बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 अप्रैल को एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसकी तैयारी के लिए आज बरेली लोकसभा से जुड़े इंडिया गठबंधन के दलों के प्रमुख पदाधिकारी गणों की बैठक आज नेहरू युवा केंद्र पर संपन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष शिव चरण कश्यप व संचालन जिला महासचिव बरेली लोकसभा प्रभारी संजीव यादव द्वारा किया गया।बैठक में सपा महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला व जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी तथा आम आदमी पार्टी के ज़िला व महानगर अध्यक्ष प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बैठक में पीलीभीत लोकसभा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार, भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम भी मौजूद रहे ।इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए बरेली लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण ऐरन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा देश के साथ सबसे ज्यादा धोखा भाजपा कर रही है इनका काम शून्य है और दिखाबा सौ प्रतिशत है।इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर देश का नौजवान और किसान तथा आम जनता खुशहाल होगी।
जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने अखिलेश यादव जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोकसभा से प्रत्येक जोन और सेक्टर से जिम्मेदार साथी अपने साथ काफ़िला लेकर कार्यक्रम में नुमाइन्दगी करें।
कार्यक्रम को हमें ऐतिहासिक बनाना है। 25 को राष्ट्रीय अध्यक्ष आँवला लोकसभा में फरीदपुर में सभा करेंगे और बरेली लोकसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी 27 की जगह 28 को जनसभा कर माहौल को एकतरफा कर देंगें।सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि हवा भाजपा के खिलाफ है जनता परिवर्तन के मूड में है। अखिलेश यादव जी का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और इस बार बरेली लोकसभा भी इतिहास रचेगा।पीलीभीत लोकसभा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार जी ने कहा नबाबगंज से तो हम ऐरन साहब को जिता कर भेजेंगे ही पूरी लोकसभा से भी हम आपको बड़े अंतर से विजय श्री दिलाकर ही चैन से बैठेंगे।
भोजीपुरा विधायक शहज़िल इस्लाम ने कहा लोकसभा की पांचो विधानसभा क्षेत्रों में भोजीपुरा में सबसे बड़े अंतर से हम पार्टी को जिताकर भेजेंगे।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता प्रवीण सिंह ऐरन को सांसद बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा अखिलेश यादव और राहुल गांधी की जोड़ी पर जनता भरोसा जता रही है और यह गठबंधन ही हमें जीत का सेहरा बंधबायेगा। अखिलेश जी के कार्यक्रम में मीरगंज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा महंगाई से जनता त्रस्त है और इस महंगाई से सबसे अधिक महिलाओं को ही जूझना पड़ता है। इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो सबसे ज्यादा लाभ महिलाओं को ही पहुँचेगा।
बैठक में पूर्व विधायक महिपाल सिंह,शहर विधानसभा चुनाव लड़े राजेश अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्या, सपा प्रदेश सचिव कलीम उद्दीन, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्या व महानगर अध्यक्ष चंद्रपाल मौर्या एड., बरेली लोकसभा समन्वयक प्रमोद विष्ट, महासचिव पंडित दीपक शर्मा तथा पार्षद दल नेता गौरव सक्सेना ने भी विचार रखें।
बैठक में आँवला लोकसभा समन्वयक रविन्द्र यादव, शिव प्रताप यादव, संजीव सक्सेना, प्रमोद यादव, सुरेन्द्र सोनकर, गोविन्द सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू, तनवीर उल इस्लाम, मनोहर पटेल, अशोक यादव,शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान, मीरगंज विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, भोजीपुरा विधानसभा अध्यक्ष टीकाराम कश्यप, रोहित राजपूत, अरविन्द यादव, हरिशंकर यादव, असलम खान, मोहित सक्सेना, डॉक्टर अमित सक्सेना, इसराफिल खान, पार्षदगण में अलीम सुल्तानी, सलीम पटवारी, मो. आरिफ़ कुरैशी, अब्दुल कयूम खाँ मुन्ना, इक़बाल बिल्डर, मो. शाकिर, गुल बशर अंसारी पूर्व पार्षद मो. यूसुफ़, अंजुम शमीम, अब्दुल ज़ब्बार, अख़लाक़ अली तथा कांग्रेस पार्षद महशर खान एवं सादिक तथा युवक कांग्रेस से पारस शुक्ला, सपा सचिव ब्रिजेश श्रीवास्तव, नाजिम कुरैशी, ऋषि यादव, बाबर अली, नुक्ता प्रसाद, तेज़ प्रकाश गंगवार, भारती चौहान, शांति सिंह, चंद्र शेखर यादव, इंद्र पाल यादव फ्रंटल संगठनों से युवजन सभा जिलाध्यक्ष मोहित भारद्वाज महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ऐज़ाज़ अहमद, प्रबुद्ध सभा जिलाध्यक्ष अतुल पाराशरी, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष श्याम वीर यादव व महानगर अध्यक्ष खलीक उर रहमान, अनुचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम वीर दिवाकर महानगर अध्यक्ष सुनील सागर, अशफ़ाक़ चौधरी, अजय कुमार सिंह, अनिल पटेल, संजय शास्त्री, सुधीर शर्मा, नीरज गुप्ता, विशाल कश्यप, संजीव कश्यप, धीरज यादव, मुकेश पांडे, ताज़ खान, बाबा मियाँ आदि प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
