धर्म

Horoscope Today:आज शनिदेव की पूजा करने से मिलेगी सभी बाधाओं से मुक्ति, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष

आर्थिक लाभ के लिए आज सनी वस्तुओं का दान करें शनिदेव के सम्मुख सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं, और शनि चालीसा का पाठ करें।
रोग शांति के लिए पत्थर का सुरमा अपने ऊपर से 11 बार उतारे और पीपल के वृक्ष की जड़ में गाड़ दें, और सरसों के तेल की मालिश करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष

दिन – शनिवार

तिथि – पंचमी तिथि

नक्षत्र- श्रवण नक्षत्र प्रातः 7:38 तक उपरांत धनिष्ठा नक्षत्र

योग – वैधृति योग

करण – कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शूभ का चौघड़िया प्रातः 7:09 से 8:53 तक

चर,लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:22 से शाम 5:36 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 7:20 से रात्रि 8:26 तक

 

 

 

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-युवाओं को उन्नति के अवसर मिलेंगे। आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आप कहीं ट्रैवल की योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी काम के सिलसिले में दूसरे शहर जा सकते हैं। समाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। धन संबंधी समस्या का हल निकलेगा। ज्यादा खर्च न करें। आर्थिक लाभ होगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृषभ-किसी बात को लेकर परेशान हो सकते हैं।पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। किसी मित्र से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। आमदनी अच्छी बनी रहेगी। आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। छात्रों को लाभ होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी मिलेगी नए लोगों से मुलाकात होगी। जरूरतमंद की मदद करें।

मिथुन-आज आप प्रभु की आराधना में मन लगाएंगे। आपकी सलाह से कुछ लोगों को लाभ होगा। जीवनसाथी की सलाह लेकर कार्य करें। रिश्तेदारों से मधुरता रहेगी।। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज का दिन आपके लिए विशेष फलदायक रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव लाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दफ्तर में आपको नई जानकारी मिल सकती है।

कर्क-आज आप नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संबंधियो से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेमियों के लिए अच्छा दिन है। गैरजरूरी कामों में खर्च अधिक होगा। किसी भी विवाद का हिस्सा न बनें। आलस्य को त्यागें।

सिंह-आज का दिन सामान्य रहेगा रिश्तेदारों से जरूरी काम पर विचार विमर्श होगा। कर्ज की रकम वापस मिल सकती है। गोपनीय चर्चा हर किसी के साथ न करें। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आपकी राय दूसरों के लिए लाभदायक साबित होगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सुधरेंगे होंगे। अविवाहितों की शादी तय हो सकती है।स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दफ्तर में काफी मेहनत करनी होगी।

 

 

 

कन्या-आपको अपने मित्रों से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक काम को पूरा करने की जिम्मेदारी मिलेगी। शुभ सूचना मिल सकती है। ज्यादा तनाव न लें, तबियत बिगड़ सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपको नई योजनाओं की जानकारी होगी। किसी मित्र के साथ घूमने जा सकते हैं।

तुला-आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपकी पुरानी दिक्कत दूर हो जाएगी। सेहत में सुधार होगा। कारोबार से जुड़ी समस्याओं का हल मिलेगा। कारोबार के विस्तार के बारे में विचार कर सकते हैं। अदालती मामले आगे बढ़ सकते हैं। नए व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आज नए अवसर मिल सकते हैं। धन लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक-आज यात्रा को टालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज निवेश के लिए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। अपरिचित लोगों से सावधान रहें। कीमती सामानों की सुरक्षा करें।बाहर के खानपान से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु-काम को लेकर बेहद तनाव हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए गंभीर रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। खानपान को नियमित रखें। आपके रूटीन में बदलाव हो सकता है। आध्यात्मिक बदलाव के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी काम को लेकर यात्रा हो सकती है। बुजुर्गों की सलाह लिए बिना बड़ा निर्णय न लें। शासकीय कार्य पूरे होंगे।

मकर-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। गैरजरूरी कार्यों में खर्च न करें। जीवन साथी के साथ आपको काफी अच्छा समय गुजारने के लिए मिल सकता है। विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। घर वालों की सलाह लेना लाभदायक रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कुंभ-आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से सभी खुश रहेंगे। विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। परिणाम मिलेगा। बिना जरूरी काम के यात्रा न करें। परिवार के किसी सदस्य की तबियत खराब हो सकती है। आज किस्मत का साथ मिलेगा। आपको बहुत से नए अवसर मिल रहे हैं। कारोबार में उन्नति होगी। बुजुर्गों की सेवा करें।

मीन-आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आपकी बड़ी समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छात्र अधिक पढ़ाई करें। कैरियर आगे बढ़ेगा। नौकरी परिवर्तन कर सकते हैं। व्यवसायियों को धन लाभ होगा। विरोधियों से सावधान रहें। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं। परिवार में लोगों के बीच सामंजस्य रहेगा। आपसे सभी प्रभावित होंगे।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पूर्वी में एक साथी चोर को पुलिस ने दबोचा

फतेहगंज पूर्वी।फतेहगंज पूर्वी में करीब आधा दर्जन हुई चोरियों की ताबड़तोड़ वारदातो से क्षेत्र में…

4 hours

मेंटिनेन्स कार्य की वजह से सोमवार को 8 घंटे बन्द रहेगा जाफरपुर उपकेंन्द्र

शीशगढ़। सोमवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी जाफरपुर विधुत उपकेंन्द्र…

5 hours

ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर मातृ दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

बरेली। स्वस्थ एवं स्वच्छ परिवार के लिए माता की भूमिका* विषय पर चौपला रोड, बरेली…

7 hours

बड़े वाहनों की इंट्री से कस्बे के मुख्य चौराहा पड़ाव पर लगा भीषण जाम

भगवान स्वरुप राठौर शीशगढ़। व्यापारियों की माँग पर पुलिस ने पिछले दिनों नगर के मुख्य…

7 hours

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में सफल बनाने का बताया गया मंत्र

आंवला। विश्व हिन्दू परिषद के आयाम दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति का मई माह में…

7 hours