Categories: धर्म

आज शुक्रवार में करें कन्याओं को फल का दान मिलेगी बीमारी से मुक्ति जानिए, क्या कहते हैं सितारे

Advertisement

-आज विशेष

आर्थिक उन्नति के लिए आज भोलेनाथ का गन्ना के रस से अभिषेक करें, और 108 बेल पत्र चढ़ाएं। रोग शांति के लिए सफेद वस्त्र पहनें। कन्याओं को फल बांटे, और शुक्र मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें।

देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत – 2078

 शाके – 1943

मास – मार्गशीर्ष मास कृष्ण पक्ष

दिन -शुक्रवार

तिथि – चतुर्दशी तिथि

 नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र

 योग – अतिगंड योग

 करण -शकुनी करण

*किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर, लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:50 से 10:44 तक

शुभ का चौघड़िया, मध्यान्ह 12:02 से 1:20 तक 

चर, का चौघड़िया मध्यान्ह 3:56 से शाम 5:14 तक

 *जानिए आज का अपना राशिफल* मेष राशि – आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश रहेेंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृषभ राशि – भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे।

मिथुन राशि – समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

कर्क राशि – व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें। आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि – आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या राशि – जल्दबाजी में किये फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

तुला राशि – नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपने बारी का इंजतार करे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि – माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे आकर अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। पैर में चोट लग सकती हे। समाज में नाम होगा।

धनु राशि – नए भवन में जाने के योग हैं। जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर सकते हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करे तो। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

मकर राशि – कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होगे।

कुम्भ राशि – जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव। किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

मीन राशि – सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

Advertisement
cradmin

Published by
cradmin

Recent Posts

ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ओवरब्रिज से बस गिरी , एक यात्री की मौत , कई घायल

फ्लाई ओवर से बस लिंक रोड़ पर गिरी, एक की मौत, 16 से अधिक घायल,…

3 hours

मिस प्राची सिंह वाधवा के सिर सजा मई क्वीन 2024 का ताज

बरेली। बरेली क्लब ने 125वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए मिस मई क्वीन बॉल पेजेंट…

14 hours

आल इण्डिया बालीवाल टूर्नामेंट का फाइनल रिछा ने जीता

विजेता और उप विजेता टीमों को किया पुरस्कृत देवरनियां। कस्बा रिछा मे आयोजित आल इण्डिया…

15 hours

मोहनी एकादशी पर  मनौना धाम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

मनौना धाम में प्रतिदिन भक्तों के साथ हो रहे हैं चमत्कार आंवला:-श्री श्याम मंदिर मनौना…

16 hours

मेष -मिथुन राशि के जातकों को रखना है संयम , देखें अपना राशिफल

दैनिक राशिफल ।। 20 मई, दिन सोमवार , वर्ष 2024 ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला   मेष,…

16 hours

सफाईकर्मी  को एंबुलेंस ने मारी टक्कर ,

बरेली। जिला अस्पताल परिसर में बाइक से जा रहे हैं युवक को एंबुलेंस ने टक्कर…

16 hours