पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन, समर्पण दिवस के रूप में दी श्रद्धांजलि

SHARE:

बरेली।भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में परम श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि सिविल लाइंस स्थित होटल ओबराय आनंद में समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बृज प्रांत संचालक शशांक भाटिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एक महान भारतीय नेता, विचारक और समाजसेवी थे। उन्होंने एकात्म मानववाद का सिद्धांत देकर देश को वैचारिक दिशा दी। उन्होंने कहा कि हमें पंडित जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नैतिकता के सिद्धांत बनाए नहीं जाते, बल्कि खोजे जाते हैं—यह विचार पंडित जी की दूरदृष्टि को दर्शाता है। उन्होंने उनके जीवन संघर्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर विस्तार से चर्चा की।
भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सेवा, समर्पण और संगठन की भावना को मजबूत करना चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रभु दयाल लोधी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामगोपाल मिश्रा, डॉ. विमल भारद्वाज, मनीष अग्रवाल, डॉ. तृप्ति गुप्ता, विष्णु शर्मा, रेखा श्रीवास्तव, बंटी ठाकुर, प्रवेश वर्मा, नीलम जेठा, योगेश कुमार, संजीव शर्मा, अमन सक्सेना, राजकिशोर कश्यप, रितेश मोहन गुप्ता, पवन अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!