धर्म

सभी मनोरथो की पूर्ति के लिएआज मां भगवती को पहनाए लाल पुष्पों की माला ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

Advertisement

-आज विशेष

सभी मनोरथों की पूर्ति के लिए आज सफेद वस्त्र पहने। मां भगवती को लाल पुष्पों की माला पहनाए और अनार का भोग लगाएं। साथ ही शुक्र मंत्र कि कम से कम एक माला का जप करें। विकलांग व्यक्ति को सहायता करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – चैत्र मास, शुक्ल पक्ष

दिन-शुक्रवार

तिथि -चतुर्दशी तिथि

नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 9:34 तक उपरांत हस्त नक्षत्र

योग – ध्रुव योग प्रातः 7:34 तक उपरांत हर्षण योग

करण-गर करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:49 से 10:37 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:13 से 1:49 तक

चर का चौघड़िया शाम 5:01 से 6:36 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष – आज लाभदायक दिन है। कंपटीशन की भावना मन में रहेगी। सही स्ट्रैटेजी बनाकर कार्य करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के प्रयास सफल रहेंगे। उमंग और उत्साह के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के सभी कामों के लिए दिन बहुत अच्छा है, उन्‍हें कर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।

वृषभ-आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे। आपकी सोच तार्किक रहेगी। आवेश में आकर सिर्फ अपनी बातों को ही सही ठहराना अच्छा नहीं है। आपकी योजना के अनुरूप कार्य संपन्न होते जाएंगे। आर्थिक रूप से समय अच्छा रहेगा।

मिथुन- फूड इंडस्ट्री से संबंधित जातकों को लाभ देने वाला दिन है। लाभ कमाने के सभी प्रयास सफल रहेंगे। भूमि भवन से लाभ होने की संभावना बन रही हैं। परिवार के लोगों की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी। अत्यधिक तनाव लेने से बचना चाहिए। धन संबंधित मामलों में दिन अच्छा है।

कर्क-इस राशि के जातकों के नए कार्य की शुरुआत की संभावना बन रही है। जिसके लिए काफी धन खर्च हो सकता है। मन में विचारों की अधिकता रहेगी। नेटवर्क बनाने के प्रयास सफल रहेंगे। कलात्मक अभिव्यक्ति में वृद्धि होगी।

सिंह-राशि के जातक निवेश से संबंधित योजनाओं पर कार्य करेंगे। इसके लिए अनुभवी लोगों की सलाह मददगार साबित होगी। बातचीत में तल्खी पारिवारिक रिश्तों को खराब कर सकती है। विचारों की अधिकता मन में उलझन पैदा करेगी। धन की दृष्टि से उत्तम दिन है।

कन्या-अधिक लाभ कमाने के प्रयास करेंगे। इसके लिए वह जोखिमपूर्ण कार्यों को भी करने से पीछे नहीं हटेंगे। कानून के विरोधी काम करना आपको मुश्किलों में डाल सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। मनमाफिक कमाई होने की संभावना है।

तुला-आज एकांतवास पसंद करेंगे। परिजनों के साथ वाद विवाद की वजह से मन में अशांति रहेगी। अपने विचार और वाणी पर संयम रखना आपके हित में रहेगा। एक्सपोर्ट से संबंधित कार्य करने वाले जातकों को लाभ होगा।

वृश्चिक-आज का दिन भाग्यशाली दिन है। इच्छा पूर्ति के लिए भरसक प्रयास करेंगे। अनुचित साधनों के प्रयोग से बचना चाहिए। सोशल वेलफेयर के काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है।

धनु-आज कामकाज में बाधाएं आएंगी। परेशानियों को दूर करने के लिए जरूरी इंतजाम करेंगे और मुश्किल का हल निकालने में समर्थ रहेंगे। मेडिटेशन करना मन की शांति बनाए रखने में मददगार रहेगा। आर्थिक लिहाज से समय कुछ खास नहीं है।

मकर-इस राशि के जातक लेखन व साहित्य के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। धन संबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए आक्रामक रूप से कार्य करना लाभदायक रहेगा। मन में विचारों की अधिकता रहेगी, परंतु इच्छा पूर्ति की भी अच्छी संभावना बनी हुई है। धार्मिक गतिविधियों की तरफ रुझान बढ़ेगा।

कुंभ – प्रॉडक्शन से जुड़े हुए जातकों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विपरीत परिस्थितियां धन कमाने के सुखद अवसर प्रदान करेंगी। सही समय पर लिए गए निर्णयलाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक लिहाज से दिन बहुत अच्छा है।

मीन:-मीन राशि के जातक रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। नए क्लाइंट्स से संपर्क बनेगा। व्यापारियों के विस्तार के प्रयास सफल रहेंगे। नए कॉन्ट्रैक्ट होने की संभावना है। आर्थिक लिहाज से समय अनुकूल रहेगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का दो पर केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।व्यापारी द्वारा चावल खरीदने को लेकर खाते में रुपए डलवा दिए।लाखों रुपए भेजने के…

1 hour

घर मे धुसकर महिला को मारपीट कर किया घायल

देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक पीडिता को आरोपियों ने घर…

1 hour

मेष -मिथुन के जातकों को आज रखनी है कुछ सावधानियां , देखे आज का अपना राशिफल

दैनिक राशिफल : 19 मई ,दिन रविवार , वर्ष 2024 , ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला ,…

1 hour

छः दिवसीय हजरत शेख हिसामुद्दीन का सालाना उर्स शुरू

देवरनिया । नगर पंचायत देवरनियाँ में छः दिवसीय हजरत शेख हिसामुददीन उर्स थाने वाले मियाँ की मजार पर प्रति वर्ष लगने वाला…

2 hours

बाहरवाली के चक्कर में पति ने पत्नी को पीटा , मामला पुलिस तक पहुंचा

बरेली :सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करेली गांव में एक शख्स शादी के एक साल…

2 hours

एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर टकराई , 4  घायल

बरेली :  रामपुर से बरेली  मरीज  लेकर आ रही तेज  रफ्तार एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर…

2 hours