Categories: राजनीति

मुंगेरी लाल के सपने देखने वालो के सपने होंगे चकनाचूर , 2022 में  भाजपा की होगी सरकार

Advertisement

बरेली | उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बरेली में एक बार फिर वर्ष 2022 में भाजपा सरकार बनने का दावा किया है | केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2022 के चुनाव में 300  से ज्यादा सीट जीतकर सरकार बनाएगी | जो लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे तो उनके सपने चकनाचूर हो जायेंगे | केशव प्रसाद ने मौर्य ने प्रदेश में नेतृव्य परिवर्तन की आ रही खबरों का खंडन किया | उन्होंने कहा कि योगी जी के मार्गदर्शन में सरकार चल रही है कही कोई दिक्कत नहीं है | केशव ने बंगाल में चुनाव हरने के मुद्दे पर कहा कि भाजपा 3 सीटों से 76 पर पहुंची | अगर प्रतिशत में जोड़ेंगे तो यह बहुत अधिक है | यह बात अलग है कि देश की अपेक्षा बहुत अधिक है | वहां के लोग चाहते थे कि गुंडा गर्दी करने वाली सरकार जाए | लेकिन जनता का जो आदेश है वह स्वीकार है | भाजपा ने बंगाल में 76 सीट जीतकर ऐतिहासिक जीत हासिल की | केशव ने पीडब्लूडी में खाली पड़े पदों के बारे में कहा कि जल्द पदों को भरा जायेगा | केशव प्रसाद ने रामजन्म भूमि प्रकरण के मामले में कहा कि यह फर्जी है रामविरोधियों की साजिश है | कुछ लोग मोदी जी और योगी जी की सरकार को बदनाम करना चाहते है | यह सोची समझी साजिश है | इस साजिश के खिलाफ मुकदमा हो गया है जो दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी | उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने नवाबगंज विधायक केसर सिंह के नाम पर 100 फिटा रोड़ का नाम विधायक केसर सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की साथ ही केसर सिंह को अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की | केसर सिंह ने अपने कार्यक्रम के अनुसार बरेली वासियों को 72 . 91 करोड़ लागत की परियोजनों की सौगात दी | 

Share this story

Advertisement
cradmin

Recent Posts

उर्से शाहिदी के मौके पर हुआ जलसा ए सीरातुननबी

बहेड़ी। हजरत मौलाना सय्यद शाहिद अली मियां रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के मौके पर बाद…

4 hours

दहेज अधिनियम का मुकदमा वापस लेने का बनाया दबाव तीन पर रिपोर्ट

बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी अवधेश सिंह…

6 hours

पुलिस से शिकायत करने पर दिव्यांग को दुकान में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग को अवैध टीन शेड डालने की शिकायत करना…

6 hours

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का दो पर केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।व्यापारी द्वारा चावल खरीदने को लेकर खाते में रुपए डलवा दिए।लाखों रुपए भेजने के…

7 hours

घर मे धुसकर महिला को मारपीट कर किया घायल

देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक पीडिता को आरोपियों ने घर…

8 hours

मेष -मिथुन के जातकों को आज रखनी है कुछ सावधानियां , देखे आज का अपना राशिफल

दैनिक राशिफल : 19 मई ,दिन रविवार , वर्ष 2024 , ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला ,…

8 hours