News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

कांग्रेस ने देश का सबसे ज्यादा नुकसान किया : स्वतंत्र देव सिंह

 

बरेली : उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज एक  निजी कार्यक्रम के तहत बरेली पहुंचे।  इस दौरान स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस के साथ अन्य दलों को वंशवाद जातिवाद सहित कई मुद्दों पर घेरा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्वामी प्रसाद मौर्य के दिए गए विवादित बयान के सवाल के जवाब में कहा  कि भारतीय जनता पार्टी एक लक्ष्य और दे  के साथ लिए काम करती है। देश और समाज के बारे में सोचती है।  आजादी के बाद से देश में परिवारवाद , क्षेत्रवाद ,जातिवाद की परम्परा रही है। इसी के चलते भाजपा की स्थापना हुई।

उन्होंने कहा कि  राजनीतिक दलों को क्षेत्रवाद ,वंशवाद , जातिवाद , व्यक्तिवाद से  उठकर राष्ट्रवाद के लिए काम करना चाहिए।  एक गरीब के लिए काम करना चाहिए। इसलिए राजनीति के क्षेत्र में श्यामाप्रसाद  मुखर्जी से लेकर आदरणीय नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व  देश का कर रहे है। स्वच्छता अभियान  देश को स्वच्छ करने का काम करता है. इसलिए रचनात्मक काम करो , देश को कुछ देने का काम करो ,यही नहीं वंशवाद की पार्टी बनाकर देश को लूटने का काम किया जाए। इसलिए जनता नकारते जा रही है।

 

कांग्रेस ने आजादी के बाद सबसे ज्यादा देश का नुकसान किया।  इतना नुकसान किसी ने नहीं किया। वंशवाद की परंपरा कांग्रेस ने डाली।  नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी तक।  एक परिवार एक वंश को लेकर चला इस कारण बहुत बुरी परिस्थिति हुई। आज पीएम मोदी के नेतृत्व में आठ सालों में लोगों में बहुत परिवर्तन आया है। लोगो की सोच बदली है। दुनिया की सोच भारत के प्रति बदली है। आज जापान देश में निवेश कर रहा है। यूपी में लोग निवेश  है। पहले सपने में नहीं सोचा जा सकता है। इसलिए लोग माहौल ख़राब करना चाहते है। लेकिन देश की जनता यह माहौल खराब नहीं होने देगी। यह सपना गरीबों के कल्याण का है।  आज मनरेगा में मजदूरी से लेकर पक्के मकान दिए जा रहे है।

 

Related posts

आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव पर शहीदे वतन खान बहादुर खान की याद में हुआ मुशायरा, 

newsvoxindia

सफाईकर्मी की पिटाई से आक्रोशित स्टाफ ने बीच रास्ते मे डाला कूड़ा,

newsvoxindia

शराब पीने को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़े,

newsvoxindia

Leave a Comment