News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

भाजपा सरकार में महिलाओं को सुविधा -सुरक्षा के साथ सम्मान मिला :वीर सिंह पाल 

बरेली।  भाजपा महानगर  अध्यक्ष अधीर सक्सेना के अध्यक्षता में आज महत्वपूर्ण शक्ति बंदन अभियान  के तहत स्वयं सहायता समूह/एनजीओ के  कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मुख्य वक्ता वीर सिंह पाल ने अपने संबोधन में कहा पिछले-10-वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश की सरकार महिलाओं को सुविधा सुरक्षा सम्मान प्रदान किया है। गैस कनेक्शन उज्ज्वला जल जीवन जैसी योजनाएं से महिलाओं के जीवन को सरल बनाया है उन्हें आत्म सम्मान के साथ जीने का हक भी दिया है। आत्मविश्वास की भावना भी दी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति को भारत की विकास यात्रा में अग्रणी स्थान दिया है। शक्ति बंदन अभियान के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के क्षेत्र में कार्य करने वाली बहनों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य योजना बनाई गई है जिसमें सभी जन कल्याणकारी योजनाएं जो चल रही है।

Advertisement

 

 

 

सरकार की उसको गांव क्षेत्र शहर में जाकर के इस अभियान से जुड़ी सभी महिलाएं स्वयं सहायता समूह की तथा महानगर पदाधिकारी संपर्क करने के बाद सारी सरकार की योजना को बताने का काम करेंगी भाजपा नेता गुलशन आनंद  ने कहा हमारी सरकार हमेशा नारी शक्ति बन्दन का सम्मान किया है उनकी आत्मा सुरक्षा के लिए हर कदम पर उनका साथ दिया है।  करप्शन पर अंकुश लगाने का पार्टी ने काम किया आज हमारे देश की महिलाएं प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर होकर के रात और दिन मेहनत करते हुए अपने सम्मान को स्वयं बचाते हुए राष्ट्र को मजबूत करने का काम कर रही है। ऐसे प्रधानमंत्री जी का महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने आभार व्यक्त किया  शक्ति बंदन अभियान को सफल बताया कहा नारी शक्ति सर्वोपरि है इनका सम्मान हम सभी को करना है हमारे देश के प्रधानमंत्री जी प्रदेश के मुख्यमंत्री जी उनके सम्मान के लिए रात दिन मेहनत *करते हुए इनके आत्म सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा है।

 

 

डॉक्टर तृप्ति गुप्ता ने कहा सरकार की विभिन्न योजनाओं को जन-जन तक का पहुंचने का कार्य सभी पदाधिकारी मिलकर करेंगे। पार्षद शालिनी जौहरी ने कहा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं सरकार द्वारा महिलाओं को दी जा रही है जिसका लाभ लेकर रोजगार परक बने अपना व्यवसाय करें। बैठक का संचालन महिला मोर्चा की महानगर महामंत्री मंगलेश सक्सेना ने किया बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद,शालिनी जौहरी, डॉक्टर तृप्ति गुप्ता, रेखा श्रीवास्तव, शीतल गुलाटी, प्रत्तेश पांडे, बंटी ठाकुर, सुधा सक्सेना, गीता छाबड़ा, रचना सक्सेना,शन्नो वर्मा,सुधा वाला अग्रवाल, अनीता गोयल, नीरू सक्सेना, सीमा अरोड़ा, तारावती, अर्चना अग्निहोत्री,मनोरमा श्रीवास्तव, आरती गुप्ता, राजीव गुप्ता, सूर्यकांत मौर्य, गौरव गुप्ता आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

अज्ञात ट्रक की चपेट में आई स्कूल वैन , चार बच्चे हुए घायल ,

newsvoxindia

दो दिवसीय अष्टम द ग्रेट गणपति महोत्सव में बप्पा को लगा 155 किलो लड्डू का भोग, दिग्गज हुए द ग्रेट बरेलियंस की उपाधि से सम्मानित,

newsvoxindia

कुर्मी क्षत्रिय सभा नें भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

newsvoxindia

Leave a Comment