Categories: धर्म

आज मनोबल को मजबूत करेगा उच्च का चंद्रमा जानिए, क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

-आज विशेष

आज चंद्रमा वृषभ राशि में गतिशील रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च का माना जाता है। जो कि उच्चतम से उच्चतम फलदायक होगा।  यह चंद्रमा व्यापारियों को मुनाफे के साथ मनो स्थिति को भी मजबूत बनाएगा।आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आज मां भगवती को अनार चढ़ाएं और शुक्र मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें, वही रोग शांति के लिए सफेद वस्त्र पहनें। सफेद वस्तुओं का दान करें ‌

*देखिए आज का पंचांग*

विक्रमी संवत – 2078 

 शाके – 1943

 मास -माघ मास, शुक्ल पक्ष

 दिन -शुक्रवार

तिथि -दशमी तिथि

नक्षत्र- मृगशिरा नक्षत्र

योग – वैधृति योग

करण – गर करण 

*किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:55 से 11:04 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:27 से 1:50 तक 

चर का चौघड़िया शाम 4:36 से 5: 38तक

 *जानिए आज का अपना राशिफल*

मेष-विद्यार्थियों को कामयाबी मिलेगी। यात्रा कर सकते हैं। आपकी आर्थिक हालत बेहतर होगी। लाइफ पार्टनर भरपूर सहयोग मिलेगा। आज का दिन सामान्य रहेगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते है।नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। जोखिम लेते वक्त सावधान रहें। जुआ, सट्टा आदि से दूर रहें। बोलचाल के दौरान सावधान रहें। किसी मित्र से बहस हो सकती है।

वृषभ-आपको कारोबार में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। शादीशुदा आज धार्मिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। सेहत अच्छी रहेगी। जोखिम न लें। लेनदेन में सावधानी बरतें। आज अधिकतर काम पूरे जाएंगे। कर्ज की रकम वापस मिलने में दिक्कत होगी। 

मिथुन-आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। किसी काम में पूंजी निवेश कर सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। सार्वजनिक काम में हिस्सा ले सकते हैं। आज का दिन बेहतर रहेगा। आप अपनी ज्यादातर जिम्मेदारियों को आज पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में सहयोगियों की मदद मिलेगी जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। यात्रा कर सकते हैं। 

कर्क-आज का दिन ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम का दबाव रहेगा। नए काम से धन लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ दिन बिता सकते हैं। दंपत्तियों के बीच मतभेद हो सकते हैं। लेनदेन करने के दौरान सावधान रहें। अनजान लोगों से सतर्क रहें। विरोधी शांत रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें। यात्रा पर जा सकते हैं। आलस्य न करें। बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है।

सिंह-कुंवारों रिश्ते की बात चल सकती है। युवाओं की कैरियर को लेकर चिंता दूर होगी। जोखिम न लें। वृद्धों का ख्याल रखें। आज खुशखबरी मिलेगी। संबंधियों का आगमन हो सकता है। कुसंगति से दूर रहें। नुकसान की आशंका है। आज किसी जरूरी कार्य में  खर्च  हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। संतान पक्ष की समस्या का हल निकलेगा। जिम्मेदारी पूरा कर पाएंगे।  कन्या-आज आध्यात्मिकता की ओर रूझान रहेगा। कारोबार में आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। आज आप सकारात्मक और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। संबंधियों का सहयोग मिलेगा। लेकिन अपनी निजी बात किसी से शेयर न करें। नए लोगों से मुलाकात होगी। छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी। सेहत बिगड़ सकती है। तनाव न लें। 

तुला-किसी की बातों में न आएं। आज किसी काम में खर्च ज्यादा होगा। इसके चलते आपका मासिक बजट बिगड़ सकता है। तनाव रहेगा लेकिन इससे दूर रहने का प्रयास करें।  दफ्तर में विपरीत स्थिति निर्मित हो सकती है। परिवार के सहयोग से आपकी चिंता दूर होगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। यात्रा करते समय सतर्क रहें। प्रभु की आराधना में मन लगेगा। 

वृश्चिक-आज आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर है। कारोबारियों को आर्थिक लाभ होगा। सेहत का ध्यान रखें। जोखिम न लें। खर्च करने से पहले सोच विचार कर लें।  वाणी पर संयम रखना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। नौकरीपेशा का ट्रांसफर हो सकता है। लेनदेन सावधानी से करें।  किसी को सलाह न दें। 

धनु-आज आपका दिन शानदार रहेगा।  नया काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कारोबार को लेकर नया प्लान बनाएंगे। छात्रों की समस्या दूर होगी। धन लाभ होगा। सेहत ठीक रहेगी। दिनचर्या में बदलाव होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी मित्र से मुलाकात होगी। आज का दिन मौजमस्ती में बीतेगा। 

मकर-आज आपको कामयाबी मिलेगी। हर कठिनाइयों का बखूबी सामना कर पाएंगे। आप कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। अपनी सभी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करनी होगी। धन संबंधी दिक्कतें दूर होंगी। सेहत का ख्याल रखें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी। शांत रहें। प्रभु की आराधना करें। निवेश को फिलहाल टाल दें।

कुंभ-निवेश कर सकते हैं। आज अपने परिवार के लोगों की जरूरतों को पूरा करें। पास की जगह घूमने जा सकते हैं। ज्यादा जोखिम न लें। शत्रुओं से सावधान रहें।  पुरानी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। बुजुर्गों का ख्याल रखें। अपने काम को समय पर पूरा करें। योग आदि व्यायाम करें। ज्यादा खर्च हो सकता है। व्यवसाय ठीक चलेगा।   

मीन-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। पुरानी रूकी हुई रकम मिलेगी। जिससे आपकी धन संबंधी समस्या का हल होगा। अविवाहितों के लिए रिश्ते की बात चल सकती है। धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी का ख्याल रखें। सेहत ठीक रहेगी। निवेश के मौके मिल सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

Advertisement
cradmin

Published by
cradmin

Recent Posts

कुर्मी क्षत्रिय सभा नें भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

बरेली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होनें वाले मतदान से पहले उथल -पुथल…

44 mins

पति-पत्नी दोनों को रिपोर्ट में मृत दिखाकर काटे वोट, उप निर्वाचन अधिकारी से शिकायत

आंवला। आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और…

47 mins

प्रसूता के पति से रुपए मांगने के वायरल ऑडियो की जांच शुरू

शीशगढ़। 4 दिन पहले  सीएचसी शीशगढ़ पर तैनात एक नर्स द्वारा  पैसे मांगने का ऑडियो…

1 hour

किशोरी को भगा ले गया युवक,मुकदमा दर्ज

शीशगढ़।ग्रामीण की नावालिग  बेटी को गाँव का युवक अपने चाचा और दोस्त की मदद से…

1 hour

2014 से पहले के भारत का दुनिया में  सम्मान नहीं था : सीएम योगी

फरीदपुर में सीएम योगी ने धर्मेंद्र कश्यप के लिए मांगे वोट  बड़ी संख्या में सीएम…

1 hour