2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना मोदी जी का संकल्प , कार्यकर्ता अपनी मेहनत से करें साकार 

SHARE:

बरेली। लोकसभा के भोजीपुरा विधानसभा के गोल्डन पैलेस में बूथ सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री व पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्य्क्ष नरेंद्र कश्यप रहे। बैठक में सभी बूथ अध्य्क्ष व शक्ति केंद्र संयोजक उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप ने  बाबा भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का गौरव प्राप्त है।

Advertisement

 

 

 

 

और ये गौरव बढ़ाने के लिए बूथ अध्यक्षों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। 43 सालों में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने का आधार बूथ प्रबंधन, बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख है। भाजपा के विस्तार में सबसे बड़ी भूमिका बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख की है। प्रत्येक बूथ अध्य्क्ष बूथ पर 370 वोट पहले से अधिक पड़वाये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  का संकल्प है 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना, इस संकल्प को हम सभी कार्यकर्ता अपनी मेहनत से साकार करें। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  अनवरत 140 करोड़ लोगों की सेवा कर रहे हैं।

 

 

 

10 सालों में अनेको ऐतिहासिक काम हुए हैं, और अगले 5 सालों में भी बहुत ऐतिहासिक काम होने हैं। मेरी सभी से अपील है कि सभी बूथ अध्यक्ष व पन्ना प्रमुख प्रत्येक मतदाता के घर मतदान से पहले कम से कम तीन बार अवश्य संपर्क करें। पन्ना प्रमुख अपने पन्ने के मतदाताओं का व्हाट्सएप ग्रुप अवश्य बनाएं। सभी कार्यकर्ता बरेली लोकसभा में भाजपा की ऐतिहासिक विजय की पताका फहराने का काम करे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!