अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बरेली में सपा कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश, पीडीए आंदोलन को बताया सामाजिक न्याय की नई धारा

SHARE:

 

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को बरेली में ज़ोर-शोर से मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर केक काटा, मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं। इस मौके को सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) आंदोलन के समर्थन में जनसंकल्प दिवस के रूप में मनाया।

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि “अखिलेश यादव ने पीडीए के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में समाज के वंचित वर्गों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे वे अब हाशिए से हटकर मुख्य धारा का हिस्सा बन रहे हैं।”

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि “पीडीए की अवधारणा आज सामाजिक न्याय की सबसे मजबूत बुनियाद है। अखिलेश यादव ने इसे केवल नारा नहीं, जनांदोलन बना दिया है। उनका जन्मदिन हम सबके लिए राजनीतिक प्रतिबद्धता का दिन है।”

पूर्व विधायक भगवत शरण गंगवार ने अखिलेश यादव को युवाओं, किसानों और वंचितों के अधिकारों की आवाज बताया। वहीं सपा विधायक और प्रदेश महासचिव अताउर्रहमान ने कहा कि “अखिलेश यादव इस समय आम जनता की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। वे नफरत के खिलाफ मोहब्बत और अन्याय के खिलाफ इंसाफ की आवाज़ बनकर उभरे हैं।”

कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया।

इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, सुप्रिया ऐरन, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह, पंडित आरके शर्मा, डॉ. अनीस बेग, बृजेश श्रीवास्तव, रविंद्र यादव, गौरव श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव, हरिशंकर यादव, स्मिता यादव, शशि चंद्रा, मीना सागर, सरताज ग़ज़ल अंसारी, जैनब फातिमा समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!