News Vox India
धर्मशहर

Horoscope Today 14 June 2022: स्नान -दान, पूजा-पाठ, जप- तप के लिए मंगलवार की जयेष्ठ पूर्णिमा रहेगी अत्यंत मंगलकारी ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

आज विशेष

शुभ योग में मंगलवार की जेष्ठ पूर्णिमा है जो पूजा-पाठ, स्नान-दान, जप -तप के लिए अत्यंत मंगलकारी होगी।आर्थिक उन्नति, रोग शांति के लिए सिंदूर, चमेली तेल मिश्रित चोला हनुमान जी पर चढ़ाएं, और हनुमान बाहुक हनुमान चालीसा का पाठ करें। लाल वस्त्र पहने। लाल वस्तुओं का दान करें। मंगल मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष

दिन -मंगलवार

तिथि -पूर्णिमा तिथि

नक्षत्र- ज्येष्ठा नक्षत्र

योग – साध्य योग प्रातः 9:38 तक उपरांत शुभयोग

करण -विष्टिभद्र करण प्रातः 7:13 तक उपरांत बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 8:39 से मध्यान्ह 1:51 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:35 से शाम 5:19 तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 8:19 से 9:35 तक

 

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-धन की रक्षा करें। आज धन का व्यय हो सकता है।बचत करने की आदत डालें, नहीं तो आगे चल कर परेशानी उठानी पड़ सकती है। निवेश से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। व्यापार को लेकर आज का दिन मिलाजुला रहेगा।

 

 

 

वृषभ -व्यापार को गति देने के लिए आज आप अथक परिश्रम करेंगे। धन की कमी महसूस हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। आज अच्छा समाचार भी प्राप्त हो सकता है।धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। राहु आपकी राशि में बुध के साथ गोचर कर रहे हैं।

मिथुन-खर्चों पर नियंत्रण करें। नहीं तो मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन मिलने वाले अवसरों में लाभ की स्थिति को खोजने का प्रयास करें। सफलता मिल सकती है।

 

 

कर्क-आत्मविश्वास की कमी के कारण आज आप मिलने वाले अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने से वंचित रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आज आप नकारात्मक विचार और ऊर्जा से दूरी बनाकर रखें। कर्ज लेने की स्थिति से बचें।

सिंह-धन लाभ प्राप्त होने की स्थिति बनी हुई है। छोटे छोटे निवेशों से आज आप बड़ा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बाजार में निवेश कर सकते हैं। इसके साथ ही भविष्य को लेकर आज आप गंभीर रहेंगे, धन का उचित निवेश करने में सफल रहेंगे।

 

 

कन्या-व्यापार में आज हानि हो सकती है। धन की प्राप्ति के लिए आज आपको कठोर संघर्ष करना पड़ सकता है, इसलिए लेनदेन में सावधानी बरतें। आज संबंध और संपर्कों का लाभ उठाएं और व्यापार को नई गति प्रदान करने की कोशिश करें।

तुला-बाजार की स्थिति आज आपको निवेश करने के लिए आकर्षित कर सकती है। आज धन से धन बनाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। बड़ा निवेश करने की स्थिति से बचें। जल्दबाजी में धन संबंधी कोई कार्य न करें।

वृश्चिक-लाभ की स्थिति अचानक बन सकती है। आज भम्र की स्थिति न बनने दें, नहीं तो आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। व्यापार में रूचि लें और नए विचारों को अपनाएं। केतु का प्रभाव बना हुआ हैं।

 

 

धनु-आय के स्त्रोत विकसित करने का प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। ग्रहों की चाल आज आपको नियमों का पालन करने के लिए कह रही है, इसलिए गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें।

मकर-धन के मामले में आज सोच समझ कर निर्णय लेना होगा। निवेश की रणनीति आज बदलनी पड़ सकती है। आज पूर्व में लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। जल्दबाजी में धन का निवेश करने से बचें।

 

 

कुंभ-आज दूसरों को राय यानि सलाह देकर भी धन प्राप्त कर सकते हैं। बाजार की स्थिति को आज समझने में काफी हद तक सफल रहेंगे, लेकिन निवेश सोच समझ कर ही करें। कर्ज लेने की स्थिति से बचें।

 

मीन -धन के मामले में आज सावधानी बरतने की जरूरत है। धन का व्यय अनावश्यक कार्यों पर न करें। धन का संचय और निवेश को लेकर ठोस रणनीति बनाएं। आज का दिन बीते दिनों के लाभ और हानि के आंकलन करने का भी है। निवेश में जल्दबाजी न करें। अच्छे ढंग से विचार करने के बाद ही निर्णय लें।

Related posts

ब्रेकिंग :चर्चित किशोर ओम हत्याकांड के हत्यारोपी ने पुलिस के सामने सरेंडर किया,

newsvoxindia

भाजपा जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से की अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा लहराने की अपील,

newsvoxindia

आज पितरों को प्रसन्न करने के लिए लाल वस्तुओं का करें दान ,जानिए  क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Leave a Comment