भोलेनाथ की पूजा से मिटेंगे संकट ऐसे करें पूजा पाठ, जानिए क्या कहते हैं सितारे

SHARE:

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में गतिशील रहेगा। जो समृद्धि कारक होगा। ऐसे में आज भगवान भोलेनाथ की पूजा -अर्चना, अभिषेक बहुत ही सकारात्मक परिणाम देगा। आज सफेद वस्त्र पहने। भोलेनाथ के मंत्र, चंद्र मंत्र का जप करें। सफेद वस्तुओं का दान करें।ऐसा करने से सुख -समृद्धि होगी और रोग बाधाएं भी शांत होंगे।

Advertisement

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- वैशाख मास, कृष्ण पक्ष

तिथि- चतुर्थी तिथि

दिन-सोमवार

नक्षत्र- अनुराधा नक्षत्र

योग- व्यतिपात योग

करण- बालव करण

राहुकाल- प्रातः 7:29 से 9:04 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

अमृत का चौघड़िया प्रातः
5:54 से 7:29 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 9:04 से मध्यान्ह 10:53 तक

चर,लाभ अमृत, चर का चौघड़िया मध्यान्ह 1:49 रात्रि 7:59 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

*जानिए आज का राशिफल*

मेष -आज किस्मत आपके ऊपर बनी रहेगी। अचानक कुछ ऐसा मिल सकता है जिसकी आपको तलाश थी।आज आपके कार्य सराहे जाएंगे। सेहत शानदार रहेगी। धन लाभ होगा आज अपना अधिक समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

वृष -आज लोगों को अधिक से अधिक मौका घरवालों के साथ बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आज आप किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बनेंगे।

मिथुन-आज करियर के रास्ते खुल जाएंगे। हर जगह आपकी तारीफ होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

कर्क -जातक आज लोगों की धन से संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी। कोई दोस्त आपकी परेशानी सुलझाने में मदद करेगा। घरवालों के साथ समय का आनंद उठाएंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

सिंह -आज लोगों को अधिक से अधिक मौका घरवालों के साथ बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आज आप किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बनेंगे।

कन्या – आज उम्मीद से ज्यादा भरोसा नुकसान पहुंचाएगे। आज आप वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आज अपना अधिक समय बच्चो के साथ बिताएंगे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

तुला -आज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेग। किसी समाजिक कार्यों का हिस्सा आप बन सकते हैं। दफ्तर में जूनियर आपसे काम सीखेंगे। अविवाहितों के लिए शादी के लिए प्रस्ताव आएंगे।आर्थिक समस्याएं हल हो जाएगी आज किसी करीबी से मदद मांग सकते है।

वृश्चिक -आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवारजनों से किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है।आज कारोबार में लगा हुआ पैसा मुनाफा दिलाएगा आह सेहत में सकारात्मक परिवर्तन होंगे।

धनु -आज छोटी सी बातों में खुशी तलाशेंगे। आपका मन शांत रहेगा। नई चीजों पर आप विचार कर सकेंगे।जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके पक्ष में आएगा। आज बिज़नेस में लाभ मिलेगा आज का दिन सामान्य रहेगा।

मकर – दिन शानदार रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। सफलता आपके कदम चूमेग।. छोटे स्तर पर कारोबार आपको फायदा देगे। न्याय पक्ष आपके साथ रहेगा।

कुंभ -आज के दिन लोगों को कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप स्थिति में भावनाओं का संतुलन बनाकर रखें। आज सोने-चांदी का व्यापार करने वाले लोग थोड़ा सतर्क रहें। सेहत को लेकर सावधान रहें।

मीन -आज कलात्मक क्षमता का विकास होगा। दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कांधे पर आ सकती है। जीवनसाथी से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है. वकीलों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!