कांग्रेसियों ने चाचा नेहरू की जयंती मनाई,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। चाचा नेहरू की जयंती कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर बड़े धूमधाम एवं हर्सोउल्लास के साथ मनाई । इस मौके पर सभी कांग्रेसियों ने चाचा नेहरू के फोटो पर एक एक करके पुष्प अर्पित किए और नेहरू जी के बताये गए रास्ते पर आजीवन चलने के लिए प्रण लिया। इस मौके पर कांग्रेसियों के नेताओं ने कहा कि भारत को प्रगतिशील बनाने का काम देश के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी ने किया।

 

 

 

जिस देश में सुई बाहर से बनकर आती थी आज उस देश में हेलीकॉप्टर तक बनाये जा रहे है। यह सब नेहरू जी दूरदर्शी सोच के चलते हुआ है। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राज शर्मा ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के मुख्य शिल्पी है। उनके ही सोच की झलक आज के भारत मे दिखती है। नेहरू जयंती के मौके पर असफाक सकलेनी, केबी त्रिपाठी ,पण्डित राज शर्मा,जुनेद हसन, छोटे लाल गंगवार ,उल्फत सिंह,पाकीजा खान,सुरेश वाल्मीकि, दानिस,दिनेश दद्दा ,अनुज राठौर,आदि आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज