भाजपा के बड़े नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप , पुलिस ने अज्ञात में दर्ज किया था केस ,

SHARE:

यूपी के बरेली  में भाजपा का एक बड़ा नेता विवादों में आ गए है।  इस बार  भाजपा नेता  पर उनके घर पर काम कर चुकी महिला ने उन पर कुछ लोगों के साथ गैंगरेप करने का  आरोप लगाया है।  मामला बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां महिला ने भाजपा नेता  सहित अन्य कुछ लोगों के आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने मामला हाई प्रोफाइल होने के चलते अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।  महिला ने बताया कि भाजपा नेता  हमेशा मॉलिश करने की कोशिश में रहते थे।  वही जब वह 7 दिसंबर  2022 को एक डॉक्टर को दिखाने  रामपुर गार्डन जा रही थी तभी उसे भाजपा नेता और उनके ड्राइवर सहित अन्य  दो लोगों ने उसे  अपनी कार में खींच लिया इसके बाद उसे जबरदस्ती टेबलेट खिलाई जिससे वह बेहोश हो गई।

 

इसके बाद भाजपा नेता ने कार की पीछी सीट पर उसके साथ रेप किया  साथ अन्य दो लोगों ने भी उसके साथ दुष्कर्म  किया। इसके बाद उसे डरा धमकाकर रोड़ पर फेंक दिया गया। इसी दौरान उसने किसी राहगीर की मदद से पुलिस को फ़ोन किया और पूरी घटना को बताया।  कोतवाली पुलिस ने घटना के अगले ही सुबह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।  लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं भाजपा नेता ने  मामले को झूठा और घिनोना अपराध बताया।

 

 

उन्होंने यह भी कहा कि  पुलिस मामले की जांच कर चुकी है। जिसमें यह सिद्ध हो चुका है कि मामला झूठ है।  उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह पता लगाए कि आरोप लगाने वाले के पीछे कौन है और किसका हाथ है। यह  जानना बेहद जरूरी है कि कौन आदमी  है जो उन्हें बदनाम कराना चाहता है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि 7 दिसम्बर 2022 को कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मुकदमा धारा 376 डी के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस सम्बन्ध में विवेचक द्वारा महिला के बयान भी लिए गए है। और महिला को कोर्ट के सामने पेश करने के साथ  मेडिकल भी कराया गया था। घटना के संबंध साक्ष्य और विवेचक की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। घटना संबंध में जो तत्व निकलकर आएंगे उसी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।  महिला के जो भी आरोप है उसके संबंध में जांच भी करवा ली जाएगी।  फिलहाल मामला  भाजपा से जुड़े बड़े नेता से है इसलिए राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में कुछ दिन चर्चाओं में रहने की उम्मीद है।

 

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!