राजनीति

वन मंत्री के भतीजे ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर काटा हंगामा , घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद ,

Advertisement

यूपी के  बरेली में एक बार फिर वन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना के भतीजे पर  शराब पीकर जमकर हंगामा काटने का आरोप  लगा है।  आरोपी यह भी है कि मंत्री जी के  भतीजे ने  अपने साथियों की मदद से  एक रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की है।  रेस्टोरेंट संचालक का दावा है कि घटना उनके रेस्टोरेंट में लगे कैमरे में दर्ज हो गई है।  पीड़ित ने प्रेमनगर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। हालांकि पहले भी मंत्री जी के भतीजे का नाम एक होमगार्ड के साथ मारपीट करने के मामले में चर्चा में आ चुका है।

 

 

पीड़ित नरेश कश्यप ने बताया कि वह  प्रेमनगर के जनकपुरी में  सत्कार रेस्टोरेंट से चलाते है।  उनका आरोप है कि आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर  रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ की। जब उन्होंने विरोध किया तो देख लेने की धमकी दी। पीड़ित  नरेश कश्यप  के मुताबिक  उनका  रेस्टोरेंट बंद हो चुका था। रात करीब 10:45 बजे रेस्टोरेंट में कर्मचारी अपना काम निपटाने के बाद खाना खा रहे थे। इसी दौरान जनप्रतिनिधि का भतीजा अपनी कार से साथी संग पहुंचे और  कहा कि नरेश कश्यप कहां है? उसे मैं देख लूंगा। इसके बाद आरोपित चला गया।

 

 

 

 

आरोप है कि इसके बाद दोबारा करीब 11:00 बजे आरोपित फिर पहुंचा। उसने तोड़फोड़ की। तीसरी  बार करीब 11:15 बजे फिर आया। रेस्टोरेंट्स का वाश बेसिन व काउंटर में तोड़फोड़ की। वह काफी देर तक  हंगामा करता रहा। जब तक वह वापस पहुंचे, तब तक आरोपित भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी होते ही  मौके पर प्रेमनगर पुलिस पहुंची। नरेश कश्यप ने यह भी बताया कि  पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है।  फिलहाल वनमंत्री के भतीजे के दबंगई  का मामला प्रकाश में आने के बाद  एडीजी ने मामले पर संज्ञान लिया है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

मेष और धनु के लिये आज का दिन है खास , जाने अपना राशिफल

दैनिक राशिफल ।। 18 मई दिन शुक्रवार वर्ष 2024 ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला मेष,आज का दिन…

5 mins

खबर का असर ।। टंकी से गिरकर मजदूर की मौत के बाद शीशगढ़ में निर्माणाधीन टंकी पर लगा सुरक्षा कवज

भगवान स्वरूप राठौर शीशगढ़। गुरुबार को मीरगंज के गांव मनकरी में निर्माणाधीन पानी की टंकी …

41 mins

अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में घायल दो युवकों की  इलाज के दौरान मौत

देवरानियाँ पुलिस ने एक केस में एसएसपी की दखल पर लिखी रिपोर्ट  देवरनियां। कोतवाली देवरनियां…

1 hour

दहेज के खातिर विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में  ग्यारह पर रिपोर्ट

बहेड़ी। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती…

1 hour

14 लाख अंतर्राष्ट्रीय कीमत की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

 मीरगंज।मीरगंज पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।…

1 hour

मौलाना तौकीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की दाखिल अर्जी खारिज

 आईएमसी मीडिया प्रभारी का आरोप सभी राजनीतिक दलों ने मुसलमानों से बनाई दूरी बरेली। आई…

1 hour