धर्म

कई शुभ संयोगो को सजोए हुए हैं इस बार का गंगा दशहरा,

Advertisement
दस प्रकार के पापों से मुक्ति पाने का दिन गंगा दशहरा इस बार 9 जून गुरुवार को पड़ रहा है। दरअसल यह दशहरा जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष दशमी में मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा का अवतरण हुआ था। इसलिए इस पर्व को मां गंगा “के अवतरण दिवस के रूप में भी मनाते हैं। इस दिन पूजा-पाठ दान पुण्य का बहुत ही महत्व होता है इस बार तो यह गंगा दशहरा विशेष संयोग ओं को संजोए हुए हैं।
‌ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार का गंगा दशहरा कई मायनों में बेहद ही खास रहने वाला है। मां गंगा के अवतरण दिवस यानी गगा दशहरा के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बेहद शुभ रहने वाली है। इस दिन चार शुभ संयोग ओं का निर्माण हो रहा है जो कि पूजा पाठ के लिए बेहद ही मंगलकारी माने जाते हैं ऐसे में इस दिन गंगा- स्नान, दान- पुण्य, पूजा-पाठ आदि का महत्व कई गुना अधिक बढ़ जाता है‌। दरअसल इस दिन सूर्य देव और बुध ग्रह वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। जिस कारण बुधादित्य योग बनेगा। साथ ही इस दिन रवि योग का भी शुभ संयोग बनेगा। इसके साथ ही इस दिन हस्त नक्षत्र भी व्याप्त रहेगा।इसके अलावा व्यतिपात योग का भी निर्माण हो रहा है। हस्त नक्षत्र में मां गंगा का अवतरण हुआ था। ऐसे में गंगा दशहरा के दिन यह योग बनना अत्यंत शुभ माना जा रहा है।
-इन वस्तुओं का करें दान
गंगा दशहरा के दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन दान पुण्य करने से व्यक्ति सभी संकटों से छुटकारा पा सकता है और व्यक्ति के बिगड़े काम भी अपने आप बनने लगते हैं। इस दिन जल, अन्न, फल, वस्त्र, पूजन व सुहाग सामग्री, नमक, तेल, गुड़ और स्वर्ण दान करने का विशेष महत्व है।
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बार काउन्सिल ऑफ उ0प्र0 की अनुशासन समिति में सदस्य नामित

बरेली ।वरिष्ठ अधिवक्ता यशेन्द्र सिंह को बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की अनुशासन समिति में…

18 hours

युवती ने युवक पर घर बुलाकर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप

- पुलिस ने आरोपी युवक पर दर्ज किया मुकदमा बहेड़ी। एक युवती ने एक युवक…

18 hours

कार्यवाही की संस्तुति के दो माह बाद भी नही हटा स्कूल की ज़मीन से कब्ज़ा

बहेड़ी। पिंदारी अभयचंद गांव के ग्राम प्रधान ने गांव के ही कुछ लोगों पर सरकारी…

18 hours

पत्नी की हत्या कर फरार चल रहे पति समेत परिवार के 12 लोगो पर मुकदमा दर्ज

बरेली। 22 साल की एक विवाहिता की फरसे से काट कर हत्या कर दी गई।…

19 hours

कुर्मी क्षत्रिय सभा नें भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

बरेली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होनें वाले मतदान से पहले उथल -पुथल…

20 hours

पति-पत्नी दोनों को रिपोर्ट में मृत दिखाकर काटे वोट, उप निर्वाचन अधिकारी से शिकायत

आंवला। आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और…

21 hours