News Vox India
धर्मनेशनलशहर

समस्त सुख प्रदान करेगी शनिदेव की पूजा ऐसे करें आराधना ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा तुला राशि में गतिशील रहेगा। आज व्यतिपात योग भी व्याप्त रहेगा जो कि समस्त समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है। आज शनिवार में शनिदेव की पूजा- अर्चना विशेष लाभ देगी। आज शनि मंदिर में सरसों तेल का चौमुखा दीपक जलाएं। शनि चालीसा, शनि स्तोत्र, शनि मंत्र का जप करें। सरसों के तेल में अपना चेहरा देख कर दान करें। तो समस्त बीमारियां शांत होगी। सुख समृद्धि तीव्रता से बढ़ेगी।

Advertisement

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष

तिथि- प्रतिपदा तिथि

दिन-शनिवार

नक्षत्र-विशाखा नक्षत्र

योग- व्यतिपात योग

करण- वरियान करण

राहुकाल- प्रातः 8:49 से 10:29 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:10 से 8:49 तक

चर, लाभ, अमृत चौघड़िया मध्यान्ह 12:09 से शाम 5:09 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 6:49 से रात्रि 8:09 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

*जानिए आज का राशिफल*

मेष -काम की सराहना की जाएगी, सम्मानित भी किया जाएगा। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं लेकिन अधिक मेहनत करने पर अच्छे फल की प्राप्ति होगी। आपके भाई-बहनों को किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। किन्हीं कारणों से पारिवारिक जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। हालांकि दिन के मध्य के बीच में किसी शुभ समाचार के मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। आपकी दिनचर्या थोड़ी व्यस्त रहेगी।

वृष – आपको हर कार्य में अपने भाई-बहनों से मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों के लिए यह समय बहुत उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस समय में आप एक-दूसरे को जितना अच्छे से समझेंगे, आपके रिश्ते उतने ही मजबूत होंगे। आज जरुरत से ज्यादा मिलने की कोशिश न करें तो बेहतर होगा। रिश्ते को एक नई मजबूती मिलेगी।

मिथुन – व्यावसायिक साझेदारी और विदेशी संबंधों से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में अशांति का माहौल रह सकता है। माता जी का स्वास्थ्य खराब रहने से चिंता अधिक होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की होगी, साथ ही धन लाभ भी होगा। आपके प्रति संतान का व्यवहार अच्छा रहेगा और वे पूरी गंभीरता से अपना काम करेंगे। वहीं विद्यार्थी वर्ग भी बहुत मेहनत करेंगे।

कर्क -अपने व्यवहार और वाणी पर पूरी तरह से संयम रखें, इसका असर रिश्ते पर भी पड़ सकता है। आज आपके प्रेम जीवन में कुछ मधुर पल भी आएंगे। विवाहित जातकों के लिए समय सामान्य है। जीवनसाथी की तरक्की होने से खुशी होगी। व्यर्थ के विवादों से बचने की कोशिश करें।

सिंह-आप धार्मिक कार्यों में भी अधिक सक्रिय रहेंगे। रोजमर्रा के कामों को लेकर मन थोड़ा उदास रह सकता है। आपकी संतान शारीरिक समस्या से पीड़ित रह सकती है। वहीं विद्यार्थी वर्ग को अध्ययन में परेशानी आएगी। नौकरी और व्यवसाय में अचानक से कुछ बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन चुनौती पूर्ण रहने वाला है।

कन्या-गलतफहमी होने से आपके रिश्ते पर बुरा असर पड़ सकता है इसलिए इससे बचने की कोशिश करें।अनावश्यक खर्च और बेवजह की यात्राएं हो सकती हैं इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, साथ ही बेकार की यात्रा करने से बचें। पारिवारिक जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। इस अवधि में आपका रुझान मनोविज्ञान जैसे विषयों पर अधिक रहेगा।आज लाल फूल व गुड़ डालकर सूर्य को चढ़ाएं।

तुला -आज विदेश से लाभ होने की संभावना बन रही है। नौकरी और व्यवसाय में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। छोटी-मोटी तकरार को छोड़ दें तो आपके बीच प्यार बढ़ेगा। आप साथ में कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं और इस दौरान अपने प्यार का इजहार भी कर सकते हैं। वहीं विवाहित जातकों के दाम्पत्य जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

वृश्चिक -यात्राएँ कर सकते हैं। पिताजी से संबंध पहले की तुलना में मधुर होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और चल-अचल संपत्ति की प्राप्ति व धन लाभ होगा। आप विरोधियों पर हावी रहेंगे और वे आपको हानि पहुंचाने में असमर्थ रहेंगे। आप संतान पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। वहीं छात्र जातकों के लिए भी यह अच्छा समय है।

धनु-आज का दिन अपने कार्यक्षेत्र पर विशेष ध्यान देंगे। इस दौरान व्यस्तता अधिक होने से थकान महसूस हो सकती है। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के संकेत हैं इसलिए सेहत पर ध्यान दें। इस अवधि में आप नौकरी बदल सकते हैं। आपकी संतान आज्ञाकारी आचरण करेगी।

मकर-जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इस दौरान आप कहीं घूमने-फिरने, साथ में लंच या डिनर के लिए जा सकते हैं। विवाहित जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। ऐसी स्थिति में उनका विशेष ध्यान रखें।

कुंभ -आज के दिन विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। आज आपके खर्चों में कमी आएगी और लाभ अधिक होगा। प्रेम संबंधों के लिए यह अच्छा समय है। साथी को समय थोड़ा कम दे पाएंगे। रिश्ता पहले की तुलना में और मजबूत होगा। आप एक-दूसरे का साथ पाकर आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में समस्या हो सकती है। इस दौरान जीवनसाथी से विवाद या उन्हें शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मीन -आज जातक आपके साहस में वृद्धि होगी। संतान पक्ष प्रसन्नता का अनुभव करेगी। वहीं विद्यार्थी वर्ग का मन भटक सकता है इसलिए एकाग्रता बनाये रखें। इस दौरान पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह दिन बेहतरीन रहने वाला है।

Related posts

स्मैक तस्कर ईशाकत  उर्फ आलू वाला  की तीन  मंजिला कोठी पर चला बुल्डोजर         

newsvoxindia

  फलों के यह है भाव , देखे यह लिस्ट ,

newsvoxindia

17 वर्ष पुराने उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक सहित तीन को उम्रकैद,

newsvoxindia

Leave a Comment