राजनीति

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल का बरेली पहुंचने पर समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Advertisement
बरेली |  योगी सरकार के मंत्रिमंडल में जगह पाने वाले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह  आज पहली बार मंत्री पद  मिलने के बरेली पहुंचे  | बरेली  जिले की सीमा फतेहगंज पूर्वी पर पहुंचने पर   भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ आमलोगों ने धर्मपाल सिंह को माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया | उनके स्वागत में फतेहगंज पूर्वी में सड़क के  दोनों ओर लोग खड़े देखे गए |  धर्मपाल सिंह के स्वागत के भाजपा के बड़े नेताओं में फरीदपुर विधायक डॉक्टर श्याम बिहारी लाल , पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर , व्यापारी नेता सुधीश पांडेय के साथ तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे | वही धर्मपाल ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आमजन को स्वागत के लिए अपना आभार जताया | वही योगी सरकार में राज्य मंत्री पद पाने वाले डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना भी आज मंत्री बनने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे | डॉक्टर अरुण कुमार भी उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया |
योगी मत्रिमंडल में दोनों मंत्रियो को मिली यह जिम्मेदारी :
आंवला  विधानसभा सीट से पांचवी बार  भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले धर्मपाल सिंह को योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास , राजनैतिक पेंशन , अल्पसंख्यक कल्याण , मुस्लिम वक्फ एवं हज , नागरिक सुरक्षा जैसे विभागों की जिम्मेदारी रहेगी वही डॉक्टर अरुण कुमार योगी सरकार में वन एवं पर्यावरण ,जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभागों की जिम्मेदारी रहेगी |
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

मिस प्राची सिंह वाधवा के सिर सजा मई क्वीन 2024 का ताज

बरेली। बरेली क्लब ने 125वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए मिस मई क्वीन बॉल पेजेंट…

2 hours

आल इण्डिया बालीवाल टूर्नामेंट का फाइनल रिछा ने जीता

विजेता और उप विजेता टीमों को किया पुरस्कृत देवरनियां। कस्बा रिछा मे आयोजित आल इण्डिया…

3 hours

मोहनी एकादशी पर  मनौना धाम पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब,

मनौना धाम में प्रतिदिन भक्तों के साथ हो रहे हैं चमत्कार आंवला:-श्री श्याम मंदिर मनौना…

3 hours

मेष -मिथुन राशि के जातकों को रखना है संयम , देखें अपना राशिफल

दैनिक राशिफल ।। 20 मई, दिन सोमवार , वर्ष 2024 ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला   मेष,…

4 hours

सफाईकर्मी  को एंबुलेंस ने मारी टक्कर ,

बरेली। जिला अस्पताल परिसर में बाइक से जा रहे हैं युवक को एंबुलेंस ने टक्कर…

4 hours

परेशान  युवक ने मारी खुद को गोली

बरेली : कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक  गंभीर बीमारी से परेशान होकर…

4 hours