जाने रविवार को किस राशि के जातक का कैसा रहेगा दिन

SHARE:

दैनिक राशिफल 20 अक्टूबर 2024

Advertisement

ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला

 

मेष, शारीरिक स्वास्थ्य लाभ के लिए मानसिक स्थिति अच्छी रखें जीवन साथी से किसी भी प्रकार तनाव बढ़ सकता है।

वृष, स्वास्थ्य संबंधित बहुत अधिक चिंता करने की जरूरत नहीं है अधिक पैसा खर्च करने से बचे।

मिथुन, आज मान सम्मान में वृद्धि होगी कई लोग आपसे दोस्ती करने का प्रयास करेंगे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क, अपनी महत्वाकांक्षाओं को कम करें अपने व्यापार में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है।

सिंह, अपने आत्मविश्वास को मजबूत करें कुछ समस्याएं आएंगी जिससे घबराना नहीं है अन्यथा स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

 

 

 

कन्या, आज के दिन नक्षत्र ग्रहों की चाल से धन अधिक कमा सकते हैं व्यापार में अच्छा लाभ होगा।

तुला, अपने परिवार का विशेष ध्यान दें किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है जिसके कारण आर्थिक हानि हो सकती है।

वृश्चिक, आज का दिन अच्छा रहेगा अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने सामान की जिम्मेदारी गंभीरता से उठाएं अन्यथा चोरी होने की शंका है।

 

 

 

 

धनु, आज क्रोध पर नियंत्रण रखना है अन्यथा बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है छोटी सी बात बड़ी बन सकती है जिसके कारण बड़ी समस्या आ सकती है।

मकर, आज स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें रियल स्टेट संबंधित कार्यों में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।लेकिन विवादित चीजों से दूर है।

 

कुंभ , आज नकारात्मक विचार मन में बिल्कुल ना लाय सकारात्मक विचार मन मे रखें धन लाभ होने की पूर्ण संभावनाएं हैं।

मीन, आज अपने परिवार का ध्यान रखें स्वास्थ्य किसी महिला सदस्य का खराब हो सकता है नए व्यापार से लाभ होने की संभावनाएं हैं।

आज का पंचांग
श्री शुभ संवत्सर 2081
साके,1946
कार्तिक मास
कृष्ण पक्ष:
शरद ऋतु
20 अक्टूबर 2024
दिन रविवार
तृतीया तिथि दिन में 10:46 तक आगे चतुर्थी लग जाएगी
आज ही के दिन,संकष्टी श्री गणेश करक चतुर्थी(करवा चौथ) व्रत माना जाएगा
7:40 के बाद चंद्रमा का उदय हो जाएगा
राहु काल, सायं 4:30 से 6:00 तक
लाभ चौघड़िया प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक
शुभ चौघड़िया 1:30 बजे से 3:00 बजे तक

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!