नेशनल

आज उच्च का चंद्रमा खोलेगा धन आगमन के स्रोत ,करें भगवान गणेश की पूजा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

Advertisement

 

-आज विशेष

आज चंद्रमा वृषभ राशि में विचरण करेगा। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा वृषभ राशि में उच्च का मान्यता है जो उच्चतम फल कारक है।आज वरियान योग भी व्याप्त रहेगा। जो कि किसी कार्य के लिए बेहद ही उन्नति दायक माना जाता है। ऐसे में आज भगवान गणेश जी को दूर्वा घास चढाएं। आंवले का भोग लगाएं। गणेश मंत्र का जप करें। साथ ही किन्नरों को हरे वस्त्र दान करें। गाय को हरी घास खिलाएं। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होगी रोग विराम लेंगे।

जानिए आज का पंचांग

संवत् -2079

शाके-1944

मास-पौष मास, शुक्ल पक्ष

तिथि-त्रयोदशी तिथि

दिन-वुधवार

नक्षत्र- रोहिणी नक्षत्र

योग-शुक्ल योग

करण-कौलव करण

राहुकाल- मध्यान्ह 12:17 से 1:35 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:07 से 9:42 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10:59 से 12:17 तक

चर,लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:53 से शाम 5:28 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्राK

जानिए आज का राशिफल

मेष –आज सावधान रहना होगा। व्यापार में हानि हो सकती है। कानूनी मामलों को लेकर उलझन में रहेंगे। विवाद की स्थिति से दूर रहें। खानपान में लापरवाही सेहत खराब करेगी। दंपत्ति को एक दूसरे का साथ मिलेगा।

वृषभ – किसी के बहकावे में आकर आर्थिक नुकसान न करें। आपकाे नए स्रोतों से आय हो सकती है। पारिवारिक समस्या के चलते चिंता बढ़ेगी। संतान के इलाज में ज्यादा खर्च हो सकता है। कर्ज की रकम वापस करने में दिक्कत होगी।

मिथुन – आज विद्यार्थियों काे अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार को लेकर चल रही समस्या दूर हो सकती है। आपके विचारों से दूसरे प्रभावित रहेंगे। महिला वर्ग को लाभ हो सकता है। तनाव कम होगा।

कर्क – इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आय बढ़ेगी, खर्च पर नियंत्रण कर पाएंगे। विदेश में रहने वाले परिवार के लोगों से अच्छी खबर मिलेगी। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। अनजान लोगों से सावधान रहें।

सिंह – आपको किसी बात का पछतावा हो सकता है। दोस्तों से गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करेंगे। किसी के काम में दखल न दें। व्यापार अच्छा चलेगा। अपने कार्य के प्रति ईमानदार बने रहें। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है।

कन्या – पारिवारिक कार्यों में ज्यादा खर्च होगा। धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। अनजान लोगों से सावधान रहें। राजनीतिक लोगों को फायदा हो सकता है। कारोबार में बड़ा लाभ होने की संभावना है। यात्रा सफल रहेगी।

तुला – आज अच्छी खबर मिलेगी। ऑनलाइन शापिंग में डिस्काउंट का फायदा मिल सकता है। नए स्रोत से लाभ होगा। आपकाे कार्यस्थल पर बड़े मौके मिलेंगे। सामाजिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के लोगों से सामंजस्य रहेगा।

वृश्चिक – व्यापार से जुड़े काम में हानि हो सकती है। पैतृक मामलों को लेकर विवाद होने की संभावना है। आपका अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिन की शुरूआत में कुछ उलझन रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी।

धनु – आज आपको पैतृक संपत्ति में लाभ होगा। पूर्व के विवादों का हल निकलेगा। रूके हुए कार्य पूरे कर पाएंगे। सामाजिक स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा को टालने का प्रयास करें। रोचक कार्यों में हिस्सा लेंगे।शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

मकर -आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। दैनिक कार्यों में बदलाव कर सकते हैं। आपके व्यवहार से किसी को ठेस लग सकती है। कारोबार के काम में गलती होने की संभावना है। गुप्त बातों का खुलासा न करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

कुंभ – रिश्तेदारों से मधुरता रहेगी। अपने आय के साधनों में वृद्धि करेंगे। परिवार के लोगों से साथ वक्त बीतेगा। बच्चों से अच्छा व्यवहार करें। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं।

मीन – रूखे व्यवहार के चलते लोग आपसी दूरी बना सकते हैं। पूजापाठ में मन लगेगा। विद्यार्थियों को आज तनाव हो सकता है। कामकाजी लोगो के साथ विवाद होने की संभावना है। प्रमोशन को लेकर इंतजार करना होगा। खर्च संभलकर करें।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

शीशगढ़ में  पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च ,लोगों को भय मुक्त वोट करने का दिया सन्देश

शीशगढ़। सात  मई को होने वाले तीसरे फेज के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष…

1 hour

राफिया शबनम ने मौलाना को दी सलाह बीजेपी करें ज्वाइन

बरेली : मौलाना शहाबुद्दीन के बयान के बाद सब का हक़ ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष रफिया…

2 hours

बरेली की जनता आवारा पशुओं से छुटकारे के साथ  बाईपास निर्माण के मुद्दे पर चुनेगी अपना सांसद

भगवान स्वरूप राठौर  शीशगढ़।कस्बे के साथ ही क्षेत्र के लोग पिछले काफ़ी समय से कस्बे…

2 hours

मोदी -योगी के बाद अमित शाह कल  भाजपा प्रत्याशी  छत्रपाल गंगवार के लिए बनाएंगे माहौल

भाजपा ने बरेली सीट पर झोंकी अपनी पूरी ताकत  अमित शाह की जनसभा में हजारों…

2 hours

चोरों ने व्योंधन खुर्द  की चोरी ,पुलिस मामले की जांच में जुटी

सिरौली । गांव व्योंधन खुर्द के एक रिटायर्ड दरोगा के भतीजे के घर से चोरों…

2 hours

विवाहिता ने देवर पर लगाया छेड़खानी और मारपीट का आरोप

देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि उसकी…

2 hours