News Vox India
धर्मनेशनलशहर

18 सितंबर का दैनिक राशिफल: आज इन राशियों के जातकों के जीवन में होने जा रहा है विशेष, जाने अपना राशिफल,

आचार्य महेश शिवा

Advertisement
,

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। वैवाहिक जीवन खुशी पूर्वक व्यतीत होगा। मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। पैसों की लेनदेन के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता है।

 

 

वृषभ राशि
आज का दिन खास व्यतीत होने वाला है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। किसी भी बड़े फैसले पर पहुंचने से पहले जल्दबाजी ना करें।

 

 

 

मिथुन राशि
आज का दिन कुछ खास साबित नहीं होगा। यात्रा के दौरान धन हानि की संभावना है। ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। धन लाभ का योग बन रहा है। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यदि नौकरी के बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो अभी कुछ समय के लिए टाल दे।

 

सिंह राशि
नौकरी पेशा जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण होगा। ऑफिस में आपके कार्य की तारीफ होगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ है।

 

 

कन्या राशि
आज कारोबार में की गई डील में हानि की संभावना है, अतः सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा जातकों का दिन आज काफी व्यस्त व्यतीत होगा। आज की गई छोटी सी लापरवाही बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

तुला राशि
आज प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा डील कर सकते हैं। धन लाभ के योग बन रहे हैं। दिन सामान्य व्यतीत होगा आपके शांत स्वभाव की वजह से आज रिश्ते सुधरेंगे। स्वास्थ्य समस्याओं का अंत होगा। माता पिता का आशीर्वाद आपके लिए शुभ होगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन अधिक खर्चीला रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। भाई के साथ वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बड़े बुजुर्गों का अपमान आपके लिए नुकसानदेह साबित होगा।

धनु राशि
आज धनार्जन के नए मार्ग खुलेंगे। काम के संदर्भ में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आंखों से जुड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए निवेश को करने से बचें।

मकर राशि
आज किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले जल्दबाजी ना करें, अन्यथा धन हानि का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी पेशा जातक आज अधिकारियों से विवाद करने से बचें। संतान के संदर्भ में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका जिद्दी स्वभाव आज आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कुंभ राशि
आय के नए स्रोत खुलेंगे। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। ऑफिस के कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। मौसमी बीमारी से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मीन राशि
धन लाभ के योग बन रहे हैं आपका खुशनुमा मिजाज संबंधों में मधुरता लाएगा। अपने कार्य को दूसरों पर थोपने से बचें। कैरियर में तरक्की के योग बन रहे हैं।

Related posts

बीएएमएस कराने के  नाम पर ठगी , पुलिस से की मामले की शिकायत

newsvoxindia

आज शनिवार की एकादशी में भगवान विष्णु के साथ शनिदेव भी बरषाएगे कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

cradmin

हज यात्रा : भारतीय उमराह यात्रियों के लिये वीज़ा मिलना शुरू

cradmin

Leave a Comment