धर्म

Horoscope Today: Prediction for June 30, 2022 -गुप्त नवरात्रि आज से लगाएं नारियल और खोया का भोग होगा हर समस्या का होगा समाधान ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

आज विशेष

आज से गुप्त नवरात्रि भी प्रारंभ हो रहे हैं आज प्रथम दिवस मां शैलपुत्री का है। सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने के लिए आज नवार्ण मंत्र का जप करें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। माता को नारियल और खोया का भोग लगाएं।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -आषाढ मास, शुक्ल पक्ष

दिन – बृहस्पतिवार

तिथि – प्रतिपदा तिथि प्रातः 10:48 तक उपरांत द्वितीय तिथि

नक्षत्र- पुनर्वसु नक्षत्र

योग – ध्रुव योग

करण- बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 5:21 से 7:04 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 10:31 से मध्यान्ह 3:41 तक

शुभ अमृत,चर का चौघड़िया शाम 5:24 से रात्रि 9:41 तक

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष – आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां आएंगी। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आपको यश दिलाएगी।

वृषभ – राशि का स्वामी शुक्र वर्तमान में शुभ है। धीरे धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके परिवार के साथ बिताएं।

मिथुन – बौद्धिक तथा व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार मिलने से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेष्ट रहें।

कर्क – आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आपके द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे।

सिंह – आज आपका भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों का षड़यंत्र असफल रहेगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्षित होगा।

कन्या – राशि के स्वामी बुध राहु के साथ नवम भाव में संचार कर रहे हैं। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्षित रहेगा। प्रतिद्वन्दियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे।

तुला – आत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशान्ति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।

वृश्चिक – आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक अनुबंध आपके पक्ष में तय हो सकता है। आप अपनी बात दूसरों तक पहुंचाने में कामयाब हो जाएं तो आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

धनु- राज्य कार्यों में सफलता मिलेगी, घर में धन धान्य की वृद्धि होगी, संबंधियों एवं मित्रों से धन का लाभ होगा, शत्रुओं पर विजय और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय होगा एवं मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मकर – उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है, ध्यान रखें।

कुंभ – कहीं से कमाया धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से भाई बन्धुओं से चला आ रहा विवाद सुलझ जाएगा।

मीन – आज पूरे दिन आय के नये स्रोत बनते रहेंगे। विरोधपक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बार काउन्सिल ऑफ उ0प्र0 की अनुशासन समिति में सदस्य नामित

बरेली ।वरिष्ठ अधिवक्ता यशेन्द्र सिंह को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की अनुशासन समिति में…

18 hours

युवती ने युवक पर घर बुलाकर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

- पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मुकदमा बहेड़ी। एक युवती ने एक युवक…

18 hours

कार्यवाही की संस्तुति के दो माह बाद भी नही हटा स्कूल की ज़मीन से कब्ज़ा

बहेड़ी। पिंदारी अभयचंद गांव के ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर सरकारी…

18 hours

पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे पति समेत परिवार के 12 लोगो पर मुकदमा दर्ज

बरेली। 22 साल की एक विवाहिता की फरसे से काट कर हत्या कर दी गई।…

19 hours

कुर्मी क्षत्रिय सभा नें भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

बरेली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होनें वाले मतदान से पहले उथल -पुथल…

20 hours

पति-पत्नी दोनों को रिपोर्ट में मृत दिखाकर काटे वोट, उप निर्वाचन अधिकारी से शिकायत

आंवला। आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और…

20 hours