नेशनल

सफेद वस्त्र पहनकर करें भोलेनाथ की पूजा, मिटेंगे संकट, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा मंगल की राशि वृश्चिक में गतिशील होगा।जो कि उच्चतम फल कारक है । आज हर्षण योग में व्याप्त रहेगा। जो समृद्धि कारक होगा। ऐसे में आज भगवान भोलेनाथ की पूजा -अर्चना, अभिषेक बहुत ही सकारात्मक परिणाम देगा। आज सफेद वस्त्र पहने। भोलेनाथ के मंत्र, चंद्र मंत्र का जप करें। सफेद वस्तुओं का दान करें।ऐसा करने से सुख -समृद्धि होगी और रोग बाधाएं भी शांत होंगे।

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2079

शाके-1944

मास- चैत्र मास, कृष्ण पक्ष

तिथि- षष्ठी तिथि

दिन-सोमवार

नक्षत्र- विशाखा नक्षत्र प्रातः 8:20 तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र

योग- हर्षण योग

करण- गर करण

राहुकाल- प्रातः 7:55 से 9:24 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

अमृत का चौघड़िया प्रातः
6:26 से 7:55 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 9:24 से मध्यान्ह 10:53 तक

चर,लाभ अमृत, चर का चौघड़िया मध्यान्ह 1:51 रात्रि 7:49 तक

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का राशिफल

मेष -आज किस्मत आपके ऊपर बनी रहेगी। अचानक कुछ ऐसा मिल सकता है जिसकी आपको तलाश थी।आज आपके कार्य सराहे जाएंगे। सेहत शानदार रहेगी। धन लाभ होगा आज अपना अधिक समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

वृष -आज लोगों को अधिक से अधिक मौका घरवालों के साथ बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आज आप किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बनेंगे।

मिथुन-आज करियर के रास्ते खुल जाएंगे। हर जगह आपकी तारीफ होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

कर्क -जातक आज लोगों की धन से संबंधित परेशानियां दूर हो जाएंगी। कोई दोस्त आपकी परेशानी सुलझाने में मदद करेगा। घरवालों के साथ समय का आनंद उठाएंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

सिंह -आज लोगों को अधिक से अधिक मौका घरवालों के साथ बिताने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। आज आप किसी धार्मिक कार्य का हिस्सा बनेंगे।

कन्या – आज उम्मीद से ज्यादा भरोसा नुकसान पहुंचाएगे। आज आप वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। आज अपना अधिक समय बच्चो के साथ बिताएंगे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

तुला -आज समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेग। किसी समाजिक कार्यों का हिस्सा आप बन सकते हैं। दफ्तर में जूनियर आपसे काम सीखेंगे। अविवाहितों के लिए शादी के लिए प्रस्ताव आएंगे।आर्थिक समस्याएं हल हो जाएगी आज किसी करीबी से मदद मांग सकते है।

वृश्चिक -आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परिवारजनों से किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। किसी को आपकी बात बुरी लग सकती है।आज कारोबार में लगा हुआ पैसा मुनाफा दिलाएगा आह सेहत में सकारात्मक परिवर्तन होंगे।

धनु -आज छोटी सी बातों में खुशी तलाशेंगे। आपका मन शांत रहेगा। नई चीजों पर आप विचार कर सकेंगे।जमीन जायदाद से जुड़ा मामला आपके पक्ष में आएगा। आज बिज़नेस में लाभ मिलेगा आज का दिन सामान्य रहेगा।

मकर – दिन शानदार रहेगा। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल होंगे। सफलता आपके कदम चूमेग।. छोटे स्तर पर कारोबार आपको फायदा देगे। न्याय पक्ष आपके साथ रहेगा।

कुंभ -आज के दिन लोगों को कार्यक्षेत्र में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज आप स्थिति में भावनाओं का संतुलन बनाकर रखें। आज सोने-चांदी का व्यापार करने वाले लोग थोड़ा सतर्क रहें। सेहत को लेकर सावधान रहें।

मीन -आज कलात्मक क्षमता का विकास होगा। दफ्तर में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कांधे पर आ सकती है। जीवनसाथी से जुड़ी गुड न्यूज मिल सकती है. वकीलों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

कुर्मी क्षत्रिय सभा नें भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

बरेली : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में होनें वाले मतदान से पहले उथल -पुथल…

25 mins

पति-पत्नी दोनों को रिपोर्ट में मृत दिखाकर काटे वोट, उप निर्वाचन अधिकारी से शिकायत

आंवला। आंवला में बीएलओ ने कर दिया खेल। जिंदा पति-पत्नी को कर दिया मृतक और…

28 mins

प्रसूता के पति से रुपए मांगने के वायरल ऑडियो की जांच शुरू

शीशगढ़। 4 दिन पहले  सीएचसी शीशगढ़ पर तैनात एक नर्स द्वारा  पैसे मांगने का ऑडियो…

59 mins

किशोरी को भगा ले गया युवक,मुकदमा दर्ज

शीशगढ़।ग्रामीण की नावालिग  बेटी को गाँव का युवक अपने चाचा और दोस्त की मदद से…

1 hour

2014 से पहले के भारत का दुनिया में  सम्मान नहीं था : सीएम योगी

फरीदपुर में सीएम योगी ने धर्मेंद्र कश्यप के लिए मांगे वोट  बड़ी संख्या में सीएम…

1 hour