नेशनल

आज सिद्धि योग में असहायों की करें सहायता बढ़ेगी सुख समृद्धि ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

Advertisement

 

पंडित मुकेश मिश्रा

आज विशेष :

आर्थिक सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए असहाय लोगों की सहायता करें, उन्हें भोजन और कपड़ों का दान करें। रोग शांति के लिए शनिदेव के सम्मुख सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं, शनि चालीसा का पाठ करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -अश्विन मास, कृष्ण पक्ष

दिन – शनिवार

तिथि – सप्तमी तिथि

नक्षत्र- रोहिणी नक्षत्र

योग – सिद्धि योग

करण- बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:36 से 9:03 तक

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:07 से शाम 4:42 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 6:14 से रात्रि 7:42 तक

 

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष -आज अपनी धन संपत्ति को लेकर बहुत अधिक चिंतित रहेंगे। धन को संचित करने के लिए प्रयास करेंगे। आपके विचारों में बार-बार परिवर्तन होता रहेगा। जोखिम पूर्ण कार्यों में सोच समझकर फैसला लें। धन संबंधित मामलों में दिन सामान्य रहेगा।

वृष – बढ़ते हुए खर्च को लेकर परेशान रहेंगे। स्वास्थ संबंधी मुश्किलें भी आपकी परेशानियों को बढ़ा सकती हैं। स्वार्थी होने से बचना चाहिए। एकांत में रहना लाभदायक रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर धन खर्च होगा।

मिथुन- आज आपके सामने अचानक कोई खर्चा आ सकता है। लोगों से मिलना जुलने की ख्वाहिश पूरी ना हो पाने का मन में मलाल रहेगा। व्यवसायिक गतिविधियों को बल देने के लिए ऑनलाइन काम लाभप्रद रहेगा। जो भी धन खर्च करेंगे वह आय के नए स्रोत बनाने वाला होगा।

कर्क- आज आपके लिए सर्वश्रेष्ठ दिन है। व्यवसायिक गतिविधियों में विस्तार होगा। कामकाज से नाम मिलेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। सब कुछ मिलने के बाद भी मन में नीरसता का भाव रहेगा और एक बेचैनी बनी रह सकती है।

सिंह-इस राशि के जातकों के आगे दुविधा की स्थिति रहेगी। कामकाज के बारे में स्पष्टता ना होने की वजह से तनावग्रस्त रह सकते हैं। मन को शांत करें। अनुभवी लोगों से सलाह लें। शीघ्र ही दुविधा के बादल छठ जाएंगे और आपको लाभ होगा।

कन्या- राशि के जातकों के अपने बड़े बुजुर्ग से वाद-विवाद हो सकता हैं, इसलिए संभलकर बातचीत करें। पुरानी किसी समस्याओं के समाधान के लिए गहन अध्ययन मनन लाभदायक रहेगा। अध्यात्म की तरह रुचि बढ़ेगी। नए प्रयोग करना लाभदायक होगा।

तुला-व्यापारी वर्ग के जातक माल की कमी की वजह से परेशान रह सकते हैं। कुछ जातक चोरी-छिपे भी अपने काम को करने का प्रयास करेंगे। वित्तीय मामलों में दिन अच्छा रहने वाला है। मेहनत की प्रवृत्ति धन प्राप्ति में सहायक बनेगी।

वृश्चिक- संयम बरतने का दिन है। गुप्त गतिविधियां न्यायिक परेशानी खड़ी कर सकती हैं। भाग्य का साथ भी नहीं मिल रहा है। डरते हुए समय व्यतीत होगा। खर्चे बड़े हुए रहेंगे। जिसकी वजह से धन की कमी लोन लेने का कारण बन सकती है।

धनु-आज निश्चित दिनचर्या का पालन नहीं कर पाएंगे। व्यापार में अपने प्रतिद्वंदी से बहसबाजी हो सकती है, मानसिक शांति बनाए रखें छोटी-छोटी बातों को तूल देने के बजाय इग्नोर करना सीखें। आज आपका समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से फोन पर बातचीत के लिए भी समय अच्छा है।

मकर-आज इस राशि के जातक कुछ नया करने का प्लान बनाएंगे। ‌आपके नए विचार नए प्रोडक्ट के डेवलपमेंट में सहायक बनेंगे। कार्यक्षेत्र का माहौल अच्छा रहेगा। कुछ जातक घर से ही अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। लाभ के लिए समय अच्छा है।

कुंभ-नए कामकाज से संबंधित विचारों को कुछ समय के लिए टाल देना अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे और उस को बेहतर बनाने के लिए जरूरी उपाय करने पर आपका फोकस रहेगा। कलात्मक अभिव्यक्ति बेहतर होगी। छुट्टी के दिन का प्रयोग नजदीकी रिश्तेदारों से बातचीत कर रिश्ते बेहतर बनाने के लिए करेंगे।

मीन-आज कोई ना कोई मुश्किलें आती रहेगी। पारिवारिक वाद-विवाद मन को परेशान कर सकता है। उत्तेजना में आकर कोई भी डिसीजन ना लें। प्रॉपर्टी से संबंधित वाद विवाद सर उठा सकते हैं। बढ़ते हुए खर्चे मुश्किले बढायेगे।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सम्मेलन का किया आयोजन ,प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य रही मौजूद

बरेली। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को  आई एम ए हाल में एक विशाल महिला…

11 hours

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल के लिए मांगे वोट

कांग्रेस बसपा पर लक्ष्मी जी का नाम लेकर  साधा निशाना सीएम ने उत्तराखंड के वोटरों…

11 hours

पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आंवला।  थाना पुलिस ने थाने में पॉस्को  एक्ट अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे का वांछित…

12 hours

जितिन प्रसाद  बोले -हो रहा है विपक्ष का सूपड़ा साफ

बरेली : विपक्ष का सूपड़ा साफ होनें वाला हैं गांव से लेकर शहर तक एक…

14 hours

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ,तीन घायल

मीरगंज ।  धनेटा शीशगढ़ रोड़ पर आज एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। दरसल…

15 hours

विधायक एमपी आर्या ने मेघावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

देवरनिया । ब्लाक दमखोदा के कुंडा कोठी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज में हाई…

15 hours