है।
-यात्रा के भी योग रहेंगे जोकि लाभदायक साबित होगी।
उपाय- भगवान शिव का तिल मिश्रित दूध से अभिषेक करें। बुधवार की संध्या काल में काले तिलों का दान करें।
-प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। अनार का पौधा लगाएं।
————————–
सिंह-शुक्र ग्रह कर्क राशि में होने से इस महीने सकारात्मक परिणाम दिखाई देंगे।
-नौकरी के अच्छे अवसर की तलाश में स्थान परिवर्तन कर सकते हैं।
-कारोबार करने वाले जातकों के लिए इस महीने अनुकूल फल प्राप्त होने की संभावना है।
-प्रेम के मामलों में महीना उतार-चढ़ाव वाला साबित होगा। संभल कर चलें।
-शनि छठे भाव में वक्री होने के कारण पुरानी बीमारी आपको परेशान कर सकती है।
-ग्रहों की स्थिति कारण इस महीने भाग्य में प्रबलता रहेगी।
-यात्रा के भी सुखद योग बनेंगे
उपाय – भगवान सूर्य को रक्त पुष्प डालकर जल अर्पित करें और सूर्य के बीज मंत्र का निरंतर जाप करें।
-शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करें। अपने घर पर श्री रुद्राभिषेक संपन्न कराएं।
————————–
कन्या – कैरियर के हिसाब से यह महीना इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने की संभावना है।
-नौकरी पेशा जातकों के लिए भी यह अवधि अच्छी रहने की संभावना है।
-ग्रह चाल की स्थिति कारण पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
-जो जातक फाइनेंस के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए यह महीना अत्यंत लाभदायक साबित होगा।
-इस राशि के जातकों के लिए प्रेम संबंध में यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला होगा।
-सूर्य और शुक्र ग्रह के कारण व्यापारियों की आय में तीव्रता से वृद्धि होगी।
-लेकिन नई बीमारियां आपके कष्टों को बढ़ा सकतीं है।
उपाय – गौ माता को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएं। जरूरतमंद व्यक्तियों को हरे रंग की वस्तुओं का दान करें।
-बुधवार के दिन दो पक्षियों के जोड़े को आजाद करें।
_______
तुला- इस राशि के जातकों के लिए यह महीना मिश्रित परिणाम देने वाला सिद्ध होगा।
-सूर्य- शुक्र की युति और शनि की पूर्ण दृष्टि के कारण कैरियर के क्षेत्र में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
-लेकिन सूर्य व्यवसायिक जीवन को बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ सकते हैं।
नया व्यवसाय सकारात्मक फल देगा।
-प्रेम संबंधों में वाद विवाद के योग बनेंगे।
-सप्तम भाव में अंगारक योग के कारण स्वभाव में उग्रता आना स्वभाविक है।
-नौकरी पेशा जातकों के लिए आर्थिक लिहाज से यह महीना अच्छा रहेगा।
-ग्रह चाल की स्थिति पदोन्नति के योग बनाएगी।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं सचेत रहें।
उपाय- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। उपासना करें।
शुक्रवार के दिन सफेद गाय को गुड़ खिलाएं।
————————–
वृश्चिक-कैरियर के लिहाज से यह महीना आपके लिए काफी उत्तम रहेगा।
-जो विदेशी कंपनी में कार्यरत है या विदेश में व्यापार करते हैं उन्हें इस अवधि में विशेष लाभ होगा।
-जो नौकरी के लिए भटक रहे हैं। उनकी भी मनोकामनाएं इस माह पूर्ण हो सकती है।
-मंगल ग्रह स्थिति के कारण कार्यक्षेत्र में किसी से मतभेद या विवाद हो सकता है।
-प्रेमी जोड़ों के लिए यह महीना अत्यंत सुखद रहने का संकेत दे रहा है।
-इस महीने आर्थिक लाभ होंगे। साथ ही गुप्त स्रोत से भी धन प्राप्त हो सकता है।
-रक्त विकार से संबंधित बीमारियां इस महीने आपको परेशान कर सकती हैं।
उपाय-शनिवार के दिन नील शनि स्तोत्र का पाठ करें।
-प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़े मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें।
————————
धनु- करियर के लिहाज से यह महीना सकारात्मक परिणाम देगा।
-ग्रह चाल की स्थिति कारण कैरियर के क्षेत्र में भाग्य का विशेष साथ मिल सकता है।
बुधादित्य योग की वजह से बेहतरीन अवसर आपको प्राप्त होंगे।
-नौकरी की तलाश इस महीने समाप्त हो सकती है।
-अचानक धन प्राप्त होने के प्रबल योग बन रहे हैं।
-घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने के भी योग हैं।
-ग्रहों की स्थिति के कारण जीवन साथी के साथ मतभेद होने की संभावना है।
-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें अन्यथा नई बीमारियां जन्म ले सकती हैं।
उपाय -पीली वस्तुओं का दान करें केले के पेड़ की पूजा करें।
-भगवान विष्णु की आराधना करें गुरु के मंत्रों का जाप करें।
_______
मकर-अगस्त का महीना जातकों के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा।
-कर्म भाव में केतु की स्थित की वजह से कैरियर में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
-अंगारक योग के कारण आपके स्वभाव में क्रोध की अधिकता देखी जा सकती है।
-व्यापारिक दृष्टि मजबूत होगी आर्थिक लाभ बढ़ने की संभावना है।
-विदेश से जुड़े व्यापारियों के लिए यह महीना विशेष लाभ देगा।
-प्रेमी जोड़ों के बीच के रिश्ते को इस महीने और भी मजबूती मिलेगी।
-पुरानी बीमारी इस महीने दूर होंगी और शरीर रोग मुक्त होगा।
उपाय – शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। शनिदेव की पूजा करें।
– शुक्रवार के दिन मां दुर्गा जी के किसी मंदिर में जाकर इत्र अर्पित करते रहें।
_______
कुंभ-कैरियर के दृष्टिकोण से अगस्त का महीना मिश्रित परिणाम दायक होगा।
-कैरियर के क्षेत्र में ग्रहों की स्थिति के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
-बृहस्पति द्वितीय भाव में वक्री अवस्था में होने से आपको आर्थिक स्तर पर लाभ मिलेगा।
– सूर्य के छठे भाव के कारण गुप्त स्रोत से भी धन प्राप्त हो सकता है।
– महीने के उत्तरार्ध में सूर्य के द्वारा आपको धन लाभ होने के प्रबल योग बनेंगे।
-वैवाहिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के प्रबल योग हैं।
सूर्य- बुध की युति स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाएगा।
उपाय -बुधवार के दिन गौ माता जी को साबुत मूंग अपने हाथों से खिलाए।
-शनिवार को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीप दान करें और शनि देव की उपासना करें।
————————–
मीन- अगस्त का महीना है इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम देगा।
-ग्रह चाल की स्थिति के कारण आपके कैरियर को बेहद मजबूती मिलेगी।
-कारोबारी भी अपने व्यवसाय में बेहतर प्रदर्शन करते नजर आएंगे।
-मंगल और राहु की वजह से आपके खर्चों में अप्रत्याशित वृद्धि हो सकती है नियंत्रण रखें।
-इस राशि के जातकों का प्रेम जीवन सुखद हो सकता है।
-स्वास्थ्य को लेकर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
-यात्राओं के भी प्रबल लोग हैं जो लाभदायक साबित होगी।
उपाय- अपने माथे पर केसर अथवा हल्दी का तिलक लगाएं।
-सोमवार के दिन शिवलिंग पर अक्षत अवश्य अर्पित करें।