धर्म

सर्वार्थ सिद्धि योग में रंग भरी एकादशी -आज बरसेगी विष्णु भगवान के साथ भोलेनाथ की कृपा, जानिए क्या कहते हैं सितारे ,

Advertisement
ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

-आज विशेष
आज सर्वार्थ सिद्धि योग में रंगभरी एकादशी है। आज व्रत उपवास करने से आंवले के वृक्ष की पूजा करने से वर्ष भर धन संपदा में वृद्धि बनी रहेगी। सभी मनवांछित इच्छाओं की पूर्ति के लिए आज भगवान विष्णु के साथ भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा आराधना अवश्य करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2078

शाके – 1943

मास -फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष

दिन -सोमवार

तिथि – एकादशी तिथि

नक्षत्र – पुष्य नक्षत्र

योग -अतिगंड योग

करण -विष्टिभद्र करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:22 से 7:51 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 9:20 से 10:50 तक

चर, लाभ, अमृत, चर, का चौघड़िया मध्यान्ह 1:38 से रात्रि 7:47 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। छोटी सी गलती से आज बने काम बिगड़ सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। इष्ट आरधना सहयाक होगी।

वृषभ-छोटी छोटी बातो पर क्रोध आना आज आप के लिए नुकसानदायक हो सकता है। शत्रु हावी हो सकते हैं। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे वह आज कोई और कर जाएगा।

मिथुन-व्यवसाय में उन्नति होगी। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे।

कर्क-विवाह योग्य जातको कें लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे।

सिंह-सुख सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अधिकारी आपके वाक्चातुर्य से प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कन्या-कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग हैं। समय पर काम करना सीखें। संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

तुला-आपकी व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती हे। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

वृश्चिक-समय उत्तम है। धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें।

धनु-सफलतादायक समय चल रहा है। कारोबार में नए लाभ के अवसर आएंगे। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। यात्रा हो सकती है।

मकर-कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। अपना काम पूरी ईमानदारी से करें।आपमें से कई के निकटतम लोग ही नहीं चाहते की वे आगे बढ़ें, अत: सतर्क रहें।

कुंभ-राजकीय कार्यों में आज अवरोध आ सकते हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। विधुत उपकरण खरीदने के योग है।
होंगे। किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मीन- आज चन्द्रमा का पंचम व गुरु का द्वादश गोचर शुभ है।जॉब में रुके धन की प्राप्ति कर सकते हैं तथा अपने कार्यों को नई दिशा देंगे। पीला व लाल रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

दो सगी बहनों के कमरे में पड़े मिले शव , मची सनसनी

आदर्श/राजकुमार मीरगंज। फतेहगंज पश्चिमी थाना इलाके के सफरी गांव में बुधवार को दो सगी बहनों…

8 hours

किशोरी ने युवक ने की छेड़छाड़ ,एफआईआर दर्ज

मीरगंज। थाना क्षेत्र में युवक ने ग्रामीण के घर में घुस कर उसकी नाबालिग पुत्री…

11 hours

काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से टकराया गोवंश, आधा घंटे खड़ी रही ट्रेन

अजित मिश्रा, फतेहगंज पूर्वी।शाहजहांपुर की ओर जा रही काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस की चपेट में आवारा…

11 hours

बेटी के घर गए पिता के साथ की मारपीट

देवरनियाँ । थाना क्योलड़िया के गांव हररैया के निवासी सुरेश पुत्र सियाराम ने देवरनियां कोतवाली…

11 hours

निर्वाचन कार्य में लापरवाही करने वाले 23 कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

आंवला। आंवला एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर एन राम ने निर्वाचन 2024 के निर्वाचन आयोग के…

12 hours

उधार का  रुपया वापस मांगने पर घर में घुसकर युवक को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा,…

12 hours